अंबानी परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा ने शनिवार को एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। बेबी गर्ल का नाम आदिया जबकि बेबी बाय का नाम कृष्णा रखा गया है। मालूम हो कि जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के बाद दोनों अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। परिवार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ईशा ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बयान में कहा गया है, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और दोनों बेबी आदिया और कृष्णा स्वस्थ हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’ साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल से हुई थी। हाल ही में मुकेश अंबानी ने ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार की कमान सौंपी थी। साल 2014 में ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड मेंबर में शामिल किया गया था। मालूम हो कि आनंद पिरामल की मां स्वाति पिरामल पेशे से इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक भी हैं।
Related Articles
Bigg Boss 17: मनस्वी ने अनुराग की नागरिकता पर कही शॉकिंग बात
Post Views: 434 नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 में शुरुआत से ही भरपूर ड्रामा दर्शकों को देखने को मिल रहा है। सलमान खान के शो में तीसरे हफ्ते में ही दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गयी थी। इंडियन मॉडल मनस्वी ममगई और समर्थ जुरेल वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर आए। हालांकि, 1 हफ्ते के […]
पटना में स्वतंत्रता संग्राम ट्रेन पर हमला शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए उपद्रवियों ने फेंके पत्थर; कई जख्मी
Post Views: 215 पटना, । पटना के ब्लॉक चौराहा के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों ने शनिवार सुबह झांसी से कोलकाता जा रही ट्रेन संख्या 22198 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। हमले में ट्रेन की कई खिड़कियों के कांच टूट गए। कई यात्री जख्मी भी हुए हैं। आधे घंटे तक हो-हंगामे के […]
सीजेआइ रमना बोले, एक छतरी के नीचे काम करें सभी जांच एजेंसियां,
Post Views: 553 नई दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) एनवी रमना ने शुक्रवार को केंद्र की सभी जांच एजेंसियों को एक छतरी के नीचे लाने की जरूरत व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस सुधारों में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए इसे तत्काल राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त करके स्वतंत्र बनाने को कहा। जस्टिस […]