चंदौली। शहीद चंदन राय स्टेडियम पलिया मजदहा में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर के एन पांडेय ने क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे की मूर्ति लगाने का ऐलान किया। शहीद चंदन राय स्टेडियम पलिया में आयोजित अग्निवीर के तैयारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे विजेता अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए डॉक्टर के एन पांडे जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय ब्राह्मण महासभा डायरेक्टर मैक्सवेल गु्रप ने कहा की 1857 के प्रथम स्वतंत्रा सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे की मूर्ति पलिया ग्राउंड में लगाई जाएगी। साथ में नौजवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आपको दलगत और जातिगत भावनाओं से ऊपर उठकर के राष्ट्र को मजबूत करने के लिए पूरे मनोयोग से भारत माता की सेवा करनी है। सरकार के नौजवान और किसानों के प्रति किए जा रहे कार्यों को गिनाया। इस मौके पर अनिल ओझा, भूतपूर्व सैनिक अंबिका यादव, राजेश यादव, प्रधान कैप्टन विजय यादव, हवलदार अलीम खान, वीरेंद्र यादव, फल्गु राजभर, विजय गुप्ता, राजेश सिंह, सुभाष कोच कन्हैया यादव, सोनू पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे
Related Articles
चंदौली।खुशहाली, समृद्घि के लिए रुद्राभिषेक
Post Views: 252 चंदौली। किसानो की खुशहाली के लिए स्थानीय झांसी स्थित टैफे फारगुसन एजेन्सी पर सावन के अन्तिम सोमवार को भगवान शिव के रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। किसानों के उपज में बढ़ोत्तरी, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ – साथ किसानों के जीवन स्तर को उपर उठाने के उद्देश्य से रूद्राभिषेक का […]
UP Election Results 2022 LIVE: मंत्री सतीश द्विवेदी चुनाव हारे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पड़े भारी
Post Views: 11,230 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार भाजपा की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है। उत्तर प्रदेश प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सिद्धार्थनगर जिले की […]
चंदौली। छोटे दिल से कोई बड़ा नहीं बनता: छत्रबलि
Post Views: 363 चकिया। बाबा जागेश्वर नाथ स्थित पीजी कॉलेज में शनिवार को 38 छात्र छात्राओं को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह द्वारा स्मार्टफोन वितरण किया गया। छत्रबली सिंह ने कहा कि छोटे दिल से कोई बड़ा नहीं बन सकता और टूटे दिल से कोई आगे नहीं बढ़ सकता। सोच कभी भी छोटी नहीं […]