मुगलसराय। रेलवे के यूरोपियन कॉलोनी स्थित गिरजाघर में मसीही समुदाय के लोग रविवार की प्रात ईसा मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस डे पर प्रात: काल स्नान ध्यान करके पहुंचे। बालयीशु को नमन कर प्रार्थना किया। यूरोपियन कालोनी में जनपद का सबसे पुराना चर्च है। हालांकि इसके अलावा यूरोपियन कालोनी में ही प्रोटेस्टेट चर्च भी मौजूद है। दिसंबर महीने के पहले रविवार को खिस्त जयंती के अवसर पर बाल यीशु की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इसमें पूरे देश से लोग शामिल होते हैं। चर्च के लोगों ने बताया 1935 में इस चर्च का निर्माण कराया गया था। पूरे भारत में यह चर्च प्रभु बालक यीशु के तीर्थ स्थान के रूप में जाना जाता है। क्रिसमस पर्व 24 दिसंबर की अर्धरात्रि से 25 दिसंबर तक क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं व चर्च में आने वाले लोग चर्च परिसर में सजाई गईं विभिन्न झाकियों व विशेषतौर पर सजाई गई चरनी का दर्शन किया। चर्च के पादरी द्वारा श्रद्धालुओं को आशीष दी गई। गिरजा घर के आस-पास मेले जैस दृश्य रहा। विभिन्न क्षेत्रों से आये लोग व युवक युवतियों ने चर्च में जाकर कैंडिल जलाकर परिवार के सुख समृद्घि व अपने स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। क्रिसमस डे के अवसर पर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपने-अपने परिवार संग चर्च जाते देखे गये। जिसमें युवक व युवतियों की संख्या बराबर रही। चर्च में सजाई गयी आकर्षक झांकियों को देखकर लोग मोहित हो गये।
Related Articles
चंदौली में पीएम मोदी बोले- हम सिर्फ कोरी बात नहीं करते, बल्कि करके दिखाते हैं ठोस काम
Post Views: 557 चंदौली, । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके बाद भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जौनपुर के बाद गुरुवार को पीएम मोदी ने चंदौली में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। […]
चंदौली। प्रधानसंघ का अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष
Post Views: 391 धीना। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन के जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने रविवार को घोसवा प्रधान अनूप सिंह को प्रमाण पत्र देकर बरहनी प्रधानसंघ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया। मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत व प्रधानों की लड़ाई लडऩे का आश्वासन दिया। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुन: प्रधान […]
चंदौली।जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
Post Views: 417 सैयदराजा। विकास खण्ड बरहनी के ग्राम पंचायत ककरही (मनराजपुर) दुधारी पुल के पास सत्यम हास्पिटल परिसर मे हास्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर हजारी सिंह यादव ने विकास खण्ड बरहनी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी व पूर्व प्रधानो का स्वागत समारोह का आयोजन रविवार को किया। स्वागत समारोह मे सत्यम हास्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर […]