चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार ईद.उल.फितर, अलविदा की नमाज व आगामी नगर पंचायत चुनाव.2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व गणमान्य व्यक्तियों आदि के साथ शान्ति समिति व पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी से त्योहारों को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके एवं लोकतंत्र के पर्व को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी। इस दौरान एसपी ने कहा कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, कहीं भी किसी भी प्रकार की जानकारी को पुलिस व प्रशासन से तत्काल साझा करें। जिलाधिकारी ने पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके अलावा बिजली, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हेतु निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आने वाले पर्व एवं त्योहारों की शुभकामनाएं दी। कहा कि किसी भी अफवाह या झूठी खबरों पर कदापि विश्वास न करें और न ही किसी व्यक्ति अथवा स्थान पर या सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर किसी भी धर्म व संप्रदाय आदि के सम्बन्ध में ऐसी कोई टिप्पणी करें।
Related Articles
चंदौली।ब्रम्ह के सिवाय कुछ भी नहीं:अखिलानंद
Post Views: 651 चंदौली। नव दिवसीय श्री राम कथा महामहोत्सव ख्यालगढ़ लौंदा में आयोजित चतुर्थ दिवस की कथा में श्री अखिला नन्द जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव माता पार्वती को राम तत्व के विषय में बताते हुए कहते हैं कि राम ब्रह्म चिनमय अबिनासी। भगवान श्री रामचन्द्र जी ब्रह्म है, ईश्वर हैं। ईश्वर […]
चंदौली:प्रदेश का नाम गैर जनपदों में हो रहा रोशन:डा० महेन्द्रनाथ
Post Views: 406 चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परिसर में 01:35 पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय सभास्थल पर पहुंचे तो जनता ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारत माता की जय, हर-हर महादेव के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उनके इस अभिवादन को जनता.जर्नादन से सहर्ष […]
चंदौली।नामांकन आज, जोनल मजिस्टे्रट, एआरओ नियुक्त
Post Views: 295 चंदौली। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव को लेकर बुधवार को सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने विकास भवन सभागार में निर्वाचन अधिकारियों बैठक की। इस दौरान उन्हें चुनाव संबंधित नियम नियमावली का जानकारी दी। कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो […]