चंदौली

चंदौली।निर्विरोध बीडीसी बने शम्भू


चकिया। स्थानीय विकास क्षेत्र के 13 न्याय पंचायतों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त व नाम वापसी के बाद 1785 प्रत्याशी चुनाव में बने हुए हैं। ग्राम प्रधान के 89 पदों के लिए 650 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें चार नामांकन पत्र निरस्त हो गए और 135 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया। अब 511 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नामांकन वापस लेने के सात मुजफ्फरपुर वार्ड संख्या 1 से 8 तक में एकमात्र प्रत्याशी शंभू नाथ के होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। सहायक विकास अधिकारी ;पंचायतद्धसत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुजफ्फरपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 1से 8तक के लिए शंभू नाथ सिंह यादव व रजिन्दर ने नामांकन दाखिल किया था।रविवार को नाम वापसी के दौरान अंतिम समय मे रजिन्दर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के 88 पदों के लिए 489 ने नामांकन किया था। एक नामांकन निरस्त होने के साथ ही 38 लोगों ने नामांकन वापस ले ले लिया। ऐसी स्थिति में 87 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 449 प्रत्याशी चुनावी मैदान रह गए है। ग्राम पंचायत सदस्य के 253 पदों के लिए 873 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें 20 का नामांकन निरस्त हो गया। इस प्रकार चुनावी दंगल में 825 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं।