आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार को कच्चे मकान में दीवार की मरम्मत करते समय अचानक दीवार के धराशाई हो जाने से मलबे में दबे दंपती को किसी तरह बाहर निकाल कर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पवई थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राकेश शर्मा का कच्चा मकान है। रविवार को वह मिस्त्री-मजदूर लगा कर मिट्टी की दीवार के पास ईंट की दीवार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की दीवार अचानक धराशाई हो गई। दीवार के मलबे में राकेश के साथ ही उनकी पत्नी कमलेश शर्मा 40 भी दब गए। दीवार गिरते ही मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन मलबा हटा कर नीचे दबे कमलेशा और राकेश को बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल सीएचसी पवई ले जाया गया। जहां जांच के बाद कमलेशा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राकेश को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतका के चार पुत्री व एक पुत्र बताए गए हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Articles
UP Board 10th Topper 2024: शुभम वर्मा बने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर, पूरी लिस्ट
Post Views: 280 प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। बच्चे लगातार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद यूपी […]
भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम के बेटे अजय नरेश यादव
Post Views: 135 फूलपुर (आजमगढ़)। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में आज देश का […]
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये कांग्रेसी रवाना
Post Views: 338 आजमगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये दो बड़ी लग्जरी बसों से आजमगढ़ के कांग्रेसी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम एवं अहमद शमशाद भी बस के साथ रवाना हुये। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा भारत जोड़ो […]