सकलडीहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का सकलडीहा इंटर कालेज पहुचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विदित है कि पिछले 25 दिसम्बर को नगरपालिका इंटर कालेज मुगलसराय में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों का निर्वाचन गहमागहमी के बीच हुआ। जिसमें सकलडीहा इंटर कालेज के दिलीप कुमार सोनकर को जिला संयुक्तमंत्री, बिनोद कुमार को जिला संगठन मंत्री, घनश्याम त्रिपाठी को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य और सत्य मूर्ति ओझा को जिला संयोजक के पद पर निर्वाचित किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ० एसके लाल ने कहा कि सकलडीहा इंटर कालेज से चार शिक्षकों का पदाधिकारी बनना कालेज के लिए गौरव की बात है। कहा कि नए पदाधिकारी शिक्षक हित मे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षको की समस्याओं के लिये हमेशा संघर्षरत रहा है। जो भी उपलब्धि आज तक मिली है यही संगठन व शिक्षक एका के बल पर मिला है। इस अवसर पर डॉ० एस० के० लाल, जेपी शर्मा, कमलापति पांडेय, प्रदीप कुमार, अभिनंन्दन यादव, मिथिलेश तिवारी, राजबली प्रसाद, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विनोद पाठक, सुरेंद्र राम, वंशराज, गोपाल, राजीव श्रीवास्तव, रविता, प्रतिमा, पुष्पा पांडेय, गायत्री, धर्मेंद कुमार राजकुमार, मनोज यादव सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलापति पांडेय व संचालन डॉण्प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।
Related Articles
चंदौली। गंगा कटान को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण
Post Views: 546 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने धानापुर ब्लाक के अंतर्गत गुरैनी गंगा नदी/पम्प कैनाल का निरीक्षण कर बाढ़ के दौरान कटान वाली स्थलों का संबंधित अधिकारीगण के साथ निरीक्षण कर चल रहे कार्यो की जानकारी ली। गंगा नदी के दाएं तट पर स्थित गुरैनी पंप कैनाल के अपस्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम में हो […]
चंदौली।मेधावी छात्र रितेश को किया सम्मानित
Post Views: 406 शहाबगंज। कस्बा स्थित रितेश जायसवाल ने चंदौली जिले में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान लाकर अपने परिजनों सहित वैश्य समाज का मान बढ़ाया। जिसके घर क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण कुमार गुप्ता ने जाकर परिजन सहित छात्र को बैच और मोमेंटो देकर हौसला अफजाई किया। कस्बा के मेधावी छात्र रितेश जायसवाल ने […]
चंदौली।कार्यकर्ता सीएम के कार्यक्रम को बनाये सफल:डा महेन्द्रनाथ
Post Views: 334 चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 6 नवंबर जनपद में होने जा रहा है जिसको लेकर चन्दौली के सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं की योजना बैठक लिए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल […]