सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी स्थित कालेश्वर मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन व बूथ को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजल्वित कर किया। इस दौरान उन्होंने ने सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए लोगों को सुझाव दिया। उन्होने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमे कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। जिस तरह से गुजरात में कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। उसी कार्यकर्ताओं के बल पर आने वाले लोकसभा चुनाव में पुन: प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने सूबे के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा है। समाज की सभी तबके के लोगों के विकास के लिए योजनाएं संचालित है। बस जरूरत है तो लोगों तक उन योजनाओं को पहुंचाने की। कहा कि संगठन में सबसे अधिक शक्ति होती है। ऐसे में बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद करके उनकी दिक्कतों और सुझावों को जानने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कहा कि जिले में बड़ी बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डा० महेंद्रनाथ पांडेय का योगदान है।
Related Articles
चंदौली। आगजनी के शिकार परिवार का सपा नेता ने किया सहयोग
Post Views: 464 धानापुर। कहते हैं खुद के लिए जीना भी कोई जीना है। अगर आपके दिल में पीडि़तों, लाचारों और जरूरतमंदों के लिए सम्वेदना नहीं है तो आप इंसानियत का दर्द नहीं समझ सकते। पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता अंजनी सिंह ने क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव निवासी दया यादव एवं शिवचरण […]
चंदौली। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हो रहा आत्मनिर्भर:सूर्यमुनि
Post Views: 489 सकलडीहा। बनारस के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को रानेपुर गांव में 71 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गरीबों को सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाया गया। साथ ही जीवन रक्षक कोरोना का टीका भी लगाया गया। जन्मदिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता […]
चंदौली।पुलिस, प्रेक्षक ने बार्डर का किया निरीक्षण
Post Views: 568 इलिया। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रेक्षक कीरत पाल सिंह ने गुरुवार को बिहार प्रांत को जोडऩे वाले मालदह तथा महदाईच बॉर्डर का निरीक्षण किया। तथा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। पुलिस प्रेक्षक दोनों सीमा क्षेत्रों पर लगाए गए स्टेटिक टीम से पूछताछ के बाद विधानसभा […]