चहनियां। चहनियां स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को युवा संघर्ष मोर्चा के प्रधान संघर्ष मोर्चा की गठन किया गया। जिसमें चहनियां ब्लॉक के डयौढा के ग्राम प्रधान पवन गिरी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा करते हुए कहा कि युवा संघर्ष मोर्चा के संगठन विस्तार के कार्यक्रम में जिस प्रकार से ग्राम सभा के विकास के लिए प्रधान संघर्ष मोर्चा के इकाई का गठन करके आम आदमी तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य हो रहा है यह सराहनीय है । वहीं वर्ष 2023 के लिए मुख्यअतिथि अजीत कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडे कवि ने कहा कि पूरे चंदौली जनपद के हर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष घोषित करने के बाद ग्राम सभा में सरकारी मशीनरी द्वारा प्रधान के ऊपर वीजा दबाव बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से नौजवान किसान और जवान की जो भी समस्याएं रहेंगी उसको शासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फूलपुर की प्रधान सीमा देवी, दिलीप कुमार, सुभाष चंद्र यादव, डॉ0 ललन यादव, नीरज पांडेय, राजेश गुप्ता, गजराज, ईश्वर चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। चकिया का विकास कार्य में प्रदेश में दूसरा स्थान
Post Views: 407 चकिया। आदित्य पुस्तकालय सभागार में भाजपा के साढे चार साल का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही प्रदेश में चुनावी माहौल की सरगर्मियां बढऩे लगी है। उपलब्धियों व लाभकारी योजनाओं की जानकारी सांझा की। भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पारीछा ने अलग.अलग पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा सरकार के साढे […]
चंदौली। अग्रहरि वैश्य समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न
Post Views: 669 सैयादराजा। सैयदराजा अग्रहरि वैश्य समाज का होली मिलन समारोह शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अथिति सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भगवान गणेश के मूर्ति और महाराजा अग्रसेन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित किया उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई […]
चंदौली ; थाना दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी शिकायत
Post Views: 180 धीना। स्थानीय थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में थाना धीना में फरियादियों की समस्याओं, शिकायतों को सुनकर निर्धारित समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश […]