चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली की एक आवश्यक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर चंदौली में आहूत की गई जिसमें शिक्षक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसके निराकरण के लिए सक्षम अधिकारियों से वार्ता किया गया उसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर चहनियां के नंद कुमार शर्मा को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी गई एवं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में उन्हें अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। श्री पांडेय ने कहा कि शिक्षक जीवन पर्यंत शिक्षा देने का कार्य करता है और उसका फल आने वाले समय में दिखाई देता है। नंद कुमार शर्मा बहुत ही निष्ठा के साथ अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं उसी का प्रतिफल है कि उन्हें आज राज्य सरकार द्वारा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक साथियों हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमें जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन हमें निष्ठा पूर्वक करनी चाहिए तभी हमारा जीवन सुखमय होगा। आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है इसलिए बच्चों को अच्छे संस्कार अच्छी शिक्षा आचार व्यवहार से अलंकृत करते हुए उसे कुशल नागरिक बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए तभी हम सबका अपने कार्यों के प्रति सच्ची सेवा होगी।
Related Articles
चंदौली।कान्हेश्वर महादेव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Post Views: 438 चहनियां। क्षेत्र के इटवा गांव में शनिवार को 150 वर्ष पुराने शिव मंदिर भगवान कान्हेश्वर महादेव के मन्दिर का जीर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। 11 ब्राह्मणों द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन, प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया। हर हर महादेव के जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो […]
चंदौली।वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
Post Views: 349 मुगलसराय। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर में शुक्रवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा की भावना से हम सभी में चुनौतियों से निपटने का गुण विकसित होता है। मैदान में रहने से मिट्टी से […]
चंदौली। पूर्व मुख्यमंत्री को दी गयी श्रद्घांजलि
Post Views: 724 सकलडीहा। क्षेत्र के बठ्ठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओ ने राममंदिर आंदोलन के नायक व पूर्व सीएम कल्याण सिंह के तैल चित्र पर श्रध्दा सुमन और सामूहिक मौन रखके श्रध्दांजलि दिया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने […]