सकलडीहा। विधानसभा सकलडीहा के मटकुट्टा रेलवे उपरगामी सेतु लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया। कार्यक्रम में एक रेलवे उपरगामी सेतु का लोकार्पण सहित छ: उपरगामी सेतु का शिलयांस शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के हाथो किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सांसद डा महेन्द्र नाथ पांडेय जी के प्रयास से मटकुट्टा रेलवे उपरगामी सेतु का निर्माण किया गया है जिसका शिलान्यास शुक्रवार को भारी उद्योग मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पांडेय द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि इस उपरगामी सेतु का क्षेत्रो को अत्यंत जरूरी था जो आज के बाद मंत्री जी के प्रयास से सफल हो रहा है। मंत्री जी के नेतृत्व में चंदौली विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिव शंकर पटेल, अरविंद पाण्डेय, संजय पाण्डेय, कुंजबिहारी पांडेय, जैनेन्द्र राम सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।संस्था ने गरीबों में बांटे कम्बल व कपड़े
Post Views: 325 चंदौली। नए वर्ष के उपलक्ष्य में जन सहयोग संस्था ने दलित बस्ती में गरीबों के बीच नये कपड़ों का वितरण कर नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। संस्था के अजीत कुमार सोनी व उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सोनी द्वारा ग्राम मधुबन के उसरापर के अनुसूचित जनजाति अति पिछड़े दैनिक जीवन के मजदूरी करने वाले […]
३१ महिला रेलकर्मियों को किया गया पुरस्कृत
Post Views: 522 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में पांचों मंडल, मुख्यालय तथा निर्माण संगठन में कार्यरत 31 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए पुरस्कृत किया गया। उन सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं उनके […]
चंदौली। सिलेंडर विस्फोट में दो की मौत
Post Views: 275 मुगलसराय। कोतवाली अंतर्गत रविनगर क्षेत्र स्थित दयाल नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई के दौरान सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गयी। तेज धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले सहित नगरवासी मौके पर इकठ्ठा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल […]