मुगलसराय। महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को ग्रीन हाउस क्लब की महिला विंग ने सुभाष पार्क में रोपे गए बेल सहित अन्य पौधों पर जलाभिषेक किया। महिलाओं ने कहा कि शिव जी को बेल बहुत पसंद है। इसलिए शिव के साथ इन पर भी जलाभिषेक करके इनके विकास की कोशिश की गई है। शनिवार की सुबह ग्रीन हाउस क्लब के महिला बैंक की सदस्य सीमा जायसवाल, वंदना तिवारी और रानी सिंह ने सुभाष पार्क में पहुंचकर यहां संस्था द्वारा रोपे गए बेल, गुलमोहर, शीशम और क्रिसमस ट्री पर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में वृक्षों की जिस तरह से कटाई हो रही है। ऐसे में हर व्यक्ति को छायादार सहित अन्य उपयोगी पौधों का रोपण जरूरी हो गया है। पौधरोपण जितना जरुरी है उतना ही जरुरी है उसका संरक्षण। पौधरोपण करना ही हमारा दायित्व नहीं है। बल्कि जब तक वह वृक्ष का रूप न ले ले तब उसका देखभाल जरुरी है। इस मौके पर संस्था के सदस्य संजय जायसवाल, सतीश चंद्र पाठक, बेचन केसरी, पवन तिवारी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश तिवारी, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।गांव के विकास के लिए प्रतिनिधियों ने दिया प्रस्ताव
Post Views: 812 सैयदराजा। विकास खण्ड बरहनी सैयदराजा कार्यालय के सभागार मे ब्लाक प्रमुख सुनिता सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यो व ग्राम प्रधानो की बैठक सोमवार की अपराह्न आहुत की गयी। बैठक मे क्षेत्र पंचायत सदस्यो व ग्राम प्रधानो ने गांव के विकास व मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरो के मजदूरी समय […]
New Year 2023: काशी के घाटों से बांकेबिहारी की चौखट तक लगा श्रद्धालुओं का रेला, रामलला में भी उमड़ा हुजूम
Post Views: 1,527 नई दिल्ली: पूरी दुनिया ने मुस्कुराहट, नई उमंग, नई ऊर्जा, नए जोश और नई उम्मीदों के साथ साल 2023 का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के लोग भी इससे अछूते नहीं रहे। काशी के घाटों से लेकर मथुरा और अयोध्या के मंदिरों और मां विंध्यावासिनी धाम तक कई मनोरम तस्वीरें सामने आईं, जिसमें […]
चंदौली।वृद्घ की मौत पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Post Views: 603 सकलडीहा। नईबाजार चौकी अन्र्तगत नरैना गांव के समीप गुरूवार को शाम साढ़े तीन बजे करीब ट्रैक्टर की धक्का लगने से 60 वर्षीय बुर्जुग की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सकलडीहा नईबाजार मार्ग पर बरठी गांव के समीप शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग […]