चंदौली। बरकम व रहमत की पाक महीना रमजान शुक्रवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा और मगरीब बाद परिवार के साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया। बाद नमाज परिवार की तरक्की व सुखी के साथ.साथ देश में अमन.चैन कायम रखने के लिए दुआ की। विदित हो कि माह.ए.रमजान का मुस्लिम बंधु पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। शुक्रवार को सुबह सेहरी के साथ ही मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा। शाम को सूर्यास्त होने के बाद अजान होते ही मुस्लिम बंधुओं ने घर में बने लजीज पकवानों से रोजा खोला और इसके बाद नमाज अदा कर दुआ की। इसे लेकर पूरे दिन लोगों में उत्साह दिखा। रोजा इफ्तार के मद्देनजर महिलाएं शाम से ही रसोई में लजीज पकवानों को तैयार करने में जुटी रही। पहला रोजा होने के कारण बड़ों के साथ ही बच्चों ने भी रोजा रखा और परिवार के साथ इफ्तार करने के साथ ही पूरी शिद्दत के साथ ही इबादत की और दुआ मांगी। मुगलसराय कार्यालय अनुसार इस्लाम मज़हब का सबसे पाक पवित्र महीना रमज़ान शुक्रवार से शुरू हो गय। जो निरंतर एक माह तक चलता है। इस माह में किए जाने वाले हर इबादत का काफी शबाब बढ़ जाता है। रमज़ान माह इस्लाम मजहब के मानने वालों को आमदिनों में किस तरह सादगी के साथ रहना है इसका अभ्यास कराता है।
Related Articles
चंदौली।कार्यप्रणाली पर सुधार लायें चिकित्सक:डीएम
Post Views: 384 चकिया। नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय का जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार को निरीक्षण किया चिकित्सालय में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की स्थाई ड्यूटी लगाने का आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने दवा और भोजन के बारे में मरीजों से जानकारी लिय फिजीशियन डाक्टर सत्येंद्र सिंह के यहां मरीजो […]
चंदौली। आकाशीय बिजली से दो की मौत
Post Views: 555 चंदौली। जनपद में रविवार की तड़के आयी आंधी पानी व आकाशीय बिजली से जहां दो लोगों की मौत हो गयी। वही सामानों की काफी क्षति हुई। लोगों का कहना है कि असामयिक बरसात से धूप और तीखी होगी। जिससे लोग और अधिक बीमार होंगे। ऐसे में आवश्यकता पडऩे पर ही किसी कार्य […]
चंदौली। धनतेरस पर दो सौ करोड़ की हुई जनपद में खरीददारी
Post Views: 345 चंदौली। धनतेरस त्यौहार पर शनिवार को जनपद के बाजार खरीददारों की भीड़ से गुलजार नजर आए। इस दौरान घर.गृहस्थी के सामान की खरीद के साथ ही सोने-चांदी के आभूषण व वाहनों की जमकर खरीद की गई। लोगों ने धनतेरस की शुभ घड़ी में अपनी आवश्यकतानुसार खरीद किया। शाम होते-होते पूरा का पूरा […]