चंदौली। इबादत, बरकत व मगफिरत को अपने आप में समेटे माह.ए.रमजान विदा हो गया। इस कड़ी में शुक्रवार को अलविदा की नमाज जनपद में शांति.सद्भाव व पूरी अकीदत के साथ अदा की गयी। मुस्लिम बंधुओं ने अपने पास.पड़ोस के मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन के लिए दुआ की। शुक्रवार की शाम ईद का चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद की घोषणा की गयी। जिसको लेकर मुस्लिम बंधुओं में ईद.उल.फित्र त्यौहार को लेकर में खुशियां व उत्साह दिखा। वहीं माह.ए.रमजान के विदा होने का कसक भी नजर आया। अलवेदा को लेकर सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में तैयारियां देखने को मिली। लोग घरों के साथ.साथ मस्जिदों की साफ.सफाई करने में जुटे रहे। इस क्रम में चंदौली जिला मुख्यालय स्थित जामा एवं शाही मस्जिद में अलवेदा का नमाज अदा की गयी। इस दौरान ईद के नमाज की घोषणा की गयी जिसमें बताया कि अबकी बार चंदौली ईदगाह व चंदौली जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 07:30 बजे अदा की जाएगी। लिहाजा सभी मुस्लिम बंधु तय समय से पहले ईदगाह में उपस्थित होकर ईद की नमाज को अदा करें। इसी तरह चंदौली जनपद के शहरी, कस्बाई व ग्रामीण इलाकों में अलवेदा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गयी। इस दौरान मुस्लिम इलाकों में अलवेदा को लेकर रौनक देखने को मिला।
Related Articles
चंदौली। ज्वाइंट मजिस्टे्रट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
Post Views: 402 चकिया। स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकार प्रेम प्रकाश मीणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एएनएम नेहा सिंह अनुपस्थित मिली। उपस्थिति पंजिका पर उनका फर्जी हस्ताक्षर देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कठोर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही 2 चिकित्सक […]
चंदौली।हिन्दी पत्रकारिता को आज ने दिया नया आयाम:डा० केएन
Post Views: 457 चंदौली। हिन्दी दैनिक आज अखबार के जिला कार्यालय में अखबार के १०२वीं वर्षगांठ पर कार्यालय एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहुंचे भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक व मैक्सवेल हास्पिटल के डायरेक्टर डा० केएन पांडेय ने मां सरस्वती व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर नमन […]
चंदौली।देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं ने टेका मत्था
Post Views: 520 चंदौली। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जनपद के विभिन्न पूजा पंडालों व घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चन किया गया। देवी मंदिरों में पूजा पाठ व भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही देवी उपासक विभिन्न देवी मंदिरों में मत्था टेकर माता रानी से देश […]