चंदौली। चकिया पुलिस व शहाबगंज पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। दोनों थानों की संयुक्त टीम द्वारा राजस्थान व जनपद चंदौली के अलग-अलग जगहों से चोरी के 10 बाइकों के साथ चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले का खुलासा शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति वाहन अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के साथ वांछित वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह व शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के गठित टीम ने अलग अलग जगहों से चोरी हुए 10 बाइकों की बरामदगी करते हुए चार अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया हैं। जिसमें चोरों की पहचान सचिन बियार निवासी पिपराकला बबुरी परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद पुत्र निवासी ग्राम भीषमपुर चकिया विजय कुमार निवासी पिपराकला बबुरी, दीपक कुमार निवासी पिपरी कला बबुरी के रूप में हुई हैं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि हम सभी का एक गिरोह हैं। जिसमे सचिन और छोटेलाल राजस्थान व चंदौली के भिन्न भिन्न क्षेत्रो से मोटरसाइकिल को चोरी करते है।
Related Articles
चन्दौली।एसपी ने मातहतों संग किया पैदल गश्त
Post Views: 3 चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित जनपद के समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पैदल गश्त के साथ ही आने जाने वाले लोगों, शराब बियर की दुकान के आस पास तलाशी, चेकिंग, गाडिय़ों की चेकिंग लगातार की जा रही है। जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र मे फुट पेट्रोलिंग किया जा […]
चंदौली। भाजपाजनों ने सुनी पीएम के मन की बात
Post Views: 0 चंदौली। भाजपाजनोमुगलसराय। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 98 संस्करण को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा के सलेमपुर सेक्टर के बूथ संख्या 341 बनौली चट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओ संग उत्साह से धैर्य पूर्वक सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
चंदौली।समाजसेवी ने डाक्टर्स टीम को किया सम्मानित
Post Views: 0 चहनियां। खण्डवारी देवी इंटर कालेज चहनियां में गुरुवार को वैक्सीनेशन करने गयी कैम्प में प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित डॉक्टर्स टीम को समाजसेवी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। ततपश्चात ग्रामीणों व अध्यापकों को वैक्सीन लगवाया गया। कोरोना महामारी में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की टीम ने अपनी जान की परवाह न […]




