डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के औड़िहार मार्ग के जमुनीबारी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक टेम्पो की टक्कर से गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी शम्भूनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शम्भूनाथ ने बताया कि वह अपनी बाइक से सैदपुर से चंदवक आ रहे थे, जैसे ही जमुनीबारी गांव के समीप पहुचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो रिक्शे ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शम्भूनाथ के सिर और हाथ में चोटें आईं तथा दाहिना पैर टूट गया। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल डोभी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नही मिली है शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।
Related Articles
यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी भाजपा और निषाद
Post Views: 8 लखनऊ: लखनऊ में केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके आगामी विधानसभा चुनावों में निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ने ऐलान किया है। इस मौके पर उनके साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मौजूद थे। […]
उत्तर प्रदेश में 397 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक सबमिट कर लें अप्लीकेशन फॉर्म
Post Views: 6 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक और होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। यूपी सरकार के होम्योपैथी निदेशालय के अधीन होम्योपैथिक फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए अधिसूचना हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी की गई थी। कुल […]
कसारी-मसारी में दफनाया जाएगा अतीक-अशरफ का शव, हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारियां पूरी
Post Views: 10 उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय 10 फायर किए गए। […]




