![]() |
ReplyForward
|
बढ़नी सिद्धार्थनगर भारत नेपाल सरहद के सीमा पर स्थित नगर पंचायत बढ़नी के कस्टम मीटिंग हॉल में अपर पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोनअशोक मुथा ने नेपाल तथा भारत के सुरक्षा एजेंसियों एवं खुफिया निकायों के साथ बैठक कर भारत और नेपाल के सीमाई इलाकों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए सीमा की सुरक्षा में दोनों देशों के निगरानी एजेंसियों की जिम्मेदारी को महत्त्वपूर्ण बताया अपर पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक से पहले भारत नेपाल सीमा पर स्थित स्वामित्व विहीनभूमि का निरीक्षण करते हुए अगल-बगल के गांव के बारे में जानकारी लिया तथा नेपाल के पुलिस अधिकारियों से मिलकर नेपाल के बारे में सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल करते हुए बढ़नी कस्टम विभाग के बैरियर पर मौजूद जवानों से बातचीत कर आयात और निर्यात के बारे में जानकारी हासिल की और मौके पर मौजूद एसएसबी के सहायक सेनानायक संजय केपी से सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त किया। बैठक में नेपाल के कृष्णानगर खुफिया विभाग के अधिकारियों से भारत नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा संबंधी जानकारी आपस में आदान प्रदान करने के लिए जोर देते हुए कहा कि नेपाल तथा भारत आपस में मैत्री संबंध रखता है।इसलिए किसी भी प्रकार के अवांछनीय तत्वों के सक्रिय होने की जानकारी होने पर नेपाल के अधिकारियों से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को आगाह करने के लिए कहा।