सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। सकलडीहा विकास खंड के अन्र्तगत कुल 310 बूथ बनाये गये थे। इस दौरान बैलेट और बाक्स लेने आये चुनाव कर्मियों ने दुव्र्यवस्था के कारण सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जिया उड़ाया। वही तहसील प्रशासन और पुलिस कर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। देर शाम तक चुनाव ड्यूटी में लगाये गये कई कर्मचारी नदारत रहे। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी को रवाना कर दिया गया। एक तरह कोरोना महामारी का डर है। दूसरी तरह चुनाव कराने को लेकर चुनाव कर्मी परेशान रहे। सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम के पास सुबह से पहुंचने लगी थी। पोलिंग पार्टी को बैलेट और बूथ की सूची चुनाव सामाग्री देने के लिये नजदीक नजदीक बैरियर लगा होने के कारण पोलिंग पार्टी को काफी मशक्त करना पड़ा। जिसके कारण चुनाव कर्मियों को सोशल डिस्टेंस का अनदेखी कर चुनाव सामाग्री लेना पड़ा। देर शाम तक पोलिंग पार्टी के कई कर्मचारियों की अनुपस्थिती के कारण बिलम्ब होता रहा। इस चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि बूथों पर पोलिंग पार्टी को देर शाम तक रवाना कर दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार डा० वंदना मिश्रा, एआरओ अभिषेक सिंह, पंकज, संजीव सिंह, मनोज सिंह सहित सभी चुनाव कर्मी मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। अपूर्वा ने गोल्ड मेडल पाकर जनपद का बढ़ाया मान
Post Views: 178 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह की होनहार बेटी कुमारी अपूर्वा ने जनपद का नाम रौशन किया है। अपने परिश्रम के दम पर अपूर्वा ने परास्नातक राजनीतिक विज्ञान में प्रथम रैंक गोल्ड मेडल हासिल किया। गौरतलब है कि मंगलवार की देर शाम अहमदाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय […]
चंदौली।स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी विदाई
Post Views: 715 कमालपुर। स्थानीय थाना पर रविवार को कमालपुर व्यापार मंडल की ओर से विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति का बबुरी थाना पर स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल ने थाना प्रभारी का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर विदाई किया। कमालपुर […]
चंदौली।रेलवे इंटर कालेज के इतिहास को रखा जाय संरक्षित
Post Views: 480 मुगलसराय। देश के द्वितीय प्रधानमंत्री को अपने ही जन्मभूमि पर वह सम्मान नहीं मिल सका जिसके वह हकदार हैं। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म २ अकटुबर १९०४ को सेन्ट्रल कालोनी में हुआ उनकी प्राथमिक शिक्षा ज्वाइंट रेलवे इंडियन ब्वायज विद्यालय वर्तमान रेलवे इण्टर कालेज में हुई जहां उनकी आदमकद प्रतिमा लगी है […]