नयी दिल्ली(आससे)। दिल्ली की सीमाओं पर किसानोंका हुजूम बढ़ गया है। अब भी देशके विभिन्न भागोंसे किसानोंका जत्था दिल्लीकी ओर बढ़ रहा है। 38 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज एक किसान ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली सीमा के गाजीपुर बॉर्डर पर एक किसान ने धरनास्थल पर बने एक शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि मृत किसान का नाम कश्मीर सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर के निवासी थे। किसान कश्मीर सिंह ने आत्महत्या से पहले एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक अपील भी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि उनकी शहादत बेकार ना जाये। कश्मीर सिंह ने यह भी लिखा है कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली यूपी की सीमा पर ही किया जाये। बता दें कि इससे पहले गाजीपुर सीमा पर शुक्रवार को एक किसान की दिल का दौरा पडऩे से मौत हुई थी। बागपत जिले के भगवानपुर नांगल गांव के निवासी मोहर सिंह (57) को धरनास्थल पर ही दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी, इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि मेडिकल जानकारी के अनुसार किसान की दिल का दौरा पडऩे से मौत हुई। इस संबंध में किसान संगठन बीकेयू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की मृत्यु हो गई, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिये।
Related Articles
Delhi Flood : यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज पर संकट बरकरार आइटीओ क्षेत्र में भरा पानी
Post Views: 378 नई दिल्ली, । उफनती यमुना के जलस्तर में कुछ कमी आई है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। आइटीओ क्षेत्र में पानी भरने से विकास मार्ग पर आने जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। रिंग रोड सहित अन्य सड़कों पर भी यातायात बाधित है। तीन जल शोधन संयंत्र बंद रहने के […]
देश में कोरोना के एक्टिव केस 184 दिनों में सबसे कम,
Post Views: 423 नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 26,115 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,04,534 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,09,575 रह गई है, जो 184 दिन बाद सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ […]
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल बोले- अब दोगुनी तेजी से होंगे दिल्ली के काम सिस्टम को करेंगे दुरुस्त
Post Views: 300 नई दिल्ली, । दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है। इसे लेकर कुछ ही देर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता को आज के फैसले के लिए बधाई दी। अरविंद […]