सकलडीहा। इसे विडम्बना कहे या विभागीय अधिकारियों की लापरवाही। एक साल बाद भी कस्बा की मुख्य सड़क का निर्माण तो दूर नाला निर्माण भी पूरा नही हो पाया। रविवार की सुबह हुई आंधे घंटे की बारिश में सकलडीहा कस्बा से लेकर सड़क झील के रूप में तब्दील हो गया। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। व्यापारियों द्वारा हो हल्ला मचाने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रयास से पिछले साल पौने चार करोड़ रूपया पीडब्ल्यूडी विभाग को स्वीकृत हुआ। जिससे सकलडीहा कस्बा की दो किलोमीटर मुख्य मार्ग के साथ दोनों तरफ नाला और पटरी निर्माण निर्धारित किया गया था। साल भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। सुबह आधें घंटे की बारिस के कारण कस्बा सहित तहसील, ब्लॉक, सीओ कार्यालय, इंटर कॉलेज मार्ग सहित मुख्य मार्ग झील के रूप में तब्दील हो गया है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कस्बा के कृष्णा सेठएराजेश सेठए पवन वर्माए दिलीप गुप्ताए प्रिंस जायसवाल आदि ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
Related Articles
चंदौली।शारदीय नवरात्र:चौथे दिन पूजी गयी मां कुष्मांडा
Post Views: 518 चंदौली। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की श्रद्घालुओं ने पूजा अर्चन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में देवी मंदिरों में पूजा अर्चन किया और माता रानी से परिवार के सुख समृद्घि की कामना किया। नवरात्र के दौरान मंदिरों में बज रहे घंट घडिय़ाल से क्षेत्र का वातातरण भक्ति […]
चंदौली।डबल इंजन की सरकार कर रही चौमुखी विकास: दिनेशलाल
Post Views: 347 सकलडीहा। आजादी के बाद देश का चौमुखी विकास डबल ईंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई है। अन्य सभी ने तो देश में परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया। इससे देश और समाज का भला नही हुआ। उक्त विचार बतौर मुख्य अतिथि मंगलवार को आजमगढ़ […]
चंदौली। संस्थागत प्रसव की प्रगति से डीएम खफा
Post Views: 449 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना सभी की जिम्मेदारी है इसके लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव में नियामताबाद, चंदौली, मुगलसराय, […]