चंदौली। राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2021 का आयोजन एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुआ। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में लखनऊ के एनआईसी सभागार से सम्बोधित किया गया। बताया कि विगत दिनों पहले अचनाक मौसम में परिवर्तन के कारण बारिस हुआ था। इस दौरान जिन किसान भाइयों को टोकन प्राप्त था विक्री के लिये, बारिस होने के कारण खरीद नही हुई थी उन किसानों का गेहूं की खरीद शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाय। लापरवाही बरतने वाले क्रय एजेंसी को निरस्त कर दिया जाएगा। कहा कि किसानों के हित में चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाएं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान निधि योजना एवं फसल बीमा योजना सहित अन्य कृषि से जुड़े योजनाओं का लाभ मिलता दिख रहा है। इसे और प्रभावी बनाया जाय। किसानों को बीज समय से मुहैया कराई जाय इसके लिये कृषि रक्षा इकाई पर बीज की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाय। फसल बीमा योजना के बारे में अधिक से अधिक किसानों को जागरूक किया जाय। प्रगतिशील किसानों से समन्वय स्थापित किया जाय। कृषि विभाग के अधिकारियों को कहा किसानों को बारिस के पानी का संचयन करने के लिये प्रेरित किया जाय। आयुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल द्वारा जनपद के नारायणपुर पम्प कैनाल क्षमता वृद्धि हेतु शासन में प्रस्ताव प्रेषित किये जाने हेतु मांग की गई। जिससे मरम्मत कार्य होने से सिंचाई की क्षमता वृद्धि हो सके। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा मंत्री जी को अवगत कराते हुए बताया कि जनपद में संचालित नदी से कर्मनाशा नहर की क्षमता वृद्धि हो जाने से नहरों द्वारा अधिक से अधिक कृषि का क्षेत्रफल सिंचित किया जा सकेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, उप निदेशक कृषि राजीव भारती, कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल सहित प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली।फंगस इंफेक्शन डायबिटीज मरीजों के लिए खतरनाक:आरबी शरण
Post Views: 460 चंदौली। कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगस इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। यह दुर्लभ फंगस इन्फेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होता है। कोविड.19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। […]
चंदौली। शिक्षक ईमानदारी से करें कार्य:आलोक सिंह
Post Views: 256 धीना। प्राथमिक विद्यालय इमिलिया पर शुक्रवार को संकुल स्तरीय शिक्षक संकुल मासिक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। सह कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के ब्लॉक अध्यक्ष यशवर्धन सिंह व विशिष्ट अतिथि एमआरपी बरहनी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप […]
किसानोंको दी गयी औषधीय खेती की जानकारी वैज्ञानिकों का जोर
Post Views: 450 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रायोगिक औषधि एवं शल्य अनुसंधान केंद्र तथा सीड डिवीजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से बुधवार को को चंदौली के बबुरी स्थित श्रीकंठपुर गांव में किसानों को मेडिसिनल प्लांट की खेती के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अन्वेषक […]