लखनऊ। 13 जनवरी की रात 12 बजे से प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके साथ इन जिला पंचायतों में जिलाधिकारी प्रशासक बन जाएंगे। इन जिला पंचायत अध्यक्षों का बीता कार्यकाल काफी सियासी उठापटक वाला रहा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार 2017 में जिपं अध्यक्ष के खिलाफ पांच अविश्वास आए और छह जिला पंचायत अध्यक्षों को त्यागपत्र देने पड़े। वर्ष 2018 में दो जिपं अध्यक्ष के त्यागपत्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आए और सात जिला पंचायत अध्यक्षों को त्यागपत्र देने पड़े। 2019 में एक जिपं अध्यक्ष ने त्यागपत्र दिया और तीन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये गये। इसके बाद आयोग को इन पदों पर उपचुनाव करवाने पड़े। बताते चलें कि जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के सीधे जनता से चुने गये सदस्यों के द्वारा ही चुने जाते हैं। ऐसे में सदस्यों की खरीद फरोख्त से यह चुनाव होते हैं, जिसमें धनबल, बाहुबल का खूब इस्तेमाल होता है। इसके बाद समय-समय पर सदस्यों की गुटबाजी व सियासी चालों की वजह से जिपं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाते हैं या दबाव बनाकर उन्हें त्यागपत्र देने के लिए विवश किया जाता है।
Related Articles
Varanasi: कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा मारकण्डेय धाम
Post Views: 314 वाराणसी, कैथी स्थित मारकण्डेय महादेव का कॉरिडोर के रूप में विकास होगा। पर्यटन विभाग इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जल्द ही डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पर्यटन के रूप में मारकण्डेय महादेव के समेकित विकास को लेकर शासन गंभीर है। उसका मानना है इस स्थल के […]
राजनीतिक मुद्दों के साथ लोगों के बीच जाए कार्यकर्ता-नड्डा
Post Views: 464 लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए हर वर्ग के बीच जाने का मंत्र दिया है। उन्होंने योगी सरकार के कामकाज की प्रशंसा की। खासतौर पर लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों की मदद करने को सराहा। इसके साथ ही […]
नड्डा-शाह से मुख्यमंत्री योगी की मीटिंग के बाद जल्द हो सकता है यूपी में मंत्रिपरिषद विस्तार
Post Views: 861 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह से यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को हुई मीटिंग के बाद चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में मंत्रिपरिषद विस्तार जल्द से जल्द होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले 15 दिन के भीतर नए मंत्रियों के नाम तय हो जाएंगे। खराब प्रदर्शन […]