बेंगलुरू (एजेन्सियां)। भारत के पूर्व क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर को हल्का स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि उनके परिवार ने सोमवार को बताया कि उनकी स्थिति में सुधार आया है और अगले कुछ दिन में उन्हें छुट्टी मिल जायेगी। उनकी पत्नी संध्या चंद्रशेखर भागवत ने कहा उनकी हालत में सुधार आया है।वह बुधवार या गुरूवार को घर लौट आयेंगे। भारत के ७५ वर्षीय इस पूर्व स्पिनर को थकान और उसके कारण जबान लडख़ड़ाने के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों की सलाह पर उनका न्यूरोलाजी में उपचार कराया गया। उन्हें एस्टर आर वी अस्पताल में आपात चिकित्सा ईकाई में रखा गया था। उनकी पत्नी ने बताया कि अब वह सामान्य वार्ड में हैं और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है। संध्या ने कहा उनके दिमाग में किसी तरह का अवरोध है। यह बहुत ही हलका स्ट्रोक था। वह एक या दो सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जायेंगे। चंद्रशेखर ने अपने १६ साल के कैरियर में ५८ टेस्ट में २४२ विकेट लिये । बिशन सिंह बेदी, ईरापल्ली प्रसन्ना और एस वेंकटराघवन के साथ भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे चंद्रशेखर साठ और सत्तर के दशक में खेले थे। उन्हें १९७२ में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार मिला था।
Related Articles
WPL Auction 2023: इस दिन महिला खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश
Post Views: 336 नई दिल्ली, । WPL Auction 2023। आईपीएल (IPL) के सफल होने के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने साल 2023 में पहली बार महिला आईपीएल 2023 (Women’s IPL 2023) के लिए मंजूरी दी है। बता दें कि महिला आईपीएल (Women’s IPL 2023) में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, लखनऊ वॉरियर्स, […]
IND vs BAN 1st Test: भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने जड़ा शतक, हासिल की 400 रन की बढ़त
Post Views: 346 नई दिल्ली, : भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल आज खेला जा रहा है। भारत के पहली पारी में 404 रन के जवाब में बांग्लादेश 150 रन पर ऑल आउट हो गया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट […]
CWG 2022: 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रान्ज मेडल के साथ भारत ने किया कामनवेल्थ गेम्स 2022 का सुखद समापन
Post Views: 213 नई दिल्ली, । कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी झोली में कुल 61 मेडल डाले और भारत को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। इन 61 मेडल में 22 गोल्ड, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल थे। हालांकि पिछले कामनवेल्थ गेम्स यानी 2018 में भारत ने गोल्ड […]