चंदौली।पुलिस मुठभेड़ में तचंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिल सड़क मोड़ पर रविवार की मध्य रात्रि असलहे से लैस बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गोली लगी। वहीं एक आरक्षी भी घायल हो गया। पुलिस से सामना होने पर असलहे से फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस दल ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस कार्यवाही में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली पुलिस बर्थरा कला गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी चार बदमाशों के सैयदराजा से दिघवट की तरफ आने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कटसिल मोड़ के पास घेरेबंदी कर दी, तभी दो बाइक आते दिखे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तभी बाइक पर बैठे बदमाशों द्वारा फायरिंग करते भागने लगे। इसी बीच आगे चल रही मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। सड़क पर गिरे बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही में फायर किया गया जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सूचना के बाद एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उधर दूसरी ओर कोतवाली चंदौली पुलिस द्वारा हुए बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना पर जनपद के सभी थाना पुलिस सक्रिय हो गए। रात्रि करीब दो बजे थाना सकलडीहा नई बाजार के पास चेकिंग के दौरान पि_ू बैग लिए एक व्यक्ति जा रहा था जिसे रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। जवाबी कार्यवाही में पुलिस बदमाश के दाहिने पैर में गोली मार दी। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम कृष्णानंद उर्फ बचवा बताया। उसके पि_ू बैग में रूपए भी बरामद किया गया। वहीं धानापुर थाना पुलिस टीम पर शहीदगांव नहर पुल से मथुरा वाली रोड के पास बदमाशों ने फायर झोंक दिया जिसमें एक आरक्षी रूपेश कुमार दुबे को दाहिने हाथ में गोली लग गई। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में फायर दोनों बदमाशों को गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। पकड़ा गया अरुण कुमार उर्फ रूद्र सिंह 25 हजार का ईनामी बदमाश है। इसके अलावा दूसरे बदमाश अंकुर उर्फ गोपाल सिंह को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ीन बदमाश घायल
Related Articles
चंदौली।भीमसेन एकादशी पर गंगा में लगायी डूबकी
Post Views: 542 चहनियां। भीमसेनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को सैकडों आस्थावानों ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी मां गंगा में डुबकी लगाया। साथ ही ब्राह्मणों व भिक्षुओं को दान देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सुबह से ही स्नानार्थियो की भीड़ गंगा तट पर लगी रही और सड़के व बाजार गुलजार रहे। ज्येष्ठ मास […]
चंदौली। आक्सीजन प्लांटो के अधिग्रहण की उठी मांग
Post Views: 507 मुगलसराय। कोराना काल में वायुप्राण आक्सीजन ने पहली बार आम लोगों को अपनी अधिक महत्ता बतायी। जरूरतमंदों सहित हर कोई आक्सीजन का छोटा सिलिंडर आने वाली आपदा को भांपते हुए अपने पास रखना चाहता है। लेकिन यह सम्भव नहीं हो पा रहा है आक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करना इस समय दांतो तले लोहे […]
चंदौली।परिवार के सहयोग के लिए श्री सेवा सामाजिक संस्था आयी आगे
Post Views: 594 अलीनगर। सोशल मीडिया पर प्रधान प्रजापति के आर्थिक सहयोग के पोस्ट वायरल होने पर श्री सेवा सामाजिक संस्था डीडीयू नगर ने मामले को संज्ञान में लिया और प्रधान प्रजापति के घर जाकर वास्तविक स्थिति से अवगत होने के उपरांत उनको 15 दिन के लिए खाद्य सामग्री देने के साथ ही संभव मदद […]