सकलडीहा। विकास खण्ड के बथावर गांव में भाजपा की ओर से सोमवार को जनचौपाल लगाकर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर समूह की महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते विधान सभा प्रभारी सुर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के तहत एनआरएलएम के माध्यम से जिले में पच्चास हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। कई महिलायें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, आंगनबाड़ी, सिलाई, बुनाई, बिजली बिल, सहित अन्य योजनाओं के तहत आत्मनिर्भर बन रही है। यही नही बैंक सखी, मनरेगा मेठ, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन सहित अन्य योजनाओं में समूह की महिलाओं को प्राथमिकता के तौर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए नियुक्त किया जा रहा है। अंत में समूह की महिलाओं की समस्या को दूर करने का भरोसा दिया। इस मौके पर महेंद्र कुमार, सुनीता मौर्या, अंजू मौर्या, ममता देवी, अनिता देवी, उषा मौर्या, राजकुमारी देवी, अर्चना देवी, ममता गुप्ता, शेरू पाठक, अमरजीत राजभर, धर्मपाल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। सफाईकर्मियों ने गांवों में चलाया सफाई अभियान
Post Views: 445 चकिया। देश में फैल रहे कोरोना के संक्रामक रोग से बचने के लिए युद्ध स्तर पर साफ सफाई का अभियान नगर सहित गांव देहात में भी चलाया जा रहा है । जिसके तहत स्थानीय विकास खंड के मुजफ्फरपुर में बुधवार को 10 सफाई कर्मियों का लगा था रोस्टर जिसमें 5 सफाई कर्मी […]
चंदौली।पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी:डीएम
Post Views: 354 चंदौली। जनपद में धान की रोपाई हेतु कृषकों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कृषि सिंचाई/नहर, नलकूप, पंप कैनाल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नलकूपों, पंप […]
चंदौली।खण्डवारी ग्रुप के चेयरमैन को किया सम्मानित
Post Views: 382 चहनियां। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाकर विदेश में परचम लहराने वाले मां खण्डवारी गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ0 राजेन्द्र प्रताप सिंह को मारूफपुर रामशाला में रविवार की शाम को पूर्वांचल विकास फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर मुख्य अतिथि के रूप में अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। […]