मुगलसराय। राष्ट्रवादी पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी व राष्ट्रवादी युव के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक पार्टी के मुगलसराय स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष २०२२ में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनपद के चारों विधानसभा सीट पूरी दमदारी से लडऩे का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्वाचल प्रभारी संजय सिन्हाा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार व प्रदेश उपाध्यक्ष के नीतियों के चलते आमजनता पार्टी से दिनों दिन जुड़ रही है। जनपद में तमाम समस्याएं सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। किसान खेती खलिहानी व युवा वर्ग रोजगार की समस्या से परेशान व बेहाल है। सरकार की नीतियों से कर्मचारी वर्ग भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसे में किसानों, नौजवानों व कर्मचारियों के हित की लड़ाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरी दमदारी से लड़ेगी। कहा कि चंदौली कृषि प्रदान क्षेत्र है। ऐसे में इसे धान का कटोरा कहा जाता है। वर्तमान समय में धान का कटोरा पूरी तरह खाली है। कृषि से संबंधित समस्याएं जनपद के किसानों के लिए दिनों दिन बढ़ रहा है। सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल ढपोर शंखी बयान देने के सिवाय कुछ भी नहीं किया जा रहा है। इस दौरान पी पांडेय, जीके श्रीवास्तव, राजेश राम, मुकेश, राजन, राधा देवी, उमाप्रेम यादव, शंकर यादव, राजू पांडेय आदि उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली। बीमार बिट्टू की मदद के लिए आगे आये पूर्व विधायक
Post Views: 419 सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी गांव निवासी दिव्यांग दंपती शिवपूजन राम और तारा देवी का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र बिट्टू किडनी के रोग से पीडि़त है। जिसके ईलाज व मदद के लिए सपा के मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार को सामने आए। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद सैयदराजा के पूर्व विधायक […]
चंदौली। कुंआ पाटने की गयी राजस्व टीम वापस लौटी
Post Views: 253 पड़ाव। विकास खंड नियमाताबाद के अंतर्गत जलीलपुर गावं में पांच दशक पुराने कुए को पटवाने गए ग्राम प्रधान पति और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। कुए के पास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि इस कुएं को साफ सफाई करा कर इसको सुचारु रूप से चालू […]
चंदौली।स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी विदाई
Post Views: 718 कमालपुर। स्थानीय थाना पर रविवार को कमालपुर व्यापार मंडल की ओर से विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें धीना थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति का बबुरी थाना पर स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल ने थाना प्रभारी का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर विदाई किया। कमालपुर […]