चन्दौली। सपा सरकार बनाने के लिये समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, की संयुक्त जनक्रांति यात्रा डॉ० संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में बलिया से शुरू होकर 21अगस्त को प्रात:10 बजे जनपद चन्दौली में पहुँचेगी। तिवारीपुर प्रात: 10,30 बजे, मझगांई, नौगढ़ पोखरा पर प्रात: 11 बजे, गांधी पार्क चकिया दोपहर 12.30 बजे, मोहम्मदाबाद दोपहर 12.45 बजे, पचवनियां दोपहर 01 बजे, करनौल मोड़ शहाबगंज दोपहर 2 बजे, सोहदवार दोपहर 2.30 बजे, जठमलपुर मोड़ सैय्यदराजा दोपहर 3 बजे, दुधारी दोपहर 3.30 बजे , फ़ेसुडा दिघवट सायं 4 बजे, नई बाजार सायं 4.30 बजे, सकलडीहा रेलवे स्टेशन सायं 4.45 बजे, सलकडीहा बाजार त्रिमुहानी सायं 5 बजे, ताराजीवनपुर चौराहा सायं 5.30 बजे, मुग़लसराय चकिया तिराहे सायं 6.30 बजे समापन होगा। समाजवादी पार्टी जनपद चन्दौली के सभी सम्मानित नेतागण विशेष आमंत्रित सदस्यगण,पदेन सदस्यगण,वर्तमान/पूर्व सांसद/विधायक गण,जिला प्रदेश/सभी फ्रंटल संगठन के पूर्व/वर्तमान पदाधिकारीगण, सभी जिलापंचायत सदस्यगण, ब्लॉक प्रमुखगण,ग्राम प्रधानगण समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाये। उक्त आशय की जानकारी सत्यनरायन राजभर जिलाध्यक्ष व नफ़ीस अहमद महासचिव ने दी।
Related Articles
चंदौली।जेम पोर्टल से नियुक्ति पर लगाएं प्रतिबंध
Post Views: 405 चंदौली। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ की ओर से सोमवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और तत्काल जेम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित किए जाने की मांग की। अंत में मांगों को […]
चंदौली। सुहागिनों ने चलनी में पति का किया दीदार
Post Views: 231 चंदौली। पति की दीर्घायु के लिए लिए सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चन किया। अलीनगर प्रतिनिधि के अनुसार देशभर में करवा चौथ का व्रत धूमधाम से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत है। इस व्रत में आज शाम को […]
चंदौली।जाम से राहगीर परेशान, यातायात व्यवस्था बेपटरी
Post Views: 233 सकलडीहा। कस्बा में जाम की समस्या से आये दिन राहगीरों व व्यापारियों को दो चार होना पड़ रहा है। रविवार को कस्बा के अम्बेडकर चौराहे पर काफी लंबा जाम लग गया। इस दौरान राहगीर पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आये। सकलडीहा कस्बा में प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। वही आसपास […]