चंदौली। मिशन शक्ति अभियान से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए बल मिला है। नारी शक्ति ने हिम्मत और साहस के साथ देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्यों का पालन किया है। कुछ ऐसा ही कार्य रहा डॉ अंशुल सिंह का। जिन्होने कोरोना के संकट में गांव से शहर तक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की। इसके लिए उन्हें मिशन शक्ति अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। जनपद में डा० अंशुल सिंह ब्लॉक को मिशन शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ अंशुल चकिया पर 12 साल से ग्रामीणों का स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करा रही हैं। बताया कि वह अपने कर्तव्य के प्रति गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। महिलाएं और बेटी कभी अपने आपको कमजोर न समझें। महिला शक्ति की वह धुरी है जिस पर सारी दुनिया घूम रही हैं। यह कोई जरूरी ही नहीं, बाहर निकलकर नौकरी ही करें। अगर घरेलू महिला है तो भी वह आत्मनिर्भर बन समाज के लिए कुछ बेहतर कर सकती हैं। 2009 में पीएचसी चकिया पर ड्यूटी जॉइन की। बताती हैं कि पढ़ाई और नौकरी के दौरान मुझे बहुत ज्यादा रुकावट का सामना नहीं करना पड़ा, परिवार ने हमेशा सहयोग किया है और काम करने के लिए हर कदम पर मेरी ताकत बनकर खड़े रहे। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के साथ कोविड.19 दौरान बहुत से मरीज देखें और कितनों की सकुशल डिलीवरी भी करायी। इसी दौरान वह कोरोना की पहली लहर के चपेट में आ गई थी। उस दौरान फोन के माध्यम से लोगों से जुड़ी रही। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह देती रही।
Related Articles
चंदौली। कमला ने ढाई दशक के विरासत को रखा बरकरार
Post Views: 458 नियामताबाद। ब्लाक प्रमुख के हुए चुनाव में सपा से अधिकृत प्रत्याशी कमला देवी पत्नी बाबूलाल यादव ने ब्लाक से ब्लाक प्रमुख पद पर ढाई दशक के कब्जे को बरकरार रखते हुए एक बार फिर जीत हासिल किया। उनकी जीत से जनपद में एक तरह से उनके परिवार का दबदबा कायम है। लोगों […]
चंदौली।पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प
Post Views: 586 सैयदराजा। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी के तत्वावधान में वन महोत्सव समारोह का आयोजन नगर के दीनदयाल नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय दो पर सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति को संतुलन में रखती है। जिस तरह […]
चंदौली।चौथी बार सुशील बने विधायक
Post Views: 541 धानापुर। चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपना जीत रिकॉर्ड कायम रखा है। इस दौरान उन्होंने उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार सिंह डब्लू को दस हजार से भी अधिक मतों हराकर जीत हासिल की। सुशील […]