सैयदराजा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना के रोकथाम के लिए भी युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। नगर पंचायत स्थित नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा चौथे दिन भी कोविड.19 से बचाव हेतु 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड का वैक्सीन लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा विद्यालय के 1000 बच्चों में से 850 बच्चों का वैक्सीन लग चुका है। शेष छात्र छात्राओं को 13 जनवरी को पुन: आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वैक्सीन लगवा कर शत प्रतिशत बच्चों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने वैक्सीन लगवाने हेतु उपस्थित छात्र छात्राओं को कोविड-19 लगवाने के पश्चात कोविड.19 की सामान्य सावधानियां यथा मास्क का प्रयोग, 6 गज की शारीरिक दूरी का पालन, भीड़-भाड़ से दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग आदि को अपनाने पर बल दिया और बच्चों में यह संदेश दिया कि अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी महामारी पर नियंत्रण हेतु सावधानियों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ विद्यालय के अध्यापक अजय झा, रजनीश, मारकंडे प्रसाद, रंजीत कुमार, वीर बहादुर, देव पति मौर्य, अमित उपाध्याय, दीनबंधु, नीरज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। सपा के सत्ता में आते ही विकास को लगेंगे पंख : सुधाकर
Post Views: 561 चंदौली। समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा गुरुवार को जनपद के विभिन्न इलाकों के दौरे पर थे। इस दौरान जगह-जगह उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अतिपिछड़ों को सपा से जोडऩे की मुहिम में सभी से सहयोग की अपील की। इस […]
चंदौली।राइस मिलर्स ने विधायक को सौंपा पत्रक
Post Views: 299 धीना। पूर्वांचल राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से मिलकर विभिन्न समस्याओं को दूर करने का पत्रक दिया। इसमें राइस मिलर्स को सारटेक्स मशीन को लगाने में कठिनाई आने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। मौके पर विधायक ने राइस मिलर्स के पदाधिकारियों के समस्याओं को […]
चंदौली। नये लघु रेल पुल का किया गया निर्माण
Post Views: 363 मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल पूर्णत: संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने हेतु निरंतर कार्यरत है। मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेल अवसंरचनाओं का निरंतर विकास, उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ट्रैक सेफ्टी और सुदृढ़ करने के […]