चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू रविवार को पुलिस.प्रशासन पर हमलावर रहे। इस दौरान पार्टी समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के निजी सम्पत्ति से सपा के ध्वज को हटाए जाने को गलत एवं पक्षपातपूर्ण बताया। चेतावनी दी कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी विधि.विरूद्ध तरीके सपा को झंडा उतरवाने का काम करेगा उसकी वर्दी उतरवाने का काम किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यदि कोई भी पुलिस आपके निजी सम्पत्ति से झंडा उतारने आता है तो उसका वीडियो बनाए और फोटो खींचे। ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराना पुलिस.प्रशासन का दायित्व है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी सार्वजनिक सम्पत्तियों से प्रचार सामग्री हटाने की कार्यवाही पुलिस.प्रशासन कर चुकी है। अभी पुलिस वाले चुनाव के मद्देनजर गांवों में भ्रमणशील है। इस दौरान सत्ता पक्ष के प्रभाव में आकर कुछ पुलिस कर्मचारी व अधिकारी सपा नेताओं के घर पर लगे झंडों को जबरिया उतारने का काम किया जा रहा है। इसकी सूचना मेरे कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा की गयी है। कहा कि सपाइयों का मकान, प्रतिष्ठान व दुकान यह उनकी निजी सम्पत्ति है और वे इस पर किसी भी दल का झंडा लगाने का अधिकार रखते हैं। ऐसे में पुलिस की जोर.जबरदस्ती व गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Articles
चंदौली।रन फार यूनिटी का आयोजन
Post Views: 332 चंदौली। मंगलवार को बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के तत्पश्चात रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक व भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लौह […]
चदौली। रासेयो का एक दिवसीय शिविर सम्पन्न
Post Views: 374 चहनियां। जटाधारी महाविद्यालय मारूफपुर में गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय द्वितीय शिविर आयोजित हुआ। जिसमें शिविरार्थियों ने विद्यालय परिसर सहित आसपास के मलिन बस्तियों में साफ सफाई किया साथ ही जन जागरूकता हेतु हाथ में नारे लिखे तख्तियां लेकर मारूफपुर, नदेसर, मझिलेपुर गांव होते हुए रैली भी निकाली। राष्ट्रीय […]
चंदौली। पूर्व मुख्यमंत्री को दी गयी श्रद्घांजलि
Post Views: 712 सकलडीहा। क्षेत्र के बठ्ठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओ ने राममंदिर आंदोलन के नायक व पूर्व सीएम कल्याण सिंह के तैल चित्र पर श्रध्दा सुमन और सामूहिक मौन रखके श्रध्दांजलि दिया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने […]