अलीनगर। क्षेत्र में पेयजल पाइप बिछाने के दौरान ठेकेदार द्वारा बरती गयी लापरवाही का खामियाजा लोग आयेदिन भुगत रहे हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र के वार्ड नं 9 में ठेकेदार द्वारा मार्ग खुदाई कर पेयजल पाइप बिछा कर मिट्टी डाल दिया गया है जहां पर दलदल हो गया है। जहां से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। मार्ग से भारी वाहन जाने पर फंस जा रही है। जिसके लिए ठेकेद्वार द्वारा वाहनों को रोकने के लिए कोई बैरिकेट भी नहीं किया गया है जिससे वाहन दलदल में फंस जा रही है। जबकि उक्त मार्ग पर मतदान के लिए लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन में बूथ भी बनाया गया है। लोगो का कहना है कि पाइप बिछाने के बाद सूखी मिट्टी डाली जाती तो दलदल नही होता और न ही वाहनो के आवागमन में कोई परेशानी होती। दलदल में फंसने के डर से कोई वाहन वार्ड के अंदर नही जा पा रही हैं। और लोगों को बीच रास्ते में छोड़ दे रही हैं चाहे वह बुजुर्ग हो या बीमार पैदल ही जाने को विवश है। वही मार्ग खुदाई से पूरा क्षेत्र धुलयुक्त हो गया है। लोगों का कहना है की धुल से अभी इतना लोग परेशान है। अप्रैल मई में क्षेत्र की क्या स्थिति होगी कहा नही जा सकता। अब देखना यह है की लोगों व मतदाताओ के लिए सुगम मार्ग अधिकारी कब बनाते हैं। सपा नेता रितेश यादव भोला ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्य में विफल है। आमजनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है। जनप्रतिनिधि भी समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।
Related Articles
चंदौली। साहित्यकार डा० कमलाकांत के निधन पर जताया शोक
Post Views: 331 चंदौली। देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा० कमलाकांत त्रिपाठी का शुक्रवार को मुख्यालय के निवास पर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और विगत कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। डॉ० त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के भभुआ जिला अन्तर्गत कुड्डी गांव के निवासी थे। मोहनियां स्थित महाराणा प्रताप डिग्री […]
चंदौली।कम लागत में अधिक मुनाफा दे रहा शिमला मिर्च
Post Views: 264 चकिया। विकासखंड के मुजफ्फरपुर निवासी चंदन गुप्ता ने खेती के मायने बदल दिऐ। सर्दी के मौसम में सब्जियों फसलें की बेहतरी उगा रहे हैं। शिमला मिर्च का बेहन डालने का सही समय 15 सितंबर से 15 अक्टूबर है। एक माह में बेहन तैयार हो जाती है। इन दिनों शिमला मिर्च व गोभी […]
चंदौली।पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी:डीएम
Post Views: 353 चंदौली। जनपद में धान की रोपाई हेतु कृषकों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कृषि सिंचाई/नहर, नलकूप, पंप कैनाल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नलकूपों, पंप […]