सकलडीहा। भाजपा देश में धर्म और जाति के नाम पर गरीबो और युवाओं को गुलाम बना रही है। इन्हें रोजगार देने के बजाय इन्हें उसका कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। गुरूवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सकलडीहा इंटर कॉलेज में कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान कांग्रेस सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने का घोषणा सहित अन्य वादा किया। प्रियंका गांधी को देखने व सुनने के लिये काफी संख्या में महिला और ग्रामीण व युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ा। प्रिंयका गांधी ने कहा कि देश में किसानों का 14 हजार करोड़ रूपया बकाया है। उनको दे नही पा रहे है। लेकिन अपने लिये 16 हजार करोड़ की जहाज खरीद कर पूरे देश में घूम रहे है। देश में गरीब, नौजवानों को विकास और रोजगार देने के बजाय उन्हे जाति और धर्म के नाम पर गुमराह कर रहे है। आज बारह लाख नौकरी पांच साल से खाली पड़ी हुई है। युवाओं को नौकरी देने के बजाय भाजपा सरकार गरीबों पर बुल्डोजर चलवा रहे है। जबकि इनके संरक्षण में माफिया खुलेआम घूम रहे है। जिस मंत्री के बेटे ने किसानों को रौंद दिया है। आज उन्ही को अपने साथ लेकर घूम रहे है। रिहा तक करा दिया है। आज आपके हिम्मत से गरीब को और गरीब बनाने की हिम्मत रख रहे है। अंत में 20 लाख नौकरी, किसान और महिलाओं को विशेष सुविधा दिलाने आदि की बात कही।
Related Articles
चंदौली।एमएलसी चुनाव: १७०३ मतदाताओं ने डाला वोट
Post Views: 913 चंदौली। विधान परिषद सदस्य वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी पद के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हुआ। इस दौरान सुबह आठ बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। जिले में 99.01 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। जनपद में कुल 1720 के सापे 1703 मतदाताओं ने मताधिकार का […]
चंदौली। चोरी के वाहनों के साथ पांच चोर गिरफ्तार
Post Views: 545 चंदौली। वाहन चोरी की लगातार हो रही वारदातों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिर खास से मिली सूचनाओं के आधार पर पड़ाव क्षेत्र के करवत से चोरी की स्कार्पियों समेत कुल तीन वाहनों के साथ पांच शातिर चोरों को धर.दबोचा। उक्त मामले का एसपी अंकुर अग्रवाल ने सोमवार […]
चंदौली।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गांव में किया भ्रमण
Post Views: 385 सकलडीहा। शांतिपूर्ण मतदान और कोरोना कफ्र्यू को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। शुक्रवार को ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम गांवों में भ्रमण कर लोगों से नाइट कफ्र्यू का सख्ती से पालन करने की हिदायत दिया। इस दौरान डोर टू डोर गांवों में भ्रमण कर लोगों को सोशल […]