Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Al Qaeda ने की Taliban की तारीफ, बताया रोल मॉडल, कहा- लोकतंत्र एक भ्रामक मृगतृष्णा


  1. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से पूरी दुनिया में अफसोस है, लेकिन एक धड़ा ऐसा भी है जो खुश हो रहा है। इनमें आतंकी मानसिकता वाले लोग और देश शामिल हैं। ताजा बयान अलकायदा की ओर से आया है, जिसने इस जीत के लिए तालिबान की तारीफ की है, उसे रोल मॉडल बताया है। साथ ही लोकतंत्र को एक भ्रामक मृगतृष्णा करार दे दिया है। Al Qaeda ने ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि Taliban की इस जीत से दुनिया में शरीया कानून लागू करने की राह खुली है। लोकतंत्र को लेकर कहा गया है कि जहां तक ​​लोकतंत्र के खेल और शांतिवाद के साथ काम करने का सवाल है, यह एक भ्रामक मृगतृष्णा, एक क्षणभंगुर छाया और एक दुष्चक्र है जो शून्य से शुरू होता है और इसके साथ समाप्त होता है।

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने का काम जारी है। इसमें भारतीय वायुसेना की अहम भूमिका रही है। अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान जारी कर सेना की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षा लाने के लिए प्रयास जारी हैं। सिंधिया ने कहा, काबुल हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भी भारतीय वायुसेना (IAF) के C130 हरक्यूलिस ग्लोबमास्टर विमान ने हमारे नागरिकों को देश वापस लाने के लिए अफगानिस्तान के लिए उड़ान भरी। हमारे लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ये उड़ानें चल रही हैं। बता दें, अब तक 150 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है और जो फंसे हैं, उनकी वापसी के लिए प्रयास जारी हैं। इस संबंध में भारत और अमेरिका के विदेश मंत्री लगातार एक दूसरे से सम्पर्क बनाए हुए हैं।