Latest News खेल राष्ट्रीय

Asian Games Day 14 : भारत ने आज जीते कुल 6 गोल्‍ड दीपक पूनिया को सिल्‍वर से करना पड़ा संतोष


Asian Games 2023 : चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन के लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत है। भारत के लिए आज बड़ा दिन है, जहां उसकी नजरें 100 मेडल की संख्‍या को पार करने पर होगी। भारत को क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन व आर्चरी में गोल्‍ड मेडल जीतने की उम्‍मीद है।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम और महिला टीम आज फाइनल एक्‍शन में नजर आएंगी। भारतीय क्रिकेट टीम का अफगानिस्‍तान से निर्णायक मुकाबला होगा। आपको बता दें कि मौजूदा एशियन गेम्‍स मेडल जीतने के लिहाज से ऐतिहासिक बन चुका है। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में सबसे ज्‍यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है।

भारत का इससे पहले सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 70 मेडल था, जो उसने 2018 एशियन गेम्‍स में जीते थे। भारत के 13वें दिन के अंत तक कुल मेडल 94 थे। भारत निश्चित ही 100 का आंकड़ा पार करने में कामयाब होगा। एशियन गेम्‍स 2023 के 14वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ यहां बने रहिए।

7 Oct 20233:53:51 PM

Asian Games 2023 Live: दीपक पूनिया को सिल्‍वर से करना पड़ा संतोष

दीपक पूनिया को सिल्‍वर मेडल से करना पड़ा संतोष। ईरान के हजान यजदानी के सामने दीपक पूनिया टिक नहीं सके। ओलंपिक चैंपियन यजदानी ने अपना दूसरा एशियन गेम्‍स गोल्‍ड मेडल जीता। यजदानी ने पुरुषों की 86 किग्रा फ्रीस्‍टाइल स्‍पर्धा के फाइनल में दीपक पूनिया को तकनीकी सुपिरियोरिटी के जरिये 10-0 से मात देकर गोल्‍ड जीता। हालांकि, दीपक पूनिया का प्रयास शानदार रहा, जिन्‍होंने एशियन गेम्‍स 2023 में भारत के लिए रेसलिंग में एकमात्र सिल्‍वर मेडल जीता।

7 Oct 20233:31:20 PM

भारत ने 14वें दिन किन खेलों में जीते गोल्‍ड मेडल

भारतीय टीम के लिए एशियन गेम्‍स 2023 का 14वां दिन शानदार रहा। भारत ने विभिन्‍न इवेंट्स में गोल्‍ड मेडल जीता।

/

7 Oct 20233:06:56 PM

Asian Games 2023 Hockey Live: भारतीय महिलाओं ने जीता ब्रॉन्‍ज

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 में शनिवार को ब्रॉन्‍ज मेडल मैच में जापान को 2-1 से मात दी। इसी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्‍ड मेडल जीता था। भारत की तरफ से दीपिका और पुखरंबम ने गोल दागे।

7 Oct 20232:54:17 PM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: भारत ने जीता गोल्‍ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 का गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। भारत ने फाइनल में ईरान को 33-29 के स्‍कोर से मात दी। इस मुकाबले में काफी विवाद हुआ, लेकिन नियम के मुताबिक भारत को फायदा मिला और आखिरकार के पलों में ज्‍यादा अंक लेकर उसने गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने इसी के साथ अपना 28वां गोल्‍ड मेडल जीता। भारत के कुल मेडल की संख्‍या 103 हो गई है।

7 Oct 20232:11:17 PM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

काफी जद्दोजहद के बाद रेफरियों ने दोनों टीमों को एक-एक अंक देने का फैसला किया है। भारतीय कोच प्रभाकरण ने रेफरी को चिल्‍लाकर कहा कि आपको शर्म आना चाहिए। नियम क्‍या है, वो बताइए। पवन सेहरावत की रेड पर काफी बखेड़ा हो चुका है। हालांकि, रेफरी ने एक-एक अंक जरूर दिया,  लेकिन स्थिति संभलती हुई नजर नहीं आ रही है। इस ड्रामे का क्‍या अंत होगा, यह देखना पड़ेगा।

7 Oct 20232:01:24 PM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: फाइनल में हुआ विवाद

पवन सेहरावत रेड करने गए। तब ईरान के चार डिफेंडर्स ने उन्‍हें बाउंड्री लाइन के बाहर कर दिया। नए नियम के मुताबिक भारत के पक्ष में चार अंक आने चाहिए, लेकिन रेफरी खुद उलझे हुए हैं। मैच में बस एक मिनट का समय बचा था और दोनों टीमें 28-28 के स्‍कोर पर बराबर थी। 20 मिनट हो गए, लेकिन फैसला नहीं निकल पाया है। रेफरी और दोनों टीम के खिलाड़ी व कोच के बीच बहस का दौर जारी है। देखना दिलचस्‍प होगा कि किस टीम के पक्ष में फैसला आएगा।

7 Oct 20231:56:44 PM

Asian Games 2023 Badminton Live: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने जीता गोल्‍ड मेडल

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शनिवार को इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन के मेंस डबल्‍स इवेंट में भारतीय जोड़ी ने कोरिया के चोई सोलग्‍यू और किम वोन्‍हो को सीधे सेटों में मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता। सात्विक-चिराग ने चोई-किम को 21-18, 21-16 से मात देकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्‍स में भारत ने बैडमिंटन में पहली बार गोल्‍ड मेडल जीता। भारत की झोली में आया 26वां गोल्‍ड मेडल। भारत के मेडल की संख्‍या 101 हुई।

7 Oct 20231:37:28 PM

Asian Games 2023 Badminton Live: भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीता

सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष डबल्‍स के गोल्‍ड मेडल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को पहले गेम में हरा दिया है। भारतीय जोड़ी ने 21-18 से अपने नाम पहला गेम किया।

7 Oct 20231:25:16 PM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: भारत की बढ़त बरकरार

भारतीय कबड्डी टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 के फाइनल में ईरान पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 24-22 के स्‍कोर के साथ मैच अपने पक्ष में रखा है।

7 Oct 20231:04:54 PM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: भारत ने बनाई बढ़त

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्‍स 2023 के गोल्‍ड मेडल मैच में ईरान पर खबर लिखे जाने तक 3 अंक की बढ़त बना रखी है। भारत 13-10 से आगे है।

7 Oct 202311:40:56 AM

IND vs AFG final: टॉस का बॉस बना भारत

भारतीय टीम के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ ने गोल्‍ड मेडल मैच में अफगानिस्‍तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

7 Oct 202310:36:43 AM

Asian Games 2023 Wrestling Final: दीपक पूनिया फाइनल में पहुंचे

दीपक पूनिया ने उज्‍बेकिस्‍तान के शेपिएव जावरेल को 4-3 से मात देकर पुरुषों के 86 किग्रा फ्रीस्‍टाइल फाइनल में प्रवेश किया। दीपक ने भारत के लिए कुश्‍ती में मेडल पक्‍का कर दिया है।

7 Oct 202310:34:34 AM

Asian Games 2023 Cricket Live: बांग्‍लादेश ने जीता ब्रॉन्‍ज मेडल

बांग्‍लादेश ने तीसरे स्‍थान के प्‍लेऑफ मैच में पाकिस्‍तान को 6 विकेट से मात देकर ब्रॉन्‍ज मेडल हासिल किया। पाकिस्‍तान ने वर्षाबाधित मैच में पहले बल्‍लेबाजी करके 5 ओवर में एक विकेट खोकर 48 रन बनाए। बांग्‍लादेश को जीतने के लिए 5 ओवर में 65 रन का लक्ष्‍य मिला, जिसे उसने 4 विकेट खोकर अंतिम गेंद पर हासिल किया।

7 Oct 202310:10:48 AM

Asian Games 2023 Canoe Salom: हितेश केवट फाइनल में पहुंचे

हितेश केवट पुरुषों के कयाक में फाइनल में पहुंचे। हितेश केवट 10वें स्‍थान पर रहे।

7 Oct 20238:58:29 AM

Asian Games 2023 Live: एशियन गेम्‍स 2023 की अंक तालिका

एशियन गेम्‍स 2023 की अंक तालिका पर एक नजर दौड़ा लीजिए। भारत ने ऐतिहासिक 100 मेडल का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत इस समय अंक तालिका में 100 मेडल के साथ चौथे स्‍थान पर जमा हुआ है।

/

7 Oct 20238:56:20 AM

Asian Games 2023 Wrestling Live: दीपक पूनिया क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के दीपक पूनिया ने इंडोनेशिया के रांडा रियानडेस्‍टा को 11-0 से मात देकर पुरुषों की 86 किग्रा फ्री स्‍टाइल के क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

7 Oct 20238:45:13 AM

Asian Games 2023 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्‍स 2023 में 100 मेडल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि वो 10 अक्‍टूबर को एशियन गेम्‍स में हिस्‍सा लेने वाले एथलीट्स से मुलाकात करेंगे।

/

7 Oct 20237:57:05 AM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्‍ड

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को एशियन गेम्‍स 2023 में फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता। भारत का यह 25वां गोल्‍ड मेडल रहा। इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में कुल 100वां मेडल अपने नाम किया। ऐतिहासिक उपलब्धि।

7 Oct 20237:24:48 AM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: पहला हाफ भारत के नाम

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ फाइनल का पहला हाफ अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहला हाफ समाप्‍त होने तक चीनी ताइपे पर 5 अंक की बढ़त बना रखी है। भारत 14-9 से आगे है।

7 Oct 20237:22:33 AM

Asian Games 2023 Kabaddi Live: भारत की बढ़त बरकरार

भारतीय महिला कबड्डी टीम एशियन गेम्‍स 2023 में फाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ रही है। भारत ने खबर लिखे जाने तक 12-9 की बढ़त बना रखी है। बड़ी बात यह है कि दोनों टीमें बोनस अंक हासिल करने में कामयाब नहीं हुई हैं।

7 Oct 20236:55:28 AM

Asian Games 2023 Archery Live: अदिति स्‍वामि ने जीता ब्रॉन्‍ज

भारत की आर्चर अदिति गोपीचंद स्‍वामि ने कंपाउंड महिला व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। अदिति ने ब्रॉन्‍ज मेडल मैच में इंडोनेशिया की फदली राति जिलीजाती को 146-140 के अंतर से मात दी।

7 Oct 20236:51:21 AM

Asian Games 2023 Archery Live: ज्‍योति सुरेखा ने जीता गोल्‍ड

भारत की ज्‍योति सुरेखा वेनम ने कंपाउंड महिला व्‍यक्तिगत इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। ज्‍योति सुरेखा ने कंपाउंड महिला व्‍यक्तिगत इवेंट के गोल्‍ड मेडल मैच में दक्षिण कोरिया की सो चाएवोन को 149-145 के अंतर से मात दी।