News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Asian Games Day 6 टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय


एशियन गेम्‍स 2023 के छठे दिन की शुरुआत में भारतीय एथलीट्स से हुई। पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक फाइनल में संदीप कुमार और विकास सिंह से खेलों में भारत के दिन की शुरुआत हुई।

गोल्फ में एक बार फिर अदिति अशोक पहले स्थान पर रही। शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। दिव्या टीएस, ईशा सिंह और पलक ने भारत को यह सफलता दिलाई।

टेनिस में भारत के साकेत-रामकुमार ने पुरुष डबल्स फाइनल में सिल्वर मेडल जीता है। रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ताइवान की जोड़ी से सीधे सेटों में हार गई और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

इसके अलावा पुरुषों में भारत की ओर से ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और फिल श्योरा ने 50 मीटर राइफल में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 1736 प्वाइंट्स के सर्वश्रेष्ठ प्वाइंट्स के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।

बैडमिंटन में पीवी सिंधु थाईलैंड से तीनों मैच हार गई।

वहीं, अब तक 8 गोल्ड मेडल समेत कुल 32 मेडल अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गया है।

भारत एक बार फिर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

29 Sept 20233:09:54 PM

Asian Games, Esport Live: फिलीपींस से हारा भारत

भारत अपने दूसरे ग्रुप गेम भी फिलीपींस से हार गया है। इससे पहले वे किर्गिस्तान से हार गए थे।

29 Sept 20233:08:09 PM

Asian Games, Boxing Live: भारत के हाथ लगी निराशा

भारत के लक्ष्य चाहर पुरुषों के 71-80 किग्रा शुरुआती राउंड 16 में क्रिगिस्तान के ओमुरबेक बेकझिगिट से 1:4 से हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गए।

29 Sept 20231:06:54 PM

Asian Games, Cycling Live: सेमीफाइनल में डेविड

पहले राउंड की हीट 2 में दूसरे स्थान पर रहने के बाद डेविड बेकहम साइकिलिंग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

29 Sept 20231:05:49 PM

Asian Games, Boxing Live: परवीन ने क्वार्टर फाइनल का कटाया टिकट

परवीन ने महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा में स्थानीय पसंदीदा जू जिचुन को सर्वसम्मत 5.0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

29 Sept 20231:04:21 PM

Asian Games, Tennis Live: फाइनल में रोहन और रुतुजा

रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले पुरुषों के डबल्स टेनिस फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने यू-हसिउ सू और हाओ-चिंग चान को 6-1, 3-6, 10-4 से हराया।

29 Sept 20231:02:20 PM

Asian Games 2023 Golf: दूसरे नंबर पर अदिति

अदिति अशोक वर्तमान में दूसरे स्थान पर हैं। प्रणवी उर्स 10वें स्थान पर टाई किया है। साथ ही अवनि प्रशांत ने भी टाई किया है। टीम स्पर्धा में भारत वर्तमान में तीसरे स्थान पर है।

29 Sept 20231:02:19 PM

Asian Games 2023 Golf: दूसरे नंबर पर अदिति

अदिति अशोक वर्तमान में दूसरे स्थान पर हैं। प्रणवी उर्स 10वें स्थान पर टाई किया है। साथ ही अवनि प्रशांत ने भी टाई किया है। टीम स्पर्धा में भारत वर्तमान में तीसरे स्थान पर है।

29 Sept 202312:28:10 PM

Asian Games, Tennis 2023: मनिका बत्रा ने रचा इतिहास

मनिका बत्रा एशियाई खेलों में सिंग्ल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। भारतीय पैडलर पदक से सिर्फ एक जीत दूर है।

29 Sept 202312:22:56 PM

Asian Games 2023, Shooting Live: भारत ने जीता सिल्वर मेडल

भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में सिल्वर मेडल जीत लिया है।

29 Sept 202312:01:12 PM

Asian Games 2023, Shooting Live: स्वप्रिल आगे

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन का फाइनल शुरू हो गया है। भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल सुरेश कुसाले प्रतियोगिता में उतरेंगे।

29 Sept 202311:40:21 AM

Asian Games, Swimming Live: फाइनल में बनाई जग

साजन ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता के फाइनल में भी जगह बना ली है। 1:58.40 के समय के साथ छठे स्थान पर रहे। वह जापान के टेबल टॉपर टोमोरू होंडा से केवल 5.10 सेकंड पीछे रहे, जिन्होंने एक नया एशियाई खेल रिकॉर्ड बनाया।

29 Sept 202310:45:57 AM

Asian Games, Squash Live: भारतीय टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

अनाहत सिंह ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 10-10 बराबर किया। वह 2-10 से पीछे चल रही थी। अंत में ली ने इसे 12-10 से जीत लिया। भारत ने महिला टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

29 Sept 202310:43:37 AM

Asian Games, Swimming Live: छठे स्थान पर साजन

साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में पहुंचे। वे छठे स्थान पर रहे।

29 Sept 202310:39:29 AM

Asian Games, Swimming Live: 5वें स्थान पर रही महिला स्विमर

नीना वेंकटेश महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट 2 में 5वें स्थान पर रहीं। दूसरी तरफ वृत्ति अग्रवाल महिलाओं की 800 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट 2 में 5वें स्थान पर रहीं।

29 Sept 202310:38:12 AM

Asian Games, Table tennis 2023: भारत को मिली हार

शरथ कमल और जी साथियान पुरुष डबल्स 16वें राउंड के मैच में 0-3 से हार गए।

29 Sept 202310:36:40 AM

Asian Games, badminton Live: महिला टीम हुई बाहर

भारतीय महिला टीम थाईलैंड से 0-3 से हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गई। तीनों राउंड में पीवी सिंधु, ट्रीसा/जॉली और अश्मिता हार गईं

29 Sept 202310:34:08 AM

Asian Games, Squash Live: स्क्वेश में मिली भारत को हार

स्क्वैश महिला सेमीफाइनल में भारत को हांगकांग ने 1-2 से हराया।

29 Sept 20239:56:56 AM

Asian Games, Shooting Live: भारतीय निशानेबाजों का दबदबा

भारत की पलक और ईशा सिंह ने 10 मीटर व्यक्तिगत प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल देश के नाम किया है।

29 Sept 20239:37:02 AM

Asian Games 2023, Shooting Live: भारत ने जीता गोल्ड और सिल्वर

भारत की पलक ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड और ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला है।

29 Sept 20239:19:51 AM

Asian Games, Tennis Live: भारत ने जीता सिल्वर मेडल

भारत के साकेत-रामकुमार ने पुरुष डबल्स फाइनल में सिल्वर मेडल जीता है। रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ताइवान से सीधे सेटों में हार गई और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

29 Sept 20239:13:43 AM

Asian Games: Shooting 2023: 10 मीटर एयर पिस्टल में ईशा सिंह आगे

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में : ईशा सिंह और पलक 5 शॉट के बाद टॉप 3 में हैं।

29 Sept 20238:54:18 AM

Asian Games, Shooting Live: पुरुष तिकड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष तिकड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण ने देश को 50 मीटर राइफल में गोल्ड मेडल दिलाया है। भारतीय शूटरों ने कुल 1769 प्वाइंट्स हासिल करके मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।

29 Sept 20238:18:54 AM

Asian Games 2023, Shooting Live: भारतीय तिकड़ी ने जीता सिल्वर मेडल

10 मीटर एयर पिस्टल में महिला तिकड़ी  ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल ने देश को एक और सिल्वर मेडल दिलाया है। भारतीय टीम कुल 1731 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।

29 Sept 20237:49:21 AM

Asian Games, badminton 2023: पीवी सिंधु को मिली मात

पीवी सिंधु थाईलैंड की चोचुवोंग से तीन गेम में हार गईं। वह 21-14, 15-21, 14-21 से हार गईं। थाईलैंड के खिलाफ इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत 0-1 से पीछे है।

29 Sept 20237:44:30 AM

Asian Games, Tennis Live: पुरुष डबल्स फाइनल

रामकुमार रामनाथन/साकेत माइनेनी की जोड़ी चीनी ताइपे के जेसन जंग/यू-हसिउ सू के खिलाफ पुरुष डबल्स का फाइनल खेल रही है।

29 Sept 20237:42:00 AM

Asian Games 2023, Shooting Live: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी

पुरुषों की 50 मीटर राइफल तिकड़ी की सीरीज 2 के प्वाइंट्स:

तोमर – 99, 100 -199

अखिल – 95, 99 – 194

स्वप्निल – 98, 98 – 196

29 Sept 20237:41:37 AM

Asian Games, Shooting Live: पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी भी शुरू

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा का क्वालीफिकेशन और फाइनल शुरू हुआ। इसमें भारतीय तिकड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल सुरेश कुसाले और अखिल श्योराण शामिल होंगे।

29 Sept 20237:39:31 AM

Asian games, Shooting Live: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन

ईशा ने 95, 97, 95, 99, 97 के स्कोर के साथ एक ही बार में पांच सीरीज पूरी कर ली हैं और टॉप शीर्ष आठ में जगह बनाई। पलक भी अपनी पहली तीन सीरीज में 97, 97, 96 के स्कोर के बाद टॉप आठ में हैं। दिव्या ने तीसरी सीरीज में 95 प्वाइंट्स हासिल किए।

29 Sept 20237:37:04 AM

Asian Games, Shooting Live: पुरुषों की 50 मीटर 3पी क्वालीफिकेशन

ऐश्वर्या कुल 396 प्वाइंट्स साथ दूसरे स्थान पर हैं और वह चीन की डु लिंशु से सिर्फ एक प्वाइंट पीछे हैं। स्वप्निल 395 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थाव पर रहे। ऐसे में अखिल 391 के साथ 11वें स्थान पर संघर्ष करते दिखे।

29 Sept 20237:31:36 AM

Asian Games, Shooting Live: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल की दो सीरीज के प्वाइंट्स:

शूटर सीरीज 1  सीरीज 2
ईशा 95 95, 97 – 192
पलक 97 97, 97 – 194
दिव्या 95 95, 97 – 192

29 Sept 20237:21:23 AM

Asian Games, Shooting Live: पुरुषों की 50 मीटर राइफल में भारतीय तिकड़ी

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी में सीरीज 1 के प्वाइंट्स-

तोमर- 99

अखिल – 95

स्वप्निल – 98

29 Sept 20237:04:34 AM

Asian Games, Shooting 2023: टीम और व्यक्तिगत इवेंट हुआ शुरू

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत और टीम का क्वालिफिकेशन और फाइनल होगा, जिसमें भारतीय तिकड़ी में दिव्या टीएस, ईशा सिंह और पलक शामिल होंगी।

29 Sept 20236:56:35 AM

Asian Games, Badminton Live: भारत बनाम थाईलैंड

भारत का थाईलैंड महिला टीम से क्वार्टर फाइनल शुरू हो गया है। पीवी सिंधु पहले सिंग्ल मुकाबले में पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ खेल रही हैं।

29 Sept 20236:47:07 AM

Asian Games 2023, Athletics Live: पांचवें स्थान पर रही प्रियंका

भारत की प्रियंका महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं। प्रियंका को अभी एक किमी का सफर और तय करना है।

29 Sept 20236:46:04 AM

Asian Games, Athletics Live: पांचवें स्थान पर रहे विकास सिंह

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक फाइनल में भारत के विकास सिंह 5वें स्थान पर रहे।

29 Sept 20236:44:26 AM

Asian Games athletics LIVE: संदीप कुमार हुए डिस्क्वालिफाई

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में संदीप कुमार को डिस्क्वालिफाई घोषित कर दिया गया है।

29 Sept 20236:37:31 AM

Asian Games 2023 Golf: पहले स्थान पर अदिति

महिलाओं की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में टॉप पर रही अदिति अशोक।

29 Sept 20236:35:38 AM

Asian Games 2023, cricket:

कंबोडिया बनाम हांगकांग ग्रुप बी मैच के बीच शुरू हुआ मैच।