News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : बाढ़ के बीच फिर चूहों का बड़ा कारनामा, पांच जुलाई को बिहार आ रहीं राष्‍ट्रपति प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू


पटना, । : बिहार में मानसून का असर गहराता जा रहा है। अगले दो दिनों तक पूरे राज्‍य में बारिश के आसार हैं। कई जिलों में बाढ़ का पानी भी फैल रहा है। इस बीच वैशाली के गंडक नहर पर बना बांध क्षतिग्रस्‍त हो जाने से निचले इलाकों में पानी फैल गया है। खास बात यह है कि इस बांध के टूटने की वजह चूहों को बताया जा रहा है। चूहों ने बांध को खोखला कर दिया था, नहर में जब पानी का दबाव बढ़ा तो बांध टूट गया। बिहार में इससे पहले भी चूहों के शराब पीने, नालों को जाम करने व बांध कुतरने की खबरें मिल चुकी हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव की राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू पांच जुलाई को बिहार आ रहीं हैं। उधर, राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन करने वाले बिहार के छपरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव का नामांकन पर्चा खारिज हो गया है। ये राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नहीं हैं।

LIVE Bihar News Today LIVE UPDATE:

  • सासाराम मे बस पलटने से बीएसएफ जवान की मौत, आधा दर्जन घायल

    जिले के काराकाट थाना क्षेत्र मे बस पलटने से बीएसएफ जवान समेत लगभग आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। घायलों में बीएसएफ जवान की ईलाज के दौरान मौत हो गई ।

  • 01:06 PM, 02 Jul 2022

    सासाराम मे बस पलटने से बीएसएफ जवान की मौत, आधा दर्जन घायल

    जिले के काराकाट थाना क्षेत्र मे बस पलटने से बीएसएफ जवान समेत लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। घायलों में बीएसएफ जवान की ईलाज के दौरान मौत हो गई।

  • 01:01 PM, 02 Jul 2022

    अटलपथ पर बाईक और कार की टक्कर में युवक की हुई मौत.

    अटल पथ पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।  बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है…..आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा.. अस्पताल पहुंची पुलिस

  • 12:48 PM, 02 Jul 2022

    पूर्व बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    बिहार के कई जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग के विज्ञानियों ने कहा कि मौसमी प्रभाव के कारण वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

  • 12:47 PM, 02 Jul 2022

    महिला के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला

    महिला के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला

    पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला मरीज के पेट से 15  किलो का ट्यूमर निकाला गया। वह लगभग एक सप्ताह पहले ओपीडी में उपचार कराने के लिए आयी थी। फिर, उसकी हालत देखकर उसे अस्‍पताल में भर्ती किया गया। डा. उषा कुमारी ने बताया कि ओवेरियन ट्यूमर निकालने के साथ बच्चेदानी का भी आपरेशन किया गया।

  • 12:15 PM, 02 Jul 2022

    चूहों ने कुतर डाला बांध, पानी के दबाव से टूटा

    वैशाली के गोरौल के पिरापुर बलहा गांव के निकट गंडक नहर का बांध क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे नहर का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया। बताया जा रहा है कि चूहों ने नहर के बांध को कुतरकर खोखला कर दिया था। नहर के खोखले बांध पर पानी का दबाव बढ़ा तो वह टूट गया।

  • 12:15 PM, 02 Jul 2022

    इस लालू यादव का राष्ट्रपति चुनाव का नामांकन पर्चा रद

    बिहार के छपरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव हर स्‍तर का चुनाव लड़कर हारते रहे हैं। इस बार राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए भी पर्चा भरा था, जो आवश्यक प्रस्तावकों के अभाव में रद हो गया है। इसके पहले 2017 में भी राष्‍ट्रपति चुनाव में उनका पर्चा रद हो गया था। यह लालू प्रसाद यादव आरजेडी सुप्रीमो नहीं हैं।

  • 12:13 PM, 02 Jul 2022

    अगले दो दिनों तक पूरे बिहार में बारिश के आसार

    बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। शुक्रवार को नवादा के रजौली में सर्वाधिक 59.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना की बात करें तो श्रीपालपुर में 58.6, पटना शहर में 24 मिमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक पटना समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में वर्षा के आसार हैं। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण एवं किशनगंज के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ भारी वर्षा के आसार है।