News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : मुजफ्फरपुर के छह नगर निकायों में मुख्य और उप मुख्य पार्षद घोषित


  1. पटना, बिहार के 156 नगर निकायों पर 18 दिसंबर को मतदान के बाद परिणाम को लेकर सबकी उत्सुकता बढ़ी हुई है। नगर निकाय चुनाव में पार्षद, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के पद पर अपनी किस्मत आजमा उम्मीदवारों की किस्मत का ताला मंगलवार (20 दिसंबर) को खुलेगा। परिणाण को लेकर उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई है। पहले चरण में 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। कुल 21,787 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। बिहार में पहली बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए जनता सीधे चुनाव किया है।
  • 02:44 PM, 20 Dec 2022

    बैरगनिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर सिंधु गुप्ता व उप मुख्य पार्षद पद पर धीरज कुमार सिंह जीते

    सीतामढ़ी के बैरगनिया नगर परिषद (Bairgania Nagar Parishad) के मुख्य पार्षद पद पर सिंधु गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 5910 वोट हासिल हुए हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी मधु कुमारी को 3381 वोट हासिल हुए हैं। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर धीरज कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 4264 वोट हासिल हुए हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी दामोदर गाडिया को 2770 वोट हासिल हुए हैं।

  • 02:39 PM, 20 Dec 2022

    मुजफ्फरपुर के छह नगर निकायों के आए नतीजे

    मुजफ्फरपुर नगर निकाय चुनाव परिणाम

    1. साहेबगंज नगर परिषद
    सभापति : कलावती देवी
    उपसभापति : मो. अलाउद्दीन

    2. सकरा नगर पंचायत
    मुख्य पार्षद : हैदर अली
    उप मुख्य पार्षद : रणवीर कुमार सिंह

    3. सरैया नगर पंचायत
    मुख्य पार्षद : कुमारी अर्चना
    उप मुख्य पार्षद : दिलीप कुमार

    4. तुर्की कुढ़नी नगर पंचायत
    मुख्य पार्षद : मनीषा रानी
    उप मुख्य पार्षद : फुलदेव कुमार

    5. बरूराज नगर पंचायत
    मुख्य पार्षद : बच्ची देवी
    उप मुख्य पार्षद : नसरुद्दीन राय

    6. मीनापुर नगर पंचायत
    मुख्य पार्षद : पूनम देवी
    उप मुख्य पार्षद : विनोद पासवान

  • 02:30 PM, 20 Dec 2022

    सीतामढ़ी के जनकपुर रोड नगर परिषद से ब्रजेश मुख्य पार्षद तो असरफ उप मुख्य पार्षद निर्वाचित

    सीतामढ़ी के नगर परिषद, जनकपुर रोड से मुख्य पार्षद पद पर ब्रजेश कुमार जालान 5219 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं, जबकि इसरारूल हक 3852 से दूसरे नंबर पर रहे। वहीं उप मुख्य पार्षद पद पर जयप्रकाश विजयी हुए हैं। उन्हें 4003 वोट मिले हैं। प्रतिद्वंदी असरफ अली को 3327 वोट आए हैं।

  • 02:28 PM, 20 Dec 2022

    मुंगेर के जमालपुर नगर परिषद का परिणाम

    मुख्य पार्षद: पार्वती देवी को 14,932 वोट मिले, रीभा देवी को 5487 वोट से हराया
    उप मुख्य पार्षद : अंजली कुमारी को 11,654 वोट मिले, कोमल कुमारी को 5563 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 1 : पल्लवी कुमारी को 666 मत मिले, बेबी देवी को 38 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 2 : अमित कुमार निर्विरोध चुने गए
    वार्ड संख्या 3 : अमित कुमार चंद्रवंशी 795 मत मिले, विक्की कुमार को 418 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 4 : सुमित कुमार उर्फ सोनू मंडल ने प्रकाश चंद्र को 422 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 5 : दीपांजलि देवी को 509 मत मिले, गुड़िया देवी को 359 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 6 : कुमोद कुमारी को 446 मत मिले, सरिता गुप्ता को 20 वोट से हराया
    वार्ड संख्या : 7: बबली कुमारी को 299 मत मिले, स्वेता कुमारी को 44 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 8 : रूबी कुमारी को 429 वोट मिले, अंजली कुमारी को 47 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 9 : कुमारी माला को 712 वोट मिले, चित्र रेखा कुमारी को 283 मतों से हराया
    वार्ड संख्या 10 : मुकेश शर्मा को 180 मत मिले, सुरेश मंडल को 31 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 11 : बेबी कुमारी को 514 मत मिले, रुबी देवी को 147 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 12 : साईं शंकर को 274 वोट मिले, विजय कुमार चौधरी को पांच वोट से हराया
    वार्ड संख्या 13 : आलोक कुमार ने 461मत मिले, राजेंद्र शर्मा को 169 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 14 : वीरेंद्र कुमार गुप्ता को 293 मत मिले, अमित कश्यप को 83 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 15 : सुधा देवी को 599 मत मिले, सुनीता कुमारी को 27 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 16 : राजीव कुमार को 303 मत मिले, रणवीर कुमार को 72 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 17 : सारिका देवी निर्विरोध निर्वाचित
    वार्ड संख्या 18 : शाहिना खातून को 374 मत मिले, मस्तूरी खातून को 148 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 19 : कमल किशोर निर्विरोध निर्वाचित
    वार्ड संख्या 20 : सावित्री देवी को 749 वोट मिले, रानी देवी को 584 वोटों से हराया
    वार्ड संख्या 21 : निकिता कुमारी को 320 वोट मिले, उमा देवी को 23 वोटों से हराया
    वार्ड संख्या 22 : अमन कुमार पासवान को 364 वोट मिले, मनोज कुमार को 55 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 23 : बृजमोहन राउत को 462 वोट मिले, अशोक कुमार महतो को 131 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 24 : मंजू देवी को 910 वोट मिले, प्रेमलता मंडल 599 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 25 : कैलाश कुमार को 332 वोट मिले, संगीता कुमारी को 197 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 26 : अनीता बटेश्वर को 494 मत मिले, पल्लवी कुमारी को 178 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 27 : सुरेश मंडल को 431 वोट मिले, संतोष कुमार को 82 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 28 : राकेश तिवारी को 786 वोट मिले, राजीव नायक को 469 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 29 : प्रियांशु कुमार को 308 वोट मिले, भगवान मंडल को 19 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 30 : नूतन कुमारी को 951 वोट मिले, 388 मतों से जीत दर्ज की
    वार्ड संख्या 31 : हेमलता देवी उर्फ गुड़िया ने मोनिका कुमारी को 240 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 32 : राकेश कुमार को157 वोट मिले, मनोज कुमार को 27 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 33 : सत्येंद्र तांती को 562 वोट मिले, निरंजन तांती को 124 वोटों से हराया
    वार्ड संख्या 34 : दीपा सिन्हा निर्विरोध निर्वाचित
    वार्ड संख्या 35 : रूपेश कुमार को 770 वोट मिले, दिलीप मंडल को 366 वोट से हराया
    वार्ड संख्या 36 : रूबी कुमारी को 966 वोट मिले, अमेरिका देवी को 489 वोट से हराया

  • 02:26 PM, 20 Dec 2022

    बांका जिला के अमरपुर नगर पंचायत में रीता साहा बनी मुख्य पार्षद, देखें वार्ड पार्षदों के नाम

    अमरपुर नगर पंचायत

    मुख्य पार्षद -रीता साहा
    उप मुख्य पार्षद -आशा देवी
    वार्ड 1- सलेहा खातून
    वार्ड 2- नागेश्वर तपस्वी
    वार्ड 3- सीमा देवी
    वार्ड 4- उमेश रजक
    वार्ड 5- नमिता देवी
    वार्ड 6- अशोक साह
    वार्ड 7- पंकज कुमार दास
    वार्ड 8- शंकर प्रसाद महतो
    वार्ड 9- रेखा देवी
    वार्ड 10- प्रदीप कुमार साह
    वार्ड 11- तारा देवी
    वार्ड 12- संजीव कुमार साह
    वार्ड 13- मनीषा कुमारी
    वार्ड 14-नीलम कुमारी झा

  • 01:16 PM, 20 Dec 2022

    नगर परिषद के सीधे चुनाव में दूसरी बार मुख्य पार्षद बनी रेखा देवी

    जमुई नगर परिषद के सीधे चुनाव में रेखा देवी को फिर से मुख्य पार्षद का ताज मिल गया है। वहीं,
    नीतीश कुमार ने उप मुख्य पार्षद के पद पर जीत दर्ज की है।

    जमुई नगर परिषद से निर्वाचित वार्ड पार्षदों की सूची
    1. सिकंदर साह
    2. रवि सिंह
    3. सुमित्रा देवी
    4. सुनीता देवी
    5. सुंदरी देवी
    6. अहिल्यादेवी
    7. अलका सिंह
    8. गोपाल पंडित
    9. श्रीकांत
    10. सीता राम साह
    11. राजेश ठाकुर
    12. मीना सिंह
    13. फिरोज आलम उर्फ डिसू
    14. सिंपी देवी
    15. कंचन सिंह
    16. अशोक तांती
    17. अभिलाषा कुमारी
    18. समाज बानो
    19. राकेश कुमार
    20. ममता देवी
    21. देवी देवी
    22. संजय पासवान
    23. बंदना देवी
    24. सुनीता देवी
    25. अनीता देवी
    26. नजमा खातून
    27. अफरोज आलम
    28. साबिन रैन
    29. रूबी देवी
    30. साधना सिंह

  • 01:16 PM, 20 Dec 2022

    नगर परिषद के सीधे चुनाव में दूसरी बार मुख्य पार्षद बनी रेखा देवी

    जमुई नगर परिषद के सीधे चुनाव में रेखा देवी को फिर से मुख्य पार्षद का ताज मिल गया है। वहीं,
    नीतीश कुमार ने उप मुख्य पार्षद के पद पर जीत दर्ज की है।

    जमुई नगर परिषद से निर्वाचित वार्ड पार्षदों की सूची
    1. सिकंदर साह
    2. रवि सिंह
    3. सुमित्रा देवी
    4. सुनीता देवी
    5. सुंदरी देवी
    6. अहिल्यादेवी
    7. अलका सिंह
    8. गोपाल पंडित
    9. श्रीकांत
    10. सीता राम साह
    11. राजेश ठाकुर
    12. मीना सिंह
    13. फिरोज आलम उर्फ डिसू
    14. सिंपी देवी
    15. कंचन सिंह
    16. अशोक तांती
    17. अभिलाषा कुमारी
    18. समाज बानो
    19. राकेश कुमार
    20. ममता देवी
    21. देवी देवी
    22. संजय पासवान
    23. बंदना देवी
    24. सुनीता देवी
    25. अनीता देवी
    26. नजमा खातून
    27. अफरोज आलम
    28. साबिन रैन
    29. रूबी देवी
    30. साधना सिंह

  • 12:57 PM, 20 Dec 2022

    साहेबगंज नगर परिषद के उप सभापति बने मो. अलाउद्दीन

    मुजफ्फरपुर के बरूराज नगर पंचायत (Baruraj Nagar Panchayat) से मुख्य पार्षद पद पर बच्ची देवी विजयी हुई।

    वहीं, साहेबगंज नगर परिषद में उप सभापति पद पर मो. अलाउद्दीन ने जीत दर्ज की है।

    /

  • 12:51 PM, 20 Dec 2022

    चकिया नगर परिषद के दो वार्ड का परिणाम हुआ टाई, लॉटरी के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

    मोतिहारी के चकिया नगर परिषद (Chakiya Nagar Parishad) के दो वार्ड का परिणाम टाई हो गया है। वार्ड 15 में गीता देवी व चंदा देवी 492-492 तथा वार्ड 21 में सिंधु श्रीवास्तव व ज्योति भारती को मिला 529-529 मत। चकिया में वार्ड नंबर 15 व 21 के वार्ड पार्षद का लॉटरी के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।अब चकिया में वार्ड नंबर 15 व 21 के वार्ड पार्षद का लॉटरी के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

  • 12:24 PM, 20 Dec 2022

    बक्सर नगर परिषद सीट से कमरून निशा बनी मुख्य पार्षद

    बक्सर जिले के अंतर्गत बक्सर नगर परिषद (Buxur Nagar Parishad) सीट से कमरून निशा करीब डेढ़ हजार मतों के अंतर से मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव जीत गई हैं। वह शहर के सामाजिक कार्यकर्ता नियामतुल्लाह फरीदी की पत्नी हैं। उनके पति भी पहले वार्ड पार्षद के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने निवर्तमान मुख्य पार्षद माया देवी को हराया है। वहीं, उप मुख्य पार्षद पद पर रामजी सिंह समर्थित उम्मीदवार इशरत बानो विजयी हुई।

    /

  • 12:08 PM, 20 Dec 2022

    मोतिहारी में मतगणना में गड़बड़ी को लेकर हंगामा

    मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत (Sugauli Nagar Panchayat) के मुख्य पार्षद के प्रत्याशियों ने मतगणना में गड़बड़ी को लेकर हंगामा किया। एक प्रत्याशी को छोड़कर अन्य सात प्रत्याशियों ने सदर एसडीओ को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्याशियों का आरोप है कि मुख्य पार्षद के बॉक्स में वार्ड पार्षद का ईवीएम मिला है। उसमें भी एक नही चार बॉक्स में गड़बड़ी हुई है। प्रत्याशियों का आरोप है कि ईवीएम को रिटर्निंग ऑफिसर के सहयोग से बदला गया है।

  • 12:07 PM, 20 Dec 2022

    एक ही परिवार का तीनों पदों पर कब्जा

    भोजपुर के बिहिया में एक ही परिवार के तीन लोगों ने तीन पदों पर जीत दर्ज की है। विजेताओं में उप मुख्य पार्षद से विजय कुमार गुप्ता, इनकी पत्नी पूजा देवी वार्ड 11 से और चाची अंजू देवी वार्ड 10 से जीत गई है।

  • 12:03 PM, 20 Dec 2022

    बक्सर जिला के चौसा नगर पंचायत की चेयरमैन बनी किरण देवी

    बक्सर जिला के चौसा नगर पंचायत में मनोज यादव की पत्नी किरण देवी मुख्य पार्षद पद के लिए चुनी गई। किरण देवी चौसा नगर पंचायत की चेयरमैन बन गई हैं। उन्हें कुल 2477 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर तेजवंती देवी को 1680 मत प्राप्त हुए।

    /

    वहीं, चौसा के वार्ड 14 में छात्रा अंजू कुमारी वार्ड सदस्य बनी है। अंजू महज 21 साल की है।

    /

    बक्सर जिले की ब्रह्मपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के चुनाव में महतो की पत्नी सुमन देवी 5200 मतों से विजयी हुई। उप मुख्य पार्षद पद के लिए पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह चुनाव जीत गए हैं।

  • 11:52 AM, 20 Dec 2022

    बक्सर नगर परिषद से वार्ड के क्रमवार सूची

    वार्ड संख्या के साथ जीतने वाले प्रत्याशियों के नामों की सूची

    वार्ड संख्या 1 : राजकुमारी देवी
    वार्ड संख्या 2:अजय चौधरी
    वार्ड संख्या 3:पुष्पा देवी
    वार्ड संख्या 4: झब्बू राय
    वार्ड संख्या 5 : दीपक सिंह
    वार्ड संख्या 6 : शकुंतला देवी
    वार्ड संख्या 7:रेखा देवी
    वार्ड संख्या 8 : सरिता देवी
    वार्ड संख्या 9: संतोष राम
    वार्ड संख्या 10 : राहुल यादव
    वार्ड संख्या 11 : दिलीप कुमार गोंड
    वार्ड संख्या 12 : संतोषी देवी
    वार्ड संख्या 13 : आशा तिवारी
    वार्ड संख्या 14 : उषा देवी
    वार्ड संख्या 15 : कालिंदी देवी
    वार्ड संख्या 16 : सपना कुमारी
    वार्ड संख्या 17 : शहनवाज अख्तर
    वार्ड संख्या 18 : सरिता देवी
    वार्ड संख्या 20 : मेहरून खातून
    वार्ड संख्या 21 : अंजू देवी

  • 11:39 AM, 20 Dec 2022

    कटिहार में इन प्रत्याशियों ने मुख्य और उप मुख्य पार्षद के पद पर मारी बाजी

    कटिहार में इन प्रत्याशियों ने मुख्य और उप मुख्य पार्षद के पद पर मारी बाजी

    कटिहार

    मनिहारी
    मुख्य पार्षद- लाखो यादव
    उप मुख्य पार्षद- सौरभ पोद्दार

    बारसोई
    मुख्य पार्षद- विमला देवी
    उप मुख्य पार्षद- प्रमोद कुमार

    कुर्सेला
    मुख्य पार्षद- लवली कुमारी
    उप मुख्य पार्षद- पूनम देवी

    कोढ़ा
    मुख्य पार्षद- धीरज सिंह
    उप मुख्य पार्षद- रंजना राजन

    अमदाबाद
    मुख्य पार्षद- बबलू मंडल
    उप मुख्य पार्षद- पृथ्वी सिंह

  • 11:30 AM, 20 Dec 2022

    बिहार के श्रम संसाधन मंत्री की मां चुनाव चुनाव हारी

    छपरा के दिघवारा नगर पंचायत (Dighwara Nagar Panchayat) के वार्ड नंबर सात से सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की माता कलावती देवी चुनाव हार गई हैं। उन्हें मुनेश्वर पासवान ने 139 वोटों से हराया है। वहीं, उनकी पुत्रवधू राजनंदिनी देवी 1200 वोट से नीतू देवी पीछे चल रही है।

  • 11:28 AM, 20 Dec 2022

    बीहट नगर परिषद के 13 वार्डों के विजेताओं की लिस्ट

    नगर परिषद बीहट के जीते प्रत्याशी

    वार्ड 1 राजाराम पासवान
    वार्ड 2 प्रमिला देवी
    वार्ड 3 दीपक कुमार मिश्रा
    वार्ड 4 सुमन कुमारी
    वार्ड 5 पूजा कुमारी
    वार्ड 6 लगनी देवी
    वार्ड 7 अशोक सिंह
    वार्ड 9 मैमुनिसा
    वार्ड 10 प्रवीण कुमार
    वार्ड 13 पीताम्बर मिश्रा