Latest News पटना बिहार

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा जल्द


 Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटर के नतीजों की घोषणा के बाद अब की जानी है। समिति द्वारा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय की जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना जल्द ही जारी होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 जारी किए जाने को लेकर तिथि और समय की घोषणा आज यानी सोमवार, 27 मार्च 2023 को कर सकता है। कक्षा 12 की तरह ही संभवना है कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षाफल भी अधिसूचना जारी करने की तिथि को ही घोषित कर सकता है। ऐसे में परीक्षार्थी अपने नतीजों के लिए आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे।

  • 01:54 PM, 27 Mar 2023

    Bihar Board 10th Result 202: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

    छात्र-छात्राओं को अपना बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 एक बार में देखने के लिए परिणाम के पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड को भरकर सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में छात्र गलत रोल नंबर भर देत हैं और परिणाम नहीं दिखता है।

  • 12:45 PM, 27 Mar 2023

    BSEB Matric Result 2023: मार्कशीट इन स्टेप में करें डाउनलोड

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के अंतर्गत परीक्षार्थियों की मार्कशीट जारी होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को बीएसईबी  की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाना होगा। फिर अपना रोल नंबर और रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।

  • 12:19 PM, 27 Mar 2023

    BSEB Matric Result 2023 Live: स्क्रूटिनी के लिए आवेदन ऑनलाइन

    परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए तारीखों का एलान बिहार बोर्ड ने अभी नहीं किया है।

  • 12:19 PM, 27 Mar 2023

    BSEB Matric Result 2023 Live: स्क्रूटिनी के लिए आवेदन ऑनलाइन

    परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए तारीखों का एलान बिहार बोर्ड ने अभी नहीं किया है।

  • 11:44 AM, 27 Mar 2023

    BSEB 10th Result 2023: कम मार्क्स होने पर स्क्रूटिनी का विकल्प

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 के अंतर्गत छात्रों के मार्क्स जारी होंगे। हालांकि, यदि किसी छात्र या छात्रा को उम्मीद से कम मार्क्स मिलते हैं, वे अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकेंगे। इसके लिए बीएसईबी द्वारा ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म परिणाम घोषित किए जाने के 1-2 दिन बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

  • 11:11 AM, 27 Mar 2023

    BSEB Class 10 Result 2023 Live: कहां देखें अपना परिणाम?

    बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल देखने के लिए लिंक को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और रोल कोड से परिणाम देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स अपना परिणाम JagranJosh.com पर भी देख सकेंगे।

  • 10:50 AM, 27 Mar 2023

    BSEB Bihar 10th Result 2023 Live: शिक्षा मंत्री कर सकते हैं एलान

    बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की घोषणा भी राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री द्वारा की जा सकती है। इसके लिए बीएसईबी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समिति के अध्यक्ष में मौजूद रहेंगे।

  • 10:26 AM, 27 Mar 2023

    BSEB 10th Result 2023 Live: ये हैं मिनिमम मार्क्स

    बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 में उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए परीक्षार्थियों को 33 फीसदी अंक प्राप्त होने जरूरी हैं।

  • 09:59 AM, 27 Mar 2023

    Bihar 10th Resut 2023 Live: आज हो सकती है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डेट, टाइम की घोषणा

    बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षाफल घोषित किए जाने की तारीख और समय की जानकारी के लिए अधिसूचना आज जारी की जा सकती है।

  • 09:43 AM, 27 Mar 2023

    BSEB Matric Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड नतीजों से पहले जारी करेगा अपडेट

    बिहारविद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षाफल घोषित किए जाने से पहले इसकी पूर्व सूचना जारी की जाएगी। इस अधिसूचना के माध्यम से परीक्षार्थी तिथि और समय की आधिकारिक जानकारी ले सकेंगे।

  • 09:28 AM, 27 Mar 2023

    BSEB 10th Result 2023 LIVE: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा?

    बीएसईबी द्वारा कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए जाने के बाद 10वीं के नतीजे 4-5 दिनों में घोषित कर दिया जाता है। ऐसे में 21 मार्च को कक्षा 12 परिणाम घोषित किए जाने के मद्देनजर आज, 27 मार्च को कक्षा 10 के नतीजे घोषित किए जाने की पूरी संभावना है।

  • 09:07 AM, 27 Mar 2023

    Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: कितने बजे हो सकता है परिणाम घोषित?

    आमतौर पर मैट्रिक व इंटर परीक्षाफल की घोषणा दोपहर 3 के बाद की जाती रही है। हालांकि, इस साल 12वीं के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए गए। इसी के मद्देनजर मान जा रहा है बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 भी दोपहर 2 बजे जारी किया जा सकता है।

  • 08:52 AM, 27 Mar 2023

    Bihar Board 10th Result 2023 LIVE: कैसे देखें बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे?

    बिहार बोर्ड दसवीं के 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक हेतु मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे।

  • 08:40 AM, 27 Mar 2023

    BESB Class 10 Result 2023 LIVE: कहां देखें बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे?

    बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपना परिणाम एजुकेशन वेबसाइट जागरणजोश पर भी देख सकेंगे।

  • 08:22 AM, 27 Mar 2023

    BESB Matic Result 2023 LIVE: कैसे देखें बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डेट, टाइम?

    बीएसईबी द्वारा इंटरमीडिएट की तरह ही मैट्रिक परीक्षाफल घोषित किए जाने की तिथि और समय की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी जाएगी। संभावना यह भी है कि कक्षा 12 की तरह की तरह ही कक्षा 10 परीक्षाफल को भी बिहार बोर्ड अपडेट जारी करने के दिन ही घोषित कर दे।

  • 08:06 AM, 27 Mar 2023

    BESB 10th Result 2023 LIVE: 31 मार्च से पहले घोषित होने है नतीजे

    दूसरी तरफ, बिहार बोर्ड के जनसंपर्क ने भी हाल ही में जानकारी साझा करते हुए बताया था कि बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 31 मार्च से पहले ही कर देगा। ऐसे में परिणामों को लेकर लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार कभी भी समाप्त हो सकता है।