Latest News करियर राष्ट्रीय

Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे,


नई दिल्ली, । Bihar 12th Result 2022 Date: आज, 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे बिहार बोर्ड द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा इंटर परीक्षाओं के परिणाम घोषित की जानी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के चेयरमैन आनंद किशोर ने परिणामों की घोषणा के लिए जानकारी साझा की। साथ ही, बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 की घोषणा के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

16 मार्च को दोपहर 3 बजे घोषित होने हैं नतीजे

बिहार बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का नतीजों को लेकर इंतजार कल समाप्त हो जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित हुए 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 को कल, 16 मार्च 2022 को जारी कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए इस वर्ष आयोजित इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तारीख और समय घोषित कर दी गई है। बोर्ड के द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 16 मार्च को की जाएगी। साथ ही, बीएसईबी की आधिकरिक जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 दोपहर 3 बजे जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में छात्र-छात्राएं बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2022 के आधिकारिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।