Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक


नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी महासचिवों ने शिरकत की। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मद्दों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर हुई चर्चा

दरअसल, यह बैठक 16 और 17 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले हुई है। सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया है कि बैठक के एजेंडे में कई प्रमुख मुद्दे हैं। इस बैठक में कार्यकारिणी के स्थान और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने जैसे अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बता दें कि इस साल नौ राज्यों, जिनमें त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, कर्नाटक, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में चुनाव होने हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 16 जनवरी को होगी

बता दें कि देश के कई राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 16 जनवरी को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। जानकारी के अनुसार, भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य प्रभारी, राज्य सह-प्रभारी, राज्य अध्यक्ष और राज्य महासचिव (संगठन) को सूचित किया है कि 16 जनवरी को नई दिल्ली में एक बैठक निर्धारित की गई है।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी बैठक

बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 2 बजे समाप्त होगी, इसके बाद उसी दिन भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।