Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

BJP की पंजाब इकाई के कई नेता करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए हुए रवाना


बता दें कि करतारपुर गलियारा, पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष दरबार साहिब में बिताये थे। गुरुनानक जयंती पर गुरुपर्व 19 नवंबर को मनाया जाएगा।

भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा ने रवाना होने से पहले  कहा कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन करने के लिए जा रहा है।

शर्मा ने इस दौरान पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने गुरु नानक देव की जयंती के मद्देनजर करतापुर गलियारा खोला, ताकि श्रद्धालु दर्शन कर पाएं।

भाजपा के जत्थे में, शर्मा के अलावा पार्टी के नेता जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा और केडी भंडारी भी शामिल हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी बृहस्पतिवार को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे जाएंगे।