Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

BJP नेता का विवादास्पद बयान, राहुल को पागलखाने में डाल दो और सोनिया को मायके भेज दो


जयपुर, । राजस्थान में भरतपुर के भाजपा जिला प्रमुख जगत सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्हेंने कहा कि राहुल विदेश में हमारे संविधान पर थूक कर आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसे पागलखाने में डाल देना चाहिए। वहां उसका इलाज होगा। इसका खर्चा मैं देने को तैयार हूं। यह देश पर कलंक है। उन्होंने सभी कांग्रेसियों को देशद्राही बताते हुए कहा कि अगली बार भाजपा बहुमत से देश की सत्ता में आएगी और तब पूरी कांग्रेस को जेल में डाल दिया जाएगा।

दरअसल, प्रदेश में भाजपा ने गत गुरुवार से जिला मुख्यालयों पर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जन आक्रोश अभियान प्रारंभ किया है। 30 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता और नेता जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम गुरुवार को भरतपुर में भाजपाईयों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। इस दौरान हुई सभा में जगत सिंह ने कहा कि विदेश में देश के खिलाफ बोलकर राहुल ने सभी देशवासियों का अपमान किया है।

उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल को उनके ननिहाल और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके मायके भेज देना चाहिए। पूनिया ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत छह-छह हाथियों को खा गए। बहुजन समाज के टिकट पर चुनाव जीते छह विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर मंत्री का दर्जा दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश से स्थाई तौर पर उखाड़ना है।

राहुल अपरिपक्व नेता, उनके सच्चे भारतीय होने पर संदेह : शिवराज

कर्नाटक दौर पर गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु पांच वर्ष से कम हैढ्ढ कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है, जो स्वयं लोकतंत्र, देश के मूल्यों पर विश्वास नहीं रखता। राहुल गांधी और कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वह विदेश में जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी, मुझे तो आपके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है।