Latest News उत्तर प्रदेश करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Board Exams Result : यूपी, एमपी, CBSE और झारखंड बोर्ड रिजल्ट कितने दिनों में होंगे जारी


एजुकेशन डेस्क। : सीबीएसई, CISCE सहित देश के विभिन्न राज्यों की बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। ये सभी परीक्षाएं फरवरी- मार्च के महीने में आयोजित की गई थीं। हालांकि, सीबीएसई समेत कुछ अन्य के बोर्ड एग्जाम अप्रैल के पहले सप्ताह तक भी हुए थे। वहीं अब जल्द ही CBSE, CISCE सहित यूपी, तमिलनाडु, महराष्ट्र, गुजरात, आंध्र, एमपी और झारखंड सहित अन्य बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि कब जारी हो सकते हैं ये सभी नतीजे।

CISCE CLASS 10 AND CLASS 12 RESULTS 2023 पर ये है फ्रेश अपडेट

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10 की परीक्षा 29 मार्च को और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12 की परीक्षा 31 मार्च को संपन्न हो गई थीं। इस साल CISCE ISC, ICSE रिजल्ट 2023 मई के महीने में घोषित होने की उम्मीद है। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से कक्षा 10 और 12 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि कांउसिल ने अभी कोई डेट जारी नहीं की है।

UP BOARD 10th 12th RESULTS 2023: इस महीने के अंत में जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम जल्द ही घोषित करेगा। मीडिया रिर्पोर्ट्स के अनुसार, परिणाम इस महीने के तक घोषित होने की संभावना है। एक बार परिणाम आने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट के संबंध में भी कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

MP BOARD CLASS 10 AND CLASS 12 RESULTS 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 मई में हो सकते हैं रिलीज 

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education ) जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह इसी महीने के अंत में या फिर अगले महीने जारी हो सकते हैं। बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा का अभी तक इंतजार है।

JHARKHAND BOARD CLASS 10 AND CLASS 12 RESULTS 2023: झारखंड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये है सूचना 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 3 अप्रैल को और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल को संपन्न की थीं। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, छात्र-छात्राएं जून के पहले सप्ताह में परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। सटीक डेट के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करना चाहिए।

CBSE CLASS 10 AND CLASS 12 RESULTS 2023: इस महीने मुश्किल है रिजल्ट जारी होना

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 38 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब यह सभी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम अगले महीने मई में आने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड द्वारा सटीक तारीखों की घोषणा की जानी बाकी है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in और cbse.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।