News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : अमरनाथ में फंसे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं से CM पुष्कर धामी ने की फोन पर बात, दिया आश्वासन


नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को झारखंड के देवघर और बिहार के पटना जाएंगे। इस दौरे पर प्रधानमंत्री झारखंड के देवघर में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से आई बाढ़ में तीन महिलाओं समेत 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हालांकि अभी भी कई श्रद्धालु लापता हैं। इसके चलते जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अगले आदेश तक यात्रा रोक दी है। साथ ही बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

  • 12:36 PM, 09 Jul 2022

    रामबन जिले में हाई अलर्ट जारीे

    जम्मू और कश्मीर में बादल फटने की संभावित घटनाओं को देखते हुए रामबन जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं।

  • 12:35 PM, 09 Jul 2022

    भारतीय सेना का बचाव अभियान जारी

    भारतीय वायु सेना ने अमरनाथ में बचाव और राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर को लगा दिया है। भारतीय वायु सेना ने बताया कि Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों की मदद से 21 लोगों को बचाया गया है। हेलीकॉप्टर छह शवों को भी वापस ले आए हैं। IAF Mi-17V5 और चीतल हेलीकॉप्टरों द्वारा आगे के संचालन प्रगति पर हैं। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर विमान स्टैंडबाय पर हैं।

  • 12:32 PM, 09 Jul 2022

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

  • 12:25 PM, 09 Jul 2022

    सीएम शिवराज ने किया रोड शो

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम में रोड शो किया।

  • 12:17 PM, 09 Jul 2022

    सुरक्षित निकाले गए लोगों ने की भारतीय सेना की सराहना

    जम्मू कश्मीर के संगम अड्डे के पंजतरणी में अमरनाथ गुफा से सुरक्षित निकाले गए लोगों ने भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की।

  • 12:11 PM, 09 Jul 2022

    सीएम धामी ने की श्रद्धालुओं से फोन पर बात

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ में फंसे हुए उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के साथ फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने सभी को सुरक्षित वहां से निकालने का आश्वासन भी दिया।

  • 12:09 PM, 09 Jul 2022

    राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखा

    महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बकरीद के दिन गायों का वध न हो।

  • 12:00 PM, 09 Jul 2022

    कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज बाहर आया है- कपिल मिश्रा

    विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित संविधान संकल्प मार्च के लिए मंडी हाउस में विहिप के कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून बिगाड़ने वाले के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज बाहर आया है। कानून बचाने के लिए हम लोग सड़कों पर हैं। सर तन से जुदा बोल ही नहीं रहे बल्कि हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभी एक संदेश है उन लोगों के लिए जो जिहाद फैला रहे हैं।

    11:50 AM, 09 Jul 2022

    भाजपा अध्यक्ष से मिले सीएम एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार और बीजेपी-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे पर बैठक कर रहे हैं।

  • 11:48 AM, 09 Jul 2022

    गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक की अध्यक्षता

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की।

  • 11:37 AM, 09 Jul 2022

    देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण करीब 400 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। पीएम 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

  • 11:35 AM, 09 Jul 2022

    सीबीआई ने की मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे से पूछताछ

    सीबीआई ने एनएसई कर्मियों की अवैध फोन टैपिंग के मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे से पूछताछ की।

  • 11:34 AM, 09 Jul 2022

    पुलिस मुख्यालय ले जाए गए शव

    श्रीनगर में बीएसएफ कश्मीर मुख्यालय से शवों को पुलिस मुख्यालय ले जाया जा रहा है। बता दें कि अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

  • 11:30 AM, 09 Jul 2022

    राष्ट्रपति से मिले सीएम एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

  • 11:22 AM, 09 Jul 2022

    आयकर विभाग की पूर्व अधिकारी डीके मित्तल के आवास पर छापेमारी

    नोएडा के सेक्टर-19 में एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्तल के आवास पर आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है। अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक नकद और आभूषण बरामद किए जा चुके हैं।

  • 11:20 AM, 09 Jul 2022

    CM पुष्कर सिंह धामी का बयान

    उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमरनाथ में राज्य के भी लोग फंसे हैं और उन सबको निकालने के लिए हम हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। मैं गृह मंत्री और उपराज्यपाल (जम्मू-कश्मीर) से अनुरोध करूंगा कि फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जाए। फंसे लोगों को सहायता प्रदान कराने में हम लगे हैं।

  • 11:17 AM, 09 Jul 2022

    पीएम मोदी करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में तैयारी तेजी पर हैं।

  • 11:16 AM, 09 Jul 2022

    16 लोगों की मृत्यु की खबर

    जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में बादल फटने की घटना में 16 लोगों की मृत्यु की खबर है और 40 लोग लापता हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • 11:15 AM, 09 Jul 2022

    जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पहुंचे।

  • 10:59 AM, 09 Jul 2022

    अब तक 29 लोगों को बचाया गया

    IAF अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ में बादल फटने के बाद अब तक 29 लोगों को बचाया गया है जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हैं।

  • 10:41 AM, 09 Jul 2022

    समाजवादी पार्टी कमजोर होती जा रही है- शिवपाल यादव

    शिवपाल सिंह यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव में राजनीतिक परिपक्वता की कमी के कारण समाजवादी पार्टी कमजोर होती जा रही है और कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। मुझे पार्टी की बैठकों में आमंत्रित नहीं किया जाता है। मुझे विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ बैठक में भी नहीं बुलाया गया था। अगर अखिलेश यादव मेरे सुझावों को गंभीरता से लेते, तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति बिल्कुल अलग होती। सपा के कई गठबंधन अब उनका साथ छोड़ रहे हैं और इसका कारण है सपा प्रमुख की राजनीतिक अपरिपक्वता।

  • 10:30 AM, 09 Jul 2022

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी।

  • 10:28 AM, 09 Jul 2022

    पीएम मोदी जाएंगे पटना

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के पटना दौरे पर जाएंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बने शताब्दी स्मृति स्तम्भ का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे।

  • 10:23 AM, 09 Jul 2022

    देवघर का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी 12 जुलाई को देवघर का दौरा करेंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद, वह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

  • 10:21 AM, 09 Jul 2022

    लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने किया घटनास्थल का दौरा

    चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने अमरनाथ गुफा स्थल के पास घटनास्थल का दौरा किया।

  • 10:11 AM, 09 Jul 2022

    कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में दिल्ली में संकल्प यात्रा

    राजस्थान के उदयपुर में मुस्लिम युवकों द्वारा कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal Murder) की नृशंस हत्या के रोष में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) समेत सामाजिक और धार्मिक संगठन आज यानी शनिवार को संकल्प मार्च (VHP Sankalp Yatra) निकालेंगे। यह मार्च शनिवार सुबह दस बजे से मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर (Jantar Mantar) तक निकाला जाएगा।

  • 09:46 AM, 09 Jul 2022

    नीलग्रार के बालटाल पहुंचे जवान

    जम्मू-कश्मीर में आज सुबह बादल फटने की घटना के बाद प्रभावितों को निकालने के लिए सेना के जवान नीलग्रार के बालटाल पहुंचे। नोडल चिकित्सा अधिकारी मेजर पंकज कुमार ने बताया 10 मरीज आए थे जिनको हमने प्राथमिक चिकित्सा देकर बालटाल अस्पताल भेजा है।

  • 09:32 AM, 09 Jul 2022

    भारत में 24 घंटे में मिले Covid-19 के 18,840 नए केस

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,840 नए मामले सामने आए है। जबकि 16,104 ठीक हुए और 43 लोगों की मौत हुई।

  • 09:17 AM, 09 Jul 2022

    पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिंदे व डिप्टी सीएम फडणवीस

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

  • 09:12 AM, 09 Jul 2022

    अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके

    अंडमान और निकोबार द्वीप के पोर्ट ब्लेयर में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया हैं। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी ने इसकी पुष्टि की है।

  • 08:57 AM, 09 Jul 2022

    अमरनाथ में 15 लोगों की मौत

    जम्मू और कश्मीर के अमरनाथ में बादल फटने की घटना में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और सेना का रेस्क्यू आपरेशन जारी है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि पैदल यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

  • 08:50 AM, 09 Jul 2022

    उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज

    गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज जयपुर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक होगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के आठ राज्यों की इस बैठक में प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल शामिल होंगे। पंजाब के सीएम की जगह वहां के वित्त मंत्री राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • 08:49 AM, 09 Jul 2022

    बचाव अभियान में लगाए गए एमआई-17 हेलीकॉप्टर

    भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने अमरनाथ गुफा स्थल पर बचाव अभियान में शामिल होने के लिए श्रीनगर से उड़ान भरी है। वायुसेना अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह से ही स्टैंड-बाय पर है, श्रीनगर और आसपास के इलाकों में खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका है।

  • 08:45 AM, 09 Jul 2022

    राजनाथ सिंह करेंगे 75 नव-विकसित आर्टिफिशियल इन्टेलिजन्स उत्पादों को लॉन्च

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कृत्रिम मेधा (Artifical Intelligence) से संचालित 75 रक्षा उत्पादों को पेश करेंगे। भारत द्वारा मनाए जा रहे आजादी के 75 वर्ष के जश्न के तहत इन 75 उत्पादों को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस’ (Artificial Intelligence in Defense) संगोष्ठी और प्रदर्शनी में पेश किया जाएगा।

    08:41 AM, 09 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी जनसत्ता दल- रघुराज प्रताप सिंह

    जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना अहम बात है, इसके लिए PM मोदी को धन्यवाद करता हूं। इसी वजह से भाजपा के साथी दल और जो दल साथ नहीं हैं वह समर्थन कर रहे हैं। जनसत्ता दल द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

  • 08:40 AM, 09 Jul 2022

    15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    ITBP के अनुसार, कल शाम एक दम आई बाढ़ के कारण पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश तीर्थयात्रियों को पंजतरणी में स्थानांतरित किया गया है। ITBP ने मार्ग खोलने और सुरक्षा दलों को निचली पवित्र गुफा से पंजतरणी तक विस्तारित किया है। करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

  • 08:39 AM, 09 Jul 2022

    जम्मू कश्मी के डोडा गुंटी वन में बादल फटने से आई बाढ़

    जम्मू-कश्मीर में आज सुबह करीब 4 बजे डोडा गुंटी वन में बादल फटने से ठठरी के ठठरी कस्बे में बाढ़ आई। किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। बादल फटने से कई वाहन मिट्टी में धंसे और हाईवे भी बंद हुए जिसको खोलने का कार्य किया जा रहा है।

  • बचाव अभियान में लगाए गए खोजी कुत्ते

    अमरनाथ गुफा स्थल के पास सेना का बचाव अभियान जारी है। खोजी कुत्तों को शरीफाबाद से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बचाव अभियान के लिए पवित्र गुफा में ले जाया गया है।

  • 08:02 AM, 09 Jul 2022

    बचाव अभियान के तहत 6 तीर्थयात्रियों को निकाला गया

    अमरनाथ गुफा स्थल के पास से आज सुबह हवाई बचाव अभियान के तहत 6 तीर्थयात्रियों को निकाला गया है। हेलीपैड पर मेडिकल टीमें मौजूद हैं और पर्वतीय बचाव दल और तलाशी दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

  • जापानी राजदूत के आवास पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति

    पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जापानी राजदूत के आवास का दौरा किया। उन्होंने दिवंगत पीएम को अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए एक अलविदा नोट लिखा।

  • 07:58 AM, 09 Jul 2022

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिंजो आबे के निधन पर जताया दुख

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने के लिए जापानी पीएम को फोन किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के अपने दृष्टिकोण और जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत की क्वाड मीटिंग्स की स्थापना के लिए पूर्व पीएम आबे की स्थायी विरासत के महत्व को याद किया है।

  • 07:56 AM, 09 Jul 2022

    शिंजो आबे के निधन पर क्वाड संयुक्त नेताओं ने जारी किया बयान

    हम, आस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता, पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री आबे जापान के लिए और हमारे प्रत्येक देश के साथ जापानी संबंधों के लिए एक परिवर्तनकारी नेता थे: क्वाड संयुक्त नेताओं का वक्तव्य

  • रोकी गई अमरनाथ यात्रा

    बादल आई तबाही के बाद अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एक तीर्थयात्री ने कहा हमें आज के लिए यहां टेंट में रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि वहां (अमरनाथ गुफा) मौसम साफ नहीं है।

  • 07:48 AM, 09 Jul 2022

    शिंजो आबे के निधन पर देश में आज राष्ट्रीय शोक का एलान

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। बता दें कि देश में पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है, जिनकी कल 8 जुलाई को हत्या कर दी गई थी।

  • बचाव अभियान में जुटी सेना

    भारतीय सेना ने अमरनाथ गुफा स्थल पर बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान जारी रखा है। इस बचाव अभियान में हेलिकाप्टर की भी मदद ली जा रही है।