News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : उदयपुर हत्याकांड पर बोले CM अशोक गहलोत- कन्हैयालाल की हत्या का आतंकवाद से हैं संबंध


नई दिल्ली,  राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर NIA जांच कर रही है। इस बीच कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने उदयपुर में विरोध किया। उदयपुर हत्याकांड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिस तरीके से हत्या की गइ वो जघन्य अपराध है। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश का जन-जीवन पर असर पड़ने लगा है। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ। जिससे यातायात बाधित हो गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 18,819 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मृत्यु हुई।

  • 03:22 PM, 30 Jun 2022

    सीएम धामी ने की ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में शिरकत

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर देहरादून में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के एक कार्यक्रम में शिरकत की।

  • 02:29 PM, 30 Jun 2022

    जलजमाव के कारण AIIMS के पास यातायात हुआ बाधित

    दिल्ली में भारी बारिश के बाद AIIMS में जलजमाव के कारण यातायात बाधित हुआ है।

  • 02:14 PM, 30 Jun 2022

    बारिश के बाद प्रगति मैदान क्षेत्र में भरा पानी

    राजधानी दिल्ली में आज बारिश हुई। जिसके बाद प्रगति मैदान इलाके में सड़क पर जलजमाव देखने को मिला।

  • 01:49 PM, 30 Jun 2022

    कन्हैयालाल के परिजनों से मिले सीएम गहलोत

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। बता दें कि कन्हैयालाल की 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने हत्या कर दी थी।

  • 01:39 PM, 30 Jun 2022

    हाई टाइड को लेकर अलर्ट

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

  • 01:33 PM, 30 Jun 2022

    मोहम्मद जुबैर ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रूख

    ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ को दी गई पुलिस रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। उनके वकील ने आज दिल्ली HC की अवकाश पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और मामले की सुनवाई कल होगी।

  • 01:14 PM, 30 Jun 2022

    भारी बारिश से बेहाल हुई दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में अचानक हुई भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

  • 01:04 PM, 30 Jun 2022

    कन्हैयालाल हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

    राजस्थान के उदयपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर आकर कन्हैयालाल हत्याकांड का विरोध किया।

  • 12:39 PM, 30 Jun 2022

    भारी बारिश के कारण दिल्ली में लगा जाम

    दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम और जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में लंबा जाम लग गया है।

  • 12:16 PM, 30 Jun 2022

    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले तैयारियां हुई तेज

    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शहर में बैनर और झंडे लगाए गए हैं। बता दें कि हैदराबाद में 2-3 जुलाई को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होनी है।

  • 12:06 PM, 30 Jun 2022

    मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को धमकी मामले में FIR दर्ज

    मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई के एनएम जोशी मार्ग थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 506(2) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • 11:58 AM, 30 Jun 2022

    राज्यपाल से मिले मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे

    निवर्तमान मुंबई पुलिस पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से विदाई ली। संजय पांडे आज सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी विवेक फनसालकर को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।