News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला बोले- कांग्रेस को नहीं डरा पाएगी केंद्र सरकार


नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात की। बैठक में उपस्थित लोगों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू शामिल हैं। वहीं, मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद विपक्षी सांसदों का हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतगणना शुरू हो गई है। NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। साथ ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी।

  • Russia to Europe Gas Pipeline: रूस-यूरोप गैस पाइपलाइन फिर हुई शुरू

    रूस से यूरोप के लिए पिछले 10 दिनों से बंद पड़ी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन शुरू हो गई है। पाइपलाइन को नियमित रखरखाव के चलते 10 दिनों से बंद किया गया था। पाइपलाइन आपरेटर ने बताया कि पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हो गया है। हालांकि, गैस का फ्लो पूरी क्षमता से काफी कम होने की उम्मीद है।

  • 12:38 PM, 21 Jul 2022

    असम में COVID-19 के 830 नए केस मिले

    असम में COVID-19 के 830 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा कि 3 फरवरी के बाद से राज्य में कोरोना केसों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।

  • 12:31 PM, 21 Jul 2022

    कलकत्ता हाई कोर्ट का अधिकारियों को निर्देश

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली आयोजित करते समय राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।

  • 12:29 PM, 21 Jul 2022

    लक्षद्वीप प्रशासन ने आरोपों का किया खंडन

    लक्षद्वीप प्रशासन ने इस आरोप का खंडन किया है कि वह पुलिस का उपयोग करके लोकतांत्रिक विरोध को शांत कर रहा है। पुलिस ने कहा कि केवल निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों को शांति बनाए रखने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

  • 12:27 PM, 21 Jul 2022

    महिलाओं के लिए योजना बना रही केरल सरकार

    केरल सरकार एक नए शहर में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य भर में स्टूडियो अपार्टमेंट स्थापित करने की योजना बना रही है।

  • 12:11 PM, 21 Jul 2022

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर साधा निशाना

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी।

  • 12:06 PM, 21 Jul 2022

    सोनिया गांधी से होगी पूछताछ

    नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी कार्यालय पहुंचीं।

  • 11:49 AM, 21 Jul 2022

    टीएमसी ने शहीद दिवस रैली का आयोजन किया

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी ने शहीद दिवस रैली का आयोजन किया गया है।

  • 11:38 AM, 21 Jul 2022

    कल्लाकुरिची छात्रा की मौत मामले में परिवार को SC से झटका

    कल्लाकुरिची छात्रा की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की पसंद के एक फोरेंसिक विशेषज्ञ को शामिल कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की पीड़िता के पिता की याचिका पर विचार करने से इनकार किया है। साथ ही कोर्ट ने उन्हें संबंधित उच्च न्यायालय जाने को कहा है।

  • 11:25 AM, 21 Jul 2022

    सीएम योगी ने दी लालजी टंडन को श्रद्धांजलि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की।

  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बयान

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।

  • 11:18 AM, 21 Jul 2022

    संजय सिंह ने दिया राज्यसभा में नोटिस

    आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सत्तारूढ़ सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर शून्यकाल नोटिस दिया।

  • 11:16 AM, 21 Jul 2022

    कानून से ऊपर है क्या कांग्रेस- प्रह्लाद जोशी

    लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कानून के सामने सब बराबर हैं या नहीं। क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक सुपर इंसान हैं? कांग्रेस सोचती है कि वे कानून से ऊपर हैं। हालांकि, विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

  • 11:09 AM, 21 Jul 2022

    राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

    मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद विपक्षी सांसदों का हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

  • 11:05 AM, 21 Jul 2022

    मनोज कुमार झा ने दिया शून्यकाल का नोटिस

    राजद सांसद मनोज कुमार झा ने देश में घृणा अपराध और अभद्र भाषा के मुद्दों पर राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है।

  • 10:58 AM, 21 Jul 2022

    विपक्ष ने जारी किया संयुक्त बयान

    विपक्ष ने एक संयुक्त बयान जारी कर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार ने विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के माध्यम से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एक निरंतर प्रतिशोध की शुरुआत की है। हम जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेंगे।

  • 10:55 AM, 21 Jul 2022

    पीएम मोदी ने की कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात की। बैठक में उपस्थित लोगों में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू शामिल हैं।

  • 10:39 AM, 21 Jul 2022

    मानसून सत्र के चौथे दिन विपक्षी दलों की बैठक

    मानसून सत्र के चौथे दिन कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), आईयूएमएल, एनसी, टीआरएस, एमडीएमके, एनसीपी, डीएमके और राजद सहित विपक्षी दलों के नेताओं की संसद में बैठक हुई। इस बैठक में महंगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

  • 10:21 AM, 21 Jul 2022

    चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

    चंडीगढ़ शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।

  • 10:06 AM, 21 Jul 2022

    रानिल विक्रमसिंघे ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

    रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

  • 09:59 AM, 21 Jul 2022

    अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव में पुलिस तैनात

    पंजाब के अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव के एएसआई सरबजीत सिंह का कहना है कि हमने पूरे इलाके को सील कर दिया है, यहां कल के बाद से किसी तरह की आवाजाही नहीं होने दी है।

  • 09:46 AM, 21 Jul 2022

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में सत्तारूढ़ दल द्वारा कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने और परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग सहित देश में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर नोटिस दिया है।

  • 09:39 AM, 21 Jul 2022

    कोलंबो में पासपोर्ट सुविधा केंद्र पर लगी लोगों की भीड़

    श्रीलंका के कोलंबो में पासपोर्ट सुविधा केंद्र पर स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली। एक व्यक्ति ने बताया कि मैं यहां सऊदी अरब जाने के लिए अपने पासपोर्ट को नवीनीकृत करने के लिए आया हूं, क्योंकि देश में रोजगार के अवसर कम हैं और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।

  • 09:36 AM, 21 Jul 2022

    हरियाणा सरकार ने दिया न्यायिक जांच करने का आदेश

    हरियाणा सरकार ने मेवाड़ में खनन माफिया द्वारा एक डीएसपी की मौत और उस क्षेत्र में अवैध खनन की अन्य सभी परिस्थितियों की न्यायिक जांच करने का निर्णय लिया है।

  • 09:30 AM, 21 Jul 2022

    भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की ED के द्वारा पूछताछ होने वाली है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ये सत्याग्रह नहीं बल्कि देश और देश के कानून के खिलाफ ये दुराग्रह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और वे दोनों जमानत पर हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है।

  • 09:20 AM, 21 Jul 2022

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दिया नोटिस

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार द्वारा कानून प्रवर्तन और जांच एजेंसियों जैसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

  • 09:18 AM, 21 Jul 2022

    कांग्रेस सांसद ने दिया लोकसभा में नोटिस

    संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने “प्रवर्तन निदेशालय के दुरुपयोग” पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

  • 09:15 AM, 21 Jul 2022

    Covid-19 के 21,566 नए केस मिले

    भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 21,566 नए मामले सामने आए और 18,294 ठीक हुए। देश में सक्रिय मामले 1,48,881 हैं, वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 4.25% हो गई है।

  • 09:04 AM, 21 Jul 2022

    गुजरात पुलिस ने 56 लाख रुपए शराब को किया नष्ट

    गुजरात के सूरत में जिला पुलिस ने 56 लाख रुपए की अवैध शराब को नष्ट किया।

  • 09:03 AM, 21 Jul 2022

    DSP की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    हरियाणा के नूंह में DSP की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि हमने आरोपी को पकड़ने के लिए लगभग 30 स्थानों पर छापा मारा था। वह बार-बार अपना स्थान बदल रहा था। हम उसके पुलिस रिमांड के लिए आवेदन करेंगे और उसके अनुसार जांच करेंगे।

  • 08:37 AM, 21 Jul 2022

    NIA ने तमिलनाडु में कई ठिकानों पर मारी रेड

    एनआईए ने 20 जुलाई को भारत और श्रीलंका में नारकोटिक्स और हथियारों की तस्करी के मामले में तमिलनाडु में कई स्थानों पर तलाशी ली थी।

  • 08:28 AM, 21 Jul 2022

    केरल पुलिस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

    केरल में NEET परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की शिकायतों के संबंध में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रीजी कुरियन इसाक, मार थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी और एनईईटी परीक्षा के केंद्र अधीक्षक और एनटीए पर्यवेक्षक डॉ शामनाद शामिल हैं।

  • 08:05 AM, 21 Jul 2022

    WHO ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14,000 मामलों की पुष्टि की

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया भर में मंकीपॉक्स के 14,000 मामलों की पुष्टि की है। रॉयटर्स ने WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस के हवाले से बताया कि अफ्रीका में 5 मृत्यु की सूचना आई है।

  • 08:03 AM, 21 Jul 2022

    2.5 लाख से कम कमाई करने वाले भी फाइल करें ITR

    वित्त-वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की डेट 31 जुलाई 2022 तय की गई है। अगर आपने अभी तक इनकम टैक्‍स रिटर्न नहीं फाइल किया है तो जल्दी करें और इसे तुरंत फाइल करें। अगर आपकी वार्षिक आय 2.5 लाख से ऊपर है या 2.5 लाख रुपये से कम है, तो भी आपको इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको आगे चलकर बहुत फायदे मिलते हैं।

     

    08:01 AM, 21 Jul 2022

    सीएम अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। सीएम केजरीवाल गुजरात चुनाव के लिए सूरत में पहली गारंटी की घोषणा करेंगे।

  • 07:56 AM, 21 Jul 2022

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ भूस्खलन

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग क्षेत्र पर भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ। जिसके बाद प्रशासन की ओर से रास्ते से मलबा हटाया गया।

  • 07:52 AM, 21 Jul 2022

    अमेरिकी राष्ट्रपति करेंगे चीन के राष्ट्रपति से बात

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ इस महीने के अंत तक बात करने की योजना बनाई है।

  • 07:50 AM, 21 Jul 2022

    ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी

    दिल्ली पुलिस ने AICC मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए हैं। बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद AICC कार्यालय में एकत्रित हुए हैं।