News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर जमशेदपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बरेली बिजनेस बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

Breaking News : चुनाव आयोग के नोटिस पर बोले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे- हम बालासाहेब की असली शिवसेना हैं


नई दिल्ली, । महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी भूमिका रखेंगे। विधानसभा में दो तिहाई से ज्यादा लोग हमारे साथ हैं। हम बालासाहेब की शिवसेना हैं। यहां के स्पीकर ने हमें मान्यता दी है। इसका मतलब साफ है कि हम शिवसेना हैं बालासाहेब के विचार वाली शिवसेना हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार (21 जुलाई) की रात को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने उद्धव-शिंदे गुट को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने आठ अगस्त तक दोनों पक्षों से जवाब मांगा है। बता दें कि चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों को यह साबित करने के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है कि उनके पास शिवसेना में बहुमत के सदस्य हैं या नहीं। 

  • 02:44 PM, 23 Jul 2022

    दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में तेलंगाना की राज्यपाल बन गईं डाक्टर

    Telangana Governor दिल्ली से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में सवार तेलंगाना की राज्यपाल डा. तमिलिसाई सुंदरराजन को डाक्टर की भूमिका में देखे जाने पर वे चर्चा का विषय बन गईं। बता दें कि वे फ्लाइट में सवार एक यात्री अचानक से बीमार हो गया जिसकी देखभाल के लिए राज्यपाल ने एक डाक्टर की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने साथी यात्री की तबीयत बिगड़ने पर उनकी प्रारंभिक जांच की और उनकी सहायता की।

  • 02:35 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत को प्रेरणा देने वाले बंगाल के हालात ऐसे हैं कि युवाओं की आपत्ति पर हाईकोर्ट को तत्कालीन शिक्षा मंत्री की सीबीआई जांच के आदेश देने पड़े। उनके आवास में 21 करोड़ रुपए नकद मिले हैं, उन्हें गिरफ्तार किया गया है और वे मंत्री हैं। यह आज बंगाल की स्थिति को दर्शाता है। यह एक गंभीर मामला है।

  • 02:28 PM, 23 Jul 2022

    भारतीय सेना प्रमुख ने किया पुस्तक का विमोचन

    भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज ओलिव ग्रीन में COVID योद्धाओं के संस्मरण पुस्तक का विमोचन किया। यह सैन्य डॉक्टरों और नर्सों के अनुभवों का एक संग्रह है, जिसमें 32 कहानियां और कविताएं शामिल हैं।

  • 02:18 PM, 23 Jul 2022

    भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ने टीएलपी को प्रोग्राम को किया पूरा

    IAF अधिकारी ने बताया कि मिस्र में तैनात भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ने वहां टैक्टिकल लीडरशिप प्रोग्राम (टीएलपी) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अनूठे कार्यक्रम में दोनों देशों के प्रतिभागियों ने परिचालन रणनीति और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में अपने ज्ञान को साझा किया है।

  • 02:14 PM, 23 Jul 2022

    भाजपा सांसद तापीर गाओ बोले- 7 मजदूरों को बचाया गया

    अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापीर गाओ ने कहा कि आज हमारे पुलिसकर्मी और राज्य आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और 7 मजदूरों को बचाया। वे अच्छी स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि उनके पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं था। अभी 2 शव तलाशी अभियान के दौरान नदी में मिले हैं।

  • 02:09 PM, 23 Jul 2022

    ममता के मंत्री की गिरफ्तारी पर भाजपा का टीएमसी पर हमला

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा, कल आपने एक दृश्य देखा होगा कि ईडी ने पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के करीबी दोस्त के घर से 21 करोड़ रुपये नगद और सोना बरामद किया है। इस व्यक्ति की वहां की मुख्यमंत्री ममता जी ने उनके अच्छे कामों की काफी बार प्रशंसा भी की है। आज हमें उस अच्छे काम का पता चला जिसका वह जिक्र कर रही थीं।

     

  • 02:07 PM, 23 Jul 2022

    भदभदा बांध से छोड़ा गया पानी

    मध्य प्रदेश के भोपाल में बड़ी झील के बाद भदभदा बांध से पानी छोड़ा गया है।

  • 02:06 PM, 23 Jul 2022

    साधु विजय दास की मौत पर बोले मंत्री प्रताप सिंह

    साधु विजय दास के निधन पर राजस्थान मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मामले में CM निश्चित रूप से आगे बढ़कर पहल करेंगे। अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना हमारी जिम्मेदारी है। अगर ये प्रशासनिक विफलता है और हमारे विधायक ऐसा कह रहे हैं, तो हम इस पर गौर करेंगे।

  • 02:02 PM, 23 Jul 2022

    महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे बोले

    महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी भूमिका रखेंगे। विधानसभा में दो तिहाई से ज्यादा लोग हमारे साथ हैं। हम बालासाहेब की शिवसेना हैं। यहां के स्पीकर ने हमें मान्यता दी है। इसका मतलब साफ है कि हम शिवसेना हैं बालासाहेब के विचार वाली शिवसेना हैं।

  • 02:01 PM, 23 Jul 2022

    जांच के लिए अस्पताल लाए गए पार्थ चटर्जी

    पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी अधिकारी ईएसआई जोका मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे।

  • 01:52 PM, 23 Jul 2022

    पलानीस्वामी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

    अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु के पूर्व सीएम एडप्पादी पलानीस्वामी ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

  • 01:13 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

    पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आज उन्हें ईडी ने एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर कई घंटों की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था।

  • 01:02 PM, 23 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू से मिले AIADMK नेता पलानीस्वामी

    AIADMK नेता और तमिलनाडु के पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने मनोनीत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।

  • 12:52 PM, 23 Jul 2022

    गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पुलिस मुख्यालय सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया।

  • 12:42 PM, 23 Jul 2022

    AAP सरकार की नई शराब नीति का विरोध

    दिल्ली बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर AAP सरकार की नई शराब नीति का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

  • 12:35 PM, 23 Jul 2022

    1 लाख छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे- केजरीवाल

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले चरण में हम दिल्ली भर के 50 केंद्रों में एक वर्ष में 1 लाख छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। 3-4 महीने के इस कोर्स में 18-35 साल के युवा दाखिला ले सकते हैं।

  • 12:26 PM, 23 Jul 2022

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का एलान

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम उन युवाओं के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कार्यक्रम की घोषणा कर रहे हैं, जिनके पास संचार कौशल की कमी है। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी। यह किसी के व्यक्तित्व को विकसित करने में मदद करेगा और छात्र की नौकरी की संभावनाओं में भी सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मुफ्त हैं। हालांकि, 950 रुपये की राशि सुरक्षा जमा के रूप में रखी जाएगी जो कोर्स के सफल समापन के बाद वापस कर दी जाएगी।

  • 12:24 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चरर्जी की गिरफ्तारी पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

    पश्चिम बंगाल एसएससी घोटाले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि कैसे बंगाल में भ्रष्टाचार के लिए लोगों के पैसे की कुर्बानी दी जा रही है। लोगों को इसके बारे में पूरी तरह से पता चल जाएगा, मुझे विश्वास है।

  • 12:11 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर बोले भाजपा नेता दिलीप घोष

    भाजपा नेता दिलीप घोष ने दिलीप चटर्जी की गिरफ्तारी पर कहा कि जो खुलासा हुआ है वो सामान्य है, 21 करोड़ रुपए कुछ भी नहीं है। इस दौरान बरामद दस्तावेज की और जांच होनी चाहिए और दस्तावेजों में शामिल नाम की भी जांच होनी चाहिए। ऐसे ही उनके कितने नेताओं ने करोड़ों रुपए छुपा के रखे हैं अब ED के सक्रिय होने पर सब सामने आएगा।

  • 12:05 PM, 23 Jul 2022

    साधु विजय दास की मौत की उठी CBI जांच की मांग

    साधु विजय दास की मृत्यु पर भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोहली ने कहा कि साधु लोगों के लिए लड़ रहे थे, व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं। मैं इसकी सीबीआई जांच की मांग करती हूं। बता दें कि अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को यूपी के बरसाना ले जाया जा रहा है।

  • 11:47 AM, 23 Jul 2022

    हाथरस हादसे में मुआवजे का एलान

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मारे गए मध्य प्रदेश के ग्वालियर के 6 कांवड़ियों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

  • 11:45 AM, 23 Jul 2022

    मुरादाबाद के एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले व्यक्ति की दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। मुरादाबाद के CMO एमसी गर्ग ने कहा हमारे जनपद में स्वाइन फ्लू पाजिटिव का एक मामला सामने आया है और संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। हम घर और आसपास के लोगों की निगरानी कर रहे हैं।

  • 11:40 AM, 23 Jul 2022

    ‘जज को देनी होगी दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता’

    चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि वर्तमान समय की न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक निर्णय के लिए मामलों को प्राथमिकता देना है। न्यायाधीश सामाजिक वास्तविकताओं से आंखें नहीं मूंद सकते। सिस्टम को टालने योग्य संघर्षों और बोझ से बचाने के लिए जज को दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता देनी होगी।

  • 11:31 AM, 23 Jul 2022

    थोड़ी देर में होगा छात्रा का अंतिम संस्कार

    तमिलनाडु के वेप्पुर में कक्षा बारहवीं की छात्रा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।

  • 11:20 AM, 23 Jul 2022

    सात मजदूरों को लगाया गया पता

    अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले से 5 जुलाई को लापता हुए असम के 19 मजदूरों में से सात मजदूरों का पता लगा लिया गया है। सातों मजदूरों को बचाने के बाद तुरंत ही चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। बता दें कि IAF के हेलिकाप्टर खोज और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

  • 11:03 AM, 23 Jul 2022

    अफगानों ने ट्विटर पर चलाया ‘बैन तालिबान’ अभियान

    तालिबान से जुड़े कंटेंट और पेजों पर मेटा (फेसबुक) की कार्रवाई के बाद, अफगानों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक हैशटैग के साथ तालिबान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। हैशटैग बैन तालिबान एक वैश्विक स्तर पर सनसनी बन गया है। जिसके समर्थन में अब तक हजारों से अधिक ट्वीट किए जा चुके हैं।

     

    10:48 AM, 23 Jul 2022

    सांसद रंजीता कोहली ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

    भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोहली ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साधु विजय दास का निधन हो गया, क्योंकि वह 500 दिनों से अधिक समय से धरने पर बैठे थे। लेकिन अवैध खनन के मुद्दे पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कांग्रेस के शासन में प्रशासन खामोश हो गया। सीएम अपनी सीट बचाने के लिए खनन माफिया का समर्थन कर रहे हैं।

  • 10:35 AM, 23 Jul 2022

    साधु विजय दास की मौत पर बोले SDM संजय गोयल

    दिल्ली मे इलाज के दौरान हुई साधु विजय दास की मौत के मामले में भरतपुर SDM संजय गोयल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि साधु संत समाज का खनन के संबंध में आंदोलन भरतपुर जिले में चल रहा था। इसी संबंध में साधु विजय दास ने आत्मदाह कर ली थी। पहले ये RBM भरतपुर में भर्ती थे, फिर जयपुर रेफर किया गया फिर बेहतर इलाज के लिए इन्हें सफदरजंग दिल्ली लाया गया था। परसो से इलाज दिल्ली में चल रहा था। आज रात 2:30 बजे के करीब इनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बरसाने में इनके धाम में ले जाया जाएगा।

  • 10:33 AM, 23 Jul 2022

    श्रीनगर में बारिश से हुआ जलभराव

    जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज बारिश हुई। जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।

  • 10:26 AM, 23 Jul 2022

    दिल्ली पुलिस ने वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया

    दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें विदेशी लड़कियां शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, 10 महिलाओं को छुड़ाया गया है।

  • 10:22 AM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता में उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

  • 10:16 AM, 23 Jul 2022

    गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने की कगार पर सरकार

    सरकार गैस सिलेंडरों पर दी जाने वाली सब्सिडी (LPG Subsidy) को पूरी तरह खत्म करने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लोकसभा में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी की सरकार की लागत वित्त वर्ष 2011 में 11,896 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2022 में महज 242 करोड़ रुपये रह गई है।

     

    10:13 AM, 23 Jul 2022

    NIA ने दर्ज किया केस

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के फुलवारी शरीफ मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जिसका संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से है।

  • 10:03 AM, 23 Jul 2022

    सीएम केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने CBI जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर आप (अरविंद केजरीवाल) चुप रहें। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके के लोगों ने मिलकर घोटाला किया है।

  • 09:43 AM, 23 Jul 2022

    अनुराग ठाकुर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया। शराब माफिया को मालामाल कर दिया और गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहा था और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी।

  • 09:35 AM, 23 Jul 2022

    तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू भेजा गया वापस

    जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है और तीर्थयात्रियों का जत्था वापस जम्मू भेज दिया गया है।

  • 09:22 AM, 23 Jul 2022

    गैंगरेप में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया था। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • 09:19 AM, 23 Jul 2022

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार (21 जुलाई) की रात को सामूहिक दुष्कर्म का एक कथित मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • 09:18 AM, 23 Jul 2022

    COVID-19 के 21,411 नए केस मिले

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 21,411 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 20,726 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 67 लोगों की मौत हुई है।
    कुल मामले: 4,38,68,476
    सक्रिय मामले: 1,50,100
    कुल रिकवरी: 4,31,92,379
    कुल मौतें: 5,25,997
    कुल वैक्सीनेशन: 2,01,68,14,771

  • 09:03 AM, 23 Jul 2022

    चुनाव आयोग ने उद्धव-शिंदे गुट को भेजा नोटिस

    चुनाव आयोग ने उद्धव-शिंदे गुट को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने आठ अगस्त तक दोनों पक्षों से जवाब मांगा है। बता दें कि चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों को यह साबित करने के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है कि उनके पास शिवसेना में बहुमत के सदस्य हैं या नहीं।

  • 08:55 AM, 23 Jul 2022

    छात्रा के शव को देखने के लिए पहुंचे लोग

    तमिलनाडु में कक्षा 12वीं की छात्रा का शव उसके घर पहुंच गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसके निधन पर शोक व्यक्त किया।

  • 08:40 AM, 23 Jul 2022

    मुख्यमंत्रियों के परिषद की बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होगी। इस बैठक में सभी मुख्यमंत्री अपना-अपना प्रेजेंटेशन देंगे। मुख्यमंत्री इसके जरिए अपने-अपने राज्य में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट दिखाएंगे। राज्य अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दे सकते हैं।

  • 08:27 AM, 23 Jul 2022

    हादसे का शिकार हुई एंबुलेंस

    तमिलनाडु में कक्षा 12वीं की मृत छात्रा का शव ले जा रही एम्बुलेंस त्रिची बाईपास रोड पर एक दुर्घटना का शिकार हो गई। एम्बुलेंस और उसके एस्कॉर्ट वाहन दोनों एक कंटेनर लॉरी से टकरा गए। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • 08:20 AM, 23 Jul 2022

    USA में बच्चे में हुई मंकीपॉक्स की पुष्टि

    संयुक्त राज्य अमेरिका में वायरल बीमारी मंकीपॉक्स के मामलों की पहली बार बच्चों में पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कैलिफोर्निया में एक नन्हा बच्चा जो यूएस निवासी नहीं है, उनमें इस वायरल की पुष्टि हुई है।

  • 08:07 AM, 23 Jul 2022

    हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे में कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। बता दें कि इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।

  • 08:05 AM, 23 Jul 2022

    चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पहुंचा पार

    राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

  • 08:03 AM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी के आवास पर मौजूद है ED

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कोलकाता में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर मौजूद है। एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में ED की कार्रवाई चल रही है।

  • 08:02 AM, 23 Jul 2022

    परिवार को सौंपा गया लड़की का शव

    तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की मृतक लड़की का शव उसके परिवार वालों को सौंपा गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए कुड्डालोर ज़िले में उसके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। बता दें कि 17 जुलाई को कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली लड़की की मौत के बाद कल्लाकुरिची के एक स्कूल में हिंसा हुई थी।

  • 08:00 AM, 23 Jul 2022

    यासीन मलिक ने जेल में भूख हड़ताल की

    दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने कल सुबह भूख हड़ताल किया। जेल अधिकारी ने बताया कि यासीन मलिक ने आरोप लगाया है कि उनके मामले की ठीक से जांच नहीं हो रही है।

  • 07:59 AM, 23 Jul 2022

    दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश

    राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।