News TOP STORIES अलीगढ़ आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, रांची के 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू


नई दिल्ली, । राज्यसभा की 16 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। शुक्रवार को हुई वोटिंग के बाद नतीजों का ऐलान हो गया है। कर्नाटक में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली है। राजस्थान में कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीती। वहीं, हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव में भाजपा के कृष्‍णलाल पंवार और भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है। महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी को जीत मिली। वहीं, पैगंबर पर की गई कथ‍ित विवादित ट‍िप्‍पणी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताया। वहीं, रांची में हुई हिंसा के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाए गए घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया है। रिम्स अधिकारियों ने पुष्टि की है।

  • मानसून ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में दी दस्तक

     

    IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून आज मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में आ गया है। जिस वजह से कई जगह बारिश हो रही है।

  • शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान

     

    शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को एक सीट मिलना, कोई बड़ी जीत नहीं है। हमने देखा है कि कौन खरीद-फरोख्त में शामिल था। हमारे एक वोट की अयोग्यता की आवश्यकता नहीं थी। हमने बीजेपी के 2 वोटों पर आपत्ति जताई, लेकिन कुछ नहीं किया गया। एमएलसी में शिवसेना को 2, एनसीपी को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिलेगी।

  • सुरक्षा बलों ने IED को किया निष्क्रिय

     

    भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया है।

  • अमित शाह करेंगे सीमा सुरक्षा समेत कई मुद्दों की समीक्षा

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज यानी शनिवार को होगी। इस बैठक में सीमा, सुरक्षा और सड़क, परिवहन, उद्योग, पानी और बिजली जैसे बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों के साथ व्यापक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शामिल होंगे।

  • कुलदीप बिश्नोई पर होगी कार्रवाई

     

    कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रास वोट करने वाले कुलदीप बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटा दिया जाएगा और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा।

  • देश भर में प्रेस कांफ्रेंस करेगी कांग्रेस

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब करने के मुद्दे पर कांग्रेस कल 12 जून को देशभर में प्रेस कान्फ्रेंस करेगी।

    नवीन कुमार जिंदल के परिवार ने छोड़ी दिल्ली

     

    आपत्तिजनक टिप्पणी और विवादित बयानों के चलते हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से निकाले गए नवीन कुमार जिंदल के परिवार ने दिल्ली छोड़ दिया है। नवीन जिंदल और उनके परिवार को कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

  • सीएम योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

    सीएम योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टीम 9 के अधिकारियों के साथ बैठक की।

  • दादर नगर हवेली पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश दादर नगर हवेली के दमन व दीव के दीव हवाई अड्डे पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

  • उत्तराखंड विधानसभा के आसपास धारा 144 लागू

     

    उत्तराखंड में 14 जून को होने वाले विधानसभा सत्र से पहले देहरादून में धारा 144 लागू की गई है। डीएम आर राजेश कुमार ने कहा राज्य विधानसभा परिसर के आस-पास 300 मीटर के दायरे में भाषण, विरोध, जुलूस, नारेबाजी, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल विधानसभा सत्र जारी रहने तक प्रतिबंधित रहेगा।

  • रांची के 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू

     


  • बंगाल के हावड़ा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प

     

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा के पंचला बाजार में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के एक समूह के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किए जाने पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर यहां बुधवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था।

     


  • केंद्रीय अनुशासन समिति ने विधायक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

     

    भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने राजस्थान की विधायक शोभरानी कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कल उन्हें राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रास वोटिंग के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।

  • रांची में कल तक बंद रहेगा इंटरनेट

     

    रांची जिला प्रशासन ने कल 12 जून की सुबह तक इंटरनेट निलंबन की अवधि बढ़ाई है।

     

  • 10:26 AM, 11 Jun 2022

    राज्यसभा चुनाव पर बोले शरद पवार

     

    NCP प्रमुख शरद पवार ने भाजपा को महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में मिली जीत पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा चमत्कार इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे, जिससे सारा फर्क पड़ा। लेकिन इससे महा विकास अघाड़ी की स्थिरता प्रभावित नहीं होगी।

  • रांची के 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 CrPC लागू

     

    रांची जिला प्रशासन के अनुसार, रांची के 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 CrPC लागू की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और निगरानी की जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन ने शहर में फोर्स तैनात की है।

  • सांसद संजय राउत को अदालत ने जारी किया समन

     

    महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया द्वारा दायर मानहानि मामले में मझगांव अदालत ने शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 जुलाई को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

  • अज्ञात लोगों को खिलाफ दर्ज हुआ मामला

     

    निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ कल जामा मस्जिद में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। DCP सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि BJP की निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के विवादास्पद टिप्पणी पर जामा मस्जिद में कल हुए विरोध प्रदर्शन मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है।

  • मंगलुरु में पुलिस फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोली

     

    कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस को गोली लगने से हत्या के दो आरोपी घायल हो गए। वे मुल्की से भागने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आरोपियों पर दो राउंड फायरिंग की गई।


  • यूपी में अब तक 227 आरोपी किए गिरफ्तार

     

    उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर कल हुए विरोध के बाद कुल 227 आरोपी अभी तक गिरफ्तार किए गए हैं।

  • देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार

     

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 8,329 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4,216 ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल सक्रिय मामले 40,370 है।

  • मुंबई में लोगों को मिली गर्मी से राहत

     

    मुंबई के कुछ इलाके में तेज बारिश हो रही है।

  • राजौरी के नौशेरा के वन में लगी आग

     

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा के वन में आग लग गई है।

  • भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिरा पेड़

     

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मजीवाड़ा क्षेत्र में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण एक पेड़ उखड़कर उसके पास खड़े टेंपो वाहन पर गिर गया। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

     


  • कोलंबिया में पुलिस गश्ती दल पर हमला

     

    कोलंबियाई शहर काक्वेटा विभाग के कार्टाजेना डेल चेरा में एक विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। कोलंबिया सरकार ने शुक्रवार को सूचना दी।

  • ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी

    ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी

     

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,44,994 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 85,45,43,282 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

  • भाजपा सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह से की मांग

     

    भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य में केंद्रीय फोर्स को तैनात करने का आग्रह किया है। इन घटनाक्रमों के कारण हावड़ा जिले के कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

  • काठमांडू में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

     

    नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। काठमांडू में शनिवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे कई लोगों की नींद उड़ गई और उन्हें घर से बाहर भागने पर मजबूर होना पड़ा।

     


  • रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल में लगी आग

     

    दिल्ली दमकल सेवा निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल (आईसीयू वार्ड) में आग लग गई। दमकल की 9 गाड़ियां भेजी गई है। एक मरीज जो वेंटिलेटर पर था उसको छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है और संदेह है कि उस मरीज की मृत्यु हो गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

  • मुठभेड़ में मारा गया आतंकी

     

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी मारा गया है।

  • भाजपा ने विधायक शोभारानी कुशवाहा को किया निलंबित

     

    राजस्थान में भाजपा ने विधायक शोभारानी कुशवाहा को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में क्रास वोटिंग के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उन्हें 7 दिन में स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने व्हिप के खिलाफ वोट क्यों किया।

  • भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन

     

    उत्तराखंड के देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

  • प्रयागराज में पुलिस बल तैनात

     

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि 10 जून को निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

  • मिजोरम में नहीं मिला COVID-19 का एक भी केस

     

    मिजोरम में COVID-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई।
    कुल मामले: 2,28,512
    सक्रिय मामले: 120
    कुल डिस्चार्ज: 2,27,692
    कुल मृत्यु: 700