News TOP STORIES अलीगढ़ आगरा उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

Breaking News : रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मिली मंजूरी, मसूर पर सबसे ज्यादा MSP


 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी है।मसूर के एमएसपी में अधिकतम 500 रुपये प्रति क्विंटल की मंजूरी मिली है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।

बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 दोषियों की रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 नवंबर को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं को गुजरात सरकार द्वारा हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) कल से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे राज्य में करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। भारत के रक्षा निर्माण कौशल को प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में वह 19 अक्टूबर को DefExpo22 का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ की ओर से यह जानकारी दी गई है।

  • 01:36 PM, 18 Oct 2022

    SBI ने बचत बैंक जमा पर 0.30 प्रतिशत का इजाफा किया

    SBI ने बचत बैंक जमा पर 0.30 प्रतिशत का इजाफा किया

    भारतीय स्टेट बैंक ने घोषणा की कि उसने 10 करोड़ और उससे ऊपर के बचत बैंक जमा पर ब्याज दरों में 0.30% (30 बीपीएस) का इजाफा किया है। 10 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए ब्याज दरें 2.70% पर बरकरार रखी गई है। संशोधित दरें 15 अक्टूबर 2022 से लागू हैं।

  • 01:33 PM, 18 Oct 2022

    मुद्रास्फीति नियंत्रण में है- अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर आप इसे दुनिया के बाकी हिस्सों से तुलना करें, तो उन देशों में मुद्रास्फीति अधिक है जहां 30-40 वर्षों तक मुद्रास्फीति नहीं थी। उनकी तुलना में भारत बहुत अच्छा कर रहा है। दुनिया ने इसे माना है। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों ने COVID के दौरान भी कोई कसर नहीं छोड़ी। 2014 की तुलना में सरकारी खरीद दोगुनी से अधिक हुई है। उत्पादन बढ़ा, एमएसपी बढ़ा, लेकिन विश्व स्तर पर तुलना करें तो मुद्रास्फीति नियंत्रण में रही।

  • 01:29 PM, 18 Oct 2022

    2026 तक लखनऊ में नई ब्रह्मोस बननी शुरू हो जाएगी- अतुल दिनकर राणे

    2026 तक लखनऊ में नई ब्रह्मोस बननी शुरू हो जाएगी- अतुल दिनकर राणे

    ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अध्यक्ष अतुल दिनकर राणे ने गांधीनगर में बताया कि ब्रह्मोस की अगली पीढ़ी का डिजाइन बनाया जा रहा है। हम इस ब्रह्मोस को लखनऊ में बनाएंगे। लखनऊ की फैक्ट्री 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगी। हम अंदाज़ा लगा रहे हैं कि नई ब्रह्मोस 2025 या 2026 तक लखनऊ में बनना शुरू हो जाएगी।

  • 01:27 PM, 18 Oct 2022

    छह फसलों के MSP निर्धारित

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बताया कि मंत्रिमंडल बैठक में 2022-23 के रबी के 6 फसल के MSP निर्धारित किए हैं। गेहूं में 110 रुपये, जौ में 100, चना में 105 रुपये, मसूर में 500, सरसों में 400 और कुसुम में 209 रुपये की वृद्धि की गई है।

  • 01:23 PM, 18 Oct 2022

    तमिलनाडु विधानसभा में हिंदी थोपने के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के द्वारा हिंदी थोपने के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद राज्य के भाजपा विधायकों ने विधानसभा से बहिर्गमन कर दिया।

  • 01:17 PM, 18 Oct 2022

    Helicopter Crash in Kedarnath: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया शोक

    Helicopter Crash in Kedarnath: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया शोक

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के पास गरुड़ चट्टी में हेलीकाप्टर दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया उन्होंने ट्वीट किया, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। इस दुखद घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

  • 01:08 PM, 18 Oct 2022

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी फसलों के लिए MSP को दी मंजूरी

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी फसलों के लिए MSP को दी मंजूरी

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी। मसूर के एमएसपी में अधिकतम 500 रुपये प्रति क्विंटल की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  • 01:06 PM, 18 Oct 2022

    Roger Binny अच्छे इंसान हैं, उनके साथ मैंने काफी क्रिकेट खेली है- मोहम्मद अजहरुद्दीन

    Roger Binny अच्छे इंसान हैं, उनके साथ मैंने काफी क्रिकेट खेली है- मोहम्मद अजहरुद्दीन

    पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि वे (रोजर बिन्नी) एक अच्छे इंसान हैं। मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेली है। हमारी अच्छी यादें हैं। ICC चेयरमैन पद पर आज कोई चर्चा नहीं हुई। इस पर बोर्ड बाद में फैसला करेगा।

  • 12:55 PM, 18 Oct 2022

    एमके स्टालिन ने हिंदी थोपने के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

    एमके स्टालिन ने हिंदी थोपने के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य विधानसभा में हिंदी थोपने के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि यह सदन सरकार से आग्रह करता है कि वह अपने अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपति को सौंपी गई राजभाषा पर संसदीय समिति की रिपोर्ट में की गई सिफारिशों को लागू न करे, जो तमिल सहित राज्य की भाषाओं के खिलाफ हैं और उन भाषाओं को बोलने वाले लोगों के हित के खिलाफ भी हैं।

  • 12:51 PM, 18 Oct 2022

    Rahul Gandhi की तुलना हम भगवान राम से नहीं कर रहे हैं- नाना पटोले

    महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि भगवान राम के नाम में आर है और राहुल गांधी के नाम में भी। यह एक संयोग है लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और मानवता के लिए, देश के लिए काम कर रहे हैं। उनका यह बयान तब आया है, जब राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। भगवान राम भी अयोध्या से श्रीलंका पैदल ही गए थे। राहुल गांधी उनसे भी ज्यादा पैदल चल रहे हैं।

  • 12:48 PM, 18 Oct 2022

    Brahmos का निर्यात 2025 तक 5 अरब डालर तक पहुंच जाएगा- अतुल डी राणे

    ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अध्यक्ष अतुल डी राणे ने गांधीनगर में कहा कि ब्रह्मोस ने फिलीपींस के साथ 375 मिलियन डालर में पहला निर्यात सौदा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2025 तक 5 अरब डालर का लक्ष्य दिया है। मुझे उम्मीद है कि ब्रह्मोस खुद 2025 तक 5 अरब डालर तक पहुंच जाएगा।

  • 12:37 PM, 18 Oct 2022

    Bilkis Bano Case में सुप्रीम कोर्ट में 29 नवंबर को ही सुनवाई

    Bilkis Bano Case में सुप्रीम कोर्ट में 29 नवंबर को ही सुनवाई

    2002 के गोधरा दंगों के दौरान बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 दोषियों को छूट देने के गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 29 नवंबर को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं को गुजरात सरकार द्वारा हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया।

  • 12:30 PM, 18 Oct 2022

    इंटरपोल महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचा पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल

    इंटरपोल महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचा पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल

    इंटरपोल महासभा की बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए 2 सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। इसमें 195 इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।

  • 12:26 PM, 18 Oct 2022

    Kedarnath में हेलीकाप्टर क्रैश

    उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों को फाटा से केदारनाथ ले जा रहा एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

  • 12:23 PM, 18 Oct 2022

    आतंकवादियों के हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब- एडीजीपी विजय कुमार

    आतंकवादियों के हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब- एडीजीपी विजय कुमार

    जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के हमले में दो मजदूरों की मौत पर कश्मीर जोन के एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि हम इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम अपराध साबित करेंगे और आरोपी को अदालत में पेश करेंगे।

  • 12:06 PM, 18 Oct 2022

    PM Modi कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे

    PM Modi कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19-20 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे। वह राज्य में करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। भारत के रक्षा निर्माण कौशल को प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, वह 19 अक्टूबर को DefExpo22 का उद्घाटन करेंगे। PMO की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

  • 12:04 PM, 18 Oct 2022

    भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना

    भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, एक आदमी (मनीष सिसोदिया) पूछताछ के बाद बाहर आता है और शीर्ष केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों के बारे में गलत बयान देता है। मैं उसे चुनौती देता हूं कि या तो माफी मांगें या आज शाम 5 बजे तक मीडिया का सामना करें और कहें कि वह एक लाई डिटेक्टर टेस्ट और नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि सिसोदिया ने कल कहा था, मुझे सीबीआई कार्यालय के अंदर AAP छोड़ने के लिए कहा गया था, वरना मेरे खिलाफ ऐसे मामले दर्ज होते रहेंगे।

  • 12:01 PM, 18 Oct 2022

    Noida के सेक्टर 100 में लोगों ने सड़कों को किया जाम

    Noida के सेक्टर 100 में लोगों  ने सड़कों को किया जाम

    नोएडा के सेक्टर 100 में एक हाउसिंग सोसाइटी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़कों को जाम कर दिया। इसी सोसाइटी में रहने वाले एक साल के बच्चे को कल पालतू कुत्ते ने काट लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

  • 11:57 AM, 18 Oct 2022

    शोपियां में मजदूरों की हत्या के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

    शोपियां में मजदूरों की हत्या के खिलाफ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा दो गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या करने के खिलाफ लोगों ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। इस हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

  • 11:55 AM, 18 Oct 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की याचिका खारिज की

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की याचिका खारिज कर दी। इस याचिका के जरिए उसने दिल्ली की मंडोली जेल से दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की मांग की थी, जहां वर्तमान डीजी जेल प्रभारी नहीं हैं।

  • 11:51 AM, 18 Oct 2022

    Supreme Court ने डिजिटल उपकरणों की खोज पर दिशा निर्देश मांगने वाली याचिका पर जारी किया नोटिस

    Supreme Court ने डिजिटल उपकरणों की खोज पर दिशा निर्देश मांगने वाली याचिका पर जारी किया नोटिस

    सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल उपकरणों की खोज और जब्ती पर दिशा-निर्देश मांगने वाले पत्रकारों के एक समूह द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को इसी तरह की अन्य याचिका के साथ टैग किया है।

  • 11:48 AM, 18 Oct 2022

    तेजस्वी यादव को कोर्ट ने बोलते समय उचित शब्दों का चयन करने को कहा

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के सीएम तेजस्वी यादव को जिम्मेदार होने और सार्वजनिक रूप से बोलते समय उचित शब्दों का चयन करने के लिए कहा है। कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है और कहा है कि एक विस्तृत आदेश पारित किया जाएगा। अदालत को जमानत रद करने के लिए कोई विशेष आधार नहीं मिला, लेकिन तेजस्वी को अधिक सावधान रहने और उचित शब्द चुनने के लिए कहा गया।

  • 11:39 AM, 18 Oct 2022

    J Jayalalithaa की मौत की जांच कर ही समिति ने तमिलनाडु विधानसभा में पेश की रिपोर्ट

    J Jayalalithaa की मौत की जांच कर ही समिति ने तमिलनाडु विधानसभा में पेश की रिपोर्ट

    अरुमुगासामी जांच समिति (Arumugasamy Inquiry Committee) की रिपोर्ट तमिलनाडु विधानसभा में पेश कर दिया गई है। यह समिति तमिलनाडु की पूर्व सीएम और अन्नाद्रमुक नेता जे जयललिता (J Jayalalithaa) की मौत की जांच कर रही थी।

  • 11:34 AM, 18 Oct 2022

    केरल के लोकायुक्त ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शैलजा को भेजा नोटिस

    केरल के लोकायुक्त ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शैलजा को भेजा नोटिस

    केरल के लोकायुक्त ने राज्य की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा और कुछ अन्य को कोविड-19 की प्रारंभिक अवधि के दौरान पीपीई किट और अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कांग्रेस नेता वीना एस नायर द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कई वस्तुओं को अत्यधिक दर पर खरीदा गया है।

  • 11:32 AM, 18 Oct 2022

    IRCTC Scam Case में पेशी को लेकर बोले तेजस्वी यादव, ED और CBI का दुरुपयोग कर रही सरकार

    बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है, मैं विपक्ष में हूं और सरकार के गलत कामों पर सवाल उठाना मेरा कर्तव्य है। सीबीआई और ईडी का वर्तमान सरकार द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। सभी विपक्षी दल के सदस्यों को ऐसा ही लगता है। वकील ने यह जानकारी दी।

  • 11:28 AM, 18 Oct 2022

    Rajasthan Political Crisis: अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है- सतीश पुनिया

    Rajasthan Political Crisis: अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है- सतीश पुनिया

    राजस्थान के सियासी संकट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि कांग्रेस को तय करना है कि क्या यह सियासी पाखंड था या फिर इस्तीफे सच में दिए गए थे। इसलिए स्पीकर के पास आए हैं। जब उन्होंने (विधायकों ने) इस्तीफे दे दिए तो सरकार कौन चला रहा? सरकार अल्पमत में दिख रही है।

  • 11:21 AM, 18 Oct 2022

    राजस्थान में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है- गुलाब चंद कटारिया

    राजस्थान में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है- गुलाब चंद कटारिया

    राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस्तीफा देने वालों (कांग्रेस विधायक) की स्थिति को लेकर यहां अनिश्चितता है। क्या वे अभी भी मंत्री हैं? जैसा कि निर्णय नहीं हुआ है, भाजपा ने अध्यक्ष से कहा कि इसे रोकें और निर्णय लें ताकि लोगों को स्थिति का पता चल सके। निर्णय लेने में देरी के कारण राजस्थान में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। भाजपा ने कई दिनों तक इंतजार किया और बिना देर किए निर्णय लेने के लिए आज अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

  • 11:16 AM, 18 Oct 2022

    Kerala के राज्यपाल से सावधान रहने की जरूरत नहीं है- शिक्षा मंत्री

    Kerala के राज्यपाल से सावधान रहने की जरूरत नहीं है- शिक्षा मंत्री

    केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा उन्हें और उनके कार्यालय को निशाना बनाने वाली टिप्पणियों पर राज्य के मंत्रियों को चेतावनी जारी करने के एक दिन बाद कहा कि राज्यपाल से सावधान रहने की जरूरत नहीं है।

  • 11:08 AM, 18 Oct 2022

    शोपियां में मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने का आरोपी गिरफ्तार- आइजीपी विजय कुमार

    जम्मू-कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने कहा कि शोपियां में ग्रेनेड हमले में उत्तर प्रदेश के 2 मजदूरों की मौत हुई है। जिसने ग्रेनेड फेंका था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने ग्रेनेड फेंकने की बात स्वीकार किया है। इसमें हमने अभी तक 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। हम उसकी बताई जगहों पर छापे मार रहे हैं और जल्द मुख्य आरोपियों को पकड़ लेंगे।

  • 11:05 AM, 18 Oct 2022

    अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है- भाजपा विधायक रामलाल शर्मा

    अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है- भाजपा विधायक रामलाल शर्मा

    राजस्थान भाजपा विधायक रामलाल शर्मा से जब पूछा गया कि क्या वे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग करेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि हम नियम के अनुसार सभी मांगें करेंगे। नेताओं के बयानों के मुताबिक, राज्य सरकार अल्पमत में है।

  • 11:01 AM, 18 Oct 2022

    CP Joshi के आवास पर पहुंचे भाजपा विधायक

    भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी के जयपुर स्थित आवास पर पहुंचा। भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने बताया ति कांग्रेस विधायकों ने स्वीकार किया था कि वे राजस्थान संकट के दौरान इस्तीफा दे रहे हैं। इसलिए, एक निर्णय किया जाना चाहिए। अध्यक्ष को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

  • 10:54 AM, 18 Oct 2022

    CBI ने तेजस्वी यादव की जमानत रद करने का मांगा निर्देश

    CBI ने तेजस्वी यादव की जमानत रद करने का मांगा निर्देश

    सीबीआइ ने अदालत से बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जमानत रद करने का निर्देश मांगा है. वे कथित आइआरसीटीसी घोटाला मामले के आरोपियों में से एक है। सीबीआइ ने कहा कि तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीबीआई अधिकारियों को धमकाया था, जिससे मामला प्रभावित हुआ।

  • 10:46 AM, 18 Oct 2022

    Umar Khalid की जमानत याचिका पर आज फैसला सुनाएगा दिल्ली हाई कोर्ट

    Umar Khalid की जमानत याचिका पर आज फैसला सुनाएगा दिल्ली हाई कोर्ट

    दिल्ली हाई कोर्ट जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर दोपहर 2.15 बजे फैसला सुनाएगा। वह फरवरी 2020 के उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक बड़े षड्यंत्र के मामले में आरोपी है।

  • 10:38 AM, 18 Oct 2022

    Brahmos Aerospace के अध्यक्ष ने कहा- निर्यात के लिए वियतनाम, मलेशिया से कर रहे बातचीत

    ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अध्यक्ष अतुल डी राणे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक रक्षा निर्यात में 5 बिलियन अमेरिकी डालर प्राप्त करने का लक्ष्य दिया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि अकेले ब्रह्मोस एयरोस्पेस उस समय तक उस आंकड़े को हासिल करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि हम फिलीपींस से अधिक आर्डर प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं और हम निर्यात के लिए वियतनाम, मलेशिया और कई अन्य देशों से भी बात कर रहे हैं।

  • 10:33 AM, 18 Oct 2022

    Tamil Nadu Legislative Assembly से पलानीस्वामी को बाहर करने का आदेश

    तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु ने विधानसभा में हंगामे के बीच विपक्ष के नेता एडप्पादी पलानीस्वामी और अन्नाद्रमुक विधायकों को निष्कासित करने का आदेश दिया।

  • 10:26 AM, 18 Oct 2022

    BCCI AGM Meeting: मुंबई के ताज होटल में चल रही वार्षिक आम बैठक

    BCCI AGM Meeting: मुंबई के ताज होटल में चल रही वार्षिक आम बैठक

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिकआम बैठक मुंबई के ताज होटल में चल रही है। इस कार्यक्रम में बीसीसीआइ सचिव जय शाह, अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी मौजूद हैं।

  • 10:22 AM, 18 Oct 2022

    BCCI Elections: मुंबई के ताज होटल पहुंचे जय शाह और रोजर बिन्नी

    BCCI Elections: मुंबई के ताज होटल पहुंचे जय शाह और रोजर बिन्नी

    बीसीसीआइ के सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक आम बैठक के लिए मुंबई के ताज होटल पहुंच गए हैं।

  • 10:17 AM, 18 Oct 2022

    Brajesh Pathak बोले- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है

    Brajesh Pathak बोले- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है

    जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में ग्रेनेड हमले में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों की मौत पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार आतंकवादियों की सफाई के लिए काम कर रही है। हर स्थिति में हम उनको मुहतोड़ जवाब देंगे। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

  • 10:13 AM, 18 Oct 2022

    IRCTC scam case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

    आइआरसीटीसी स्कैम मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav) मंगलवार को दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे।

  • 10:05 AM, 18 Oct 2022

    Gujarat में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

    गुजरात में वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लग्जरी बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसजी अस्पताल के एमएलओ डा वीएल तिवारी ने यह जानकारी दी।

  • 09:59 AM, 18 Oct 2022

    DFC CEO Scott Nathan 17 से 20 अक्टूबर तक मुंबई और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे

    DFC CEO Scott Nathan 17 से 20 अक्टूबर तक मुंबई और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे

    यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन (DFC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट नाथन 17 से 20 अक्टूबर तक मुंबई और नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। मुंबई में, वे बैंकिंग, माइक्रोफाइनेंस, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा क्षेत्रों में निजी क्षेत्र के नेताओं और हितधारकों से मिलेंगे। इसके बाद, नई दिल्ली में वे डीएफसी स्वास्थ्य निवेश परियोजना स्थलों का दौरा करेंगे, मौजूदा ग्राहकों से मिलेंगे और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे कि कैसे डीएफसी भारत में समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।

  • 09:55 AM, 18 Oct 2022

    Iraq के नए राष्ट्रपति Abdul Latif Rashid ने ग्रहण किया पदभार

    Iraq के नए राष्ट्रपति Abdul Latif Rashid ने ग्रहण किया पदभार

    इराक के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ राशिद ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने नई सरकार के शीघ्र गठन की आशा व्यक्त की है।

  • 09:43 AM, 18 Oct 2022

    Sensex बढ़त के साथ खुला

    Sensex बढ़त के साथ खुला

    मंगलवार को सेंसेक्स 573.84 की बढ़त के साथ 58,984.82 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी भी 164.20 अंक की उछाल के साथ 17,476.00 पर खुला।

  • 09:38 AM, 18 Oct 2022

    KCR आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में करेंगे बैठक

    KCR आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में करेंगे बैठक

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव आज विजयवाड़ा जाएंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हाल ही में, केसीआर ने भारत राष्ट्र समिति के नाम से नई पार्टी को लान्च किया था।

  • 09:34 AM, 18 Oct 2022

    Mahsa Amini की मौत मामले में 11 व्यक्तियों और 5 संस्थाओं पर प्रतिंबध

    Mahsa Amini की मौत मामले में 11 व्यक्तियों और 5 संस्थाओं पर प्रतिंबध

    यूरोपीय संघ परिषद ने 11 व्यक्तियों और 4 संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंध जारी किए हैं। ये प्रतिबंध ईरान में महसा अमिनी की मौत मामले में उनकी भूमिका को लेकर लगाए गए हैं।

  • 09:34 AM, 18 Oct 2022

    Mahsa Amini की मौत मामले में 11 व्यक्तियों और 5 संस्थाओं पर प्रतिंबध

    Mahsa Amini की मौत मामले में 11 व्यक्तियों और 5 संस्थाओं पर प्रतिंबध

    यूरोपीय संघ परिषद ने 11 व्यक्तियों और 4 संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंध जारी किए हैं। ये प्रतिबंध ईरान में महसा अमिनी की मौत मामले में उनकी भूमिका को लेकर लगाए गए हैं।

  • 09:30 AM, 18 Oct 2022

    Gujarat के गांधीनगर में पांच दिवसीय Defence Expo 2022 की होगी शुरुआत

    गुजरात के गांधीनगर में रक्षा मंत्रालय के पांच दिवसीय प्रमुख द्विवार्षिक कार्यक्रम डिफेंस एक्सपो की आज से शुरुआत होगी। इस दौरान भारत और अफ्रीका के बीच रक्षा वार्ता भी आयोजित की जाएगी।

  • 09:27 AM, 18 Oct 2022

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पेंशन भोगियों के लिए लान्च करेंगे पोर्टल

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पेंशन भोगियों के लिए लान्च करेंगे पोर्टल

    केंद्रीय राज्यमंत्री डा जितेंद्र सिंह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए अनुभव पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे पेंशनभोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एकल खिड़की एकीकृत पेंशनभोगियों का पोर्टल भी लान्च करेंगे।

  • 09:26 AM, 18 Oct 2022

    PFI Case में पटना में NIA की छापेमारी

    पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को बिहार में पटना शहर के फुलवारीशरीफ के दो जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी चल रही है।

  • 09:22 AM, 18 Oct 2022

    Kerala High Court में जादू-टोने को लेकर जनहित याचिका दायर

    Kerala High Court में जादू-टोने को लेकर जनहित याचिका दायर

    केरल युक्तिवादी संघम ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर राज्य सरकार को अमानवीय बुराइयों के उन्मूलन, टोना-टोटका और काला जादू विधेयक को अधिनियमित करने के लिए राज्य कानून सुधार आयोग की सिफारिश पर निर्णय लेने का निर्देश देने की मांग की। याचिका पर आज विचार किया जाएगा।

  • 09:17 AM, 18 Oct 2022

    उधार का पैसा न लौटा पाने पर स्कूटर से बांधकर युवक को घसीटा

    कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया कि पीड़ित जगन्नाथ बेहरा आरोपी को जानता था और उसने उनसे 1,500 रुपये उधार लिए थे। वह समय पर पैसा नहीं लौटा पाया। इस पर आरोपी ने उसे स्कूटी से बांध दिया और करीब दो किलोमीटर तक घसीटा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

  • 09:14 AM, 18 Oct 2022

    Odisha में युवक को स्कूटर से बांधकर दो किमी तक घसीटा गया

    Odisha में युवक को स्कूटर से बांधकर दो किमी तक घसीटा गया

    ओडिशा के कटक में  एक युवक को व्यस्त सड़क पर स्कूटर से बांधकर 2 किलोमीटर से अधिक तक घसीटा गया। डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया कि रात करीब 11 बजे हमें घटना की जानकारी मिली थी। आज हमने आरोपी और पीड़ित दोनों की पहचान कर ली है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

  • 09:09 AM, 18 Oct 2022

    Jyotiraditya Scindia नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    Jyotiraditya Scindia नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

  • 09:03 AM, 18 Oct 2022

    Coronavirus cases in India: पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1542 नए मामले

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,542 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले भी कम होकर 26,449 पर पहुंच गए हैं। अब तक 4,40,77,068 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं, जबकि 5,28,913 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,32,430 हो गई है। अब तक देश में 2,19,37,66,738 वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

     

  • 08:54 AM, 18 Oct 2022

    एंटोनियो गुटेरेस तीन दिन के भारत दौरे पर

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का सामना कर रही है।

  • 08:46 AM, 18 Oct 2022

    Gujarat में राष्ट्रीय समुद्री परिसर की साइट कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे PM Modi

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब 5 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की साइट कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पहले, वे दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे।

  • 08:32 AM, 18 Oct 2022

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की आज होगी बैठक

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है।