News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश मनोरंजन महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : लखीमपुर में दलित बहनों की हत्या मामले में 6 गिरफ्तार, पिता ने की फांसी देने की मांग


  1. नई दिल्ली, यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने अपने दोस्तों के साथ लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया। इसके बाद उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी।

दूसरी ओर उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी भी हिस्सा लेने वाले हैं। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद प्रत्यक्ष रूप से यह पहला सम्मेलन है। इस सम्मेलन में समूह के सभी आठ सदस्य देशों के प्रमुख दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं।

  • 01:01 PM, 15 Sep 2022

    आंध्र प्रदेश में पुलिस और छात्र संघ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    आंध्र प्रदेश के अमरावती में प्लेसमेंट की मांग को लेकर विधानसभा को घेरने की कोशिश करने के बाद पुलिस और तेलुगु नाडु छात्र संघ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

  • (सीयूईटी-यूजी के परिणाम आज आएंगे

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम आज रात लगभग 10 बजे घोषित किए जाएंगे। इसकी जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी।

  • 12:20 PM, 15 Sep 2022

    मुख्तार अंसारी की विधायक कोर्ट में पेशी

    मुख्तार अंसारी की विधायक कोर्ट में पेशी

    उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में सांसद एवं विधायक कोर्ट में पेश किया।

  • 12:16 PM, 15 Sep 2022

    न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह का बयान

    न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस में बयान दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि किसी ने मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।

  • 12:14 PM, 15 Sep 2022

    लखीमपुर खीरी हत्याकांड में पीड़ितों के पिता ने की न्याय की मांग

    लखीमपुर खीरी हत्याकांड में पीड़ितों के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने न्याय की मांग करता हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

     

  • कर्नाटक सरकार आज विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी

    बसवराज बोम्मई सरकार आज कर्नाटक विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश कर सकती है। बीजेपी एमएलसी डीएस अरुण ने कहा कि यहां तक ​​कि कांग्रेस और जेडीएस को भी पेश किए गए इस बिल का समर्थन करना चाहिए।

  • 11:41 AM, 15 Sep 2022

    प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के अलावा द्विपक्षीय बैठक करेंगे

    विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के अलावा उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

  • 11:15 AM, 15 Sep 2022

    कोलकाता में भाजपा के मार्च को लेकर 7 गिरफ्तार

    कोलकाता पुलिस ने भाजपा द्वारा बुलाए गए नबन्ना चलो मार्च के दौरान पीसीआर आसेन मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया  गया है।

  • 11:05 AM, 15 Sep 2022

    मेंगलुरु में किराना दुकान पर महिला का उत्पीड़न

    मेंगलुरु में एक किराना दुकान पर महिला के उत्पीड़न की खबर सुनकर सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुधवार देर रात खरीदारी के दौरान दूसरे समुदाय के एक युवक ने उन्हें परेशान किया।

  • 10:48 AM, 15 Sep 2022

    गोवा भाजपा में शामिल होने पर दिगंबर कामत का अलग तर्क

    गोवा भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस के पूर्व नेता दिगंबर कामत ने आज अलग तर्क दिया है। उन्होंने कहा कि मैं एक मंदिर गया और भगवान से पूछा कि मेरे मन में भाजपा में शामिल होने की बात चल रही है, मैं क्या करूं। कामत ने कहा कि इसके बाद भगवान ने जवाब दिया कि तुम आगे बढ़ो, चिंता मत करो।

  • 10:34 AM, 15 Sep 2022

    मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री सैमी वेल्लू का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

    मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मलेशिया के पहले प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित डा एस. सैमी वेल्लू का निधन हो गया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

  • 10:26 AM, 15 Sep 2022

    महंगाई पर सरकार की चुप्पी तोड़ेगी भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस

    कांग्रेस ने थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति 17 महीने से दो अंकों में रहने को लेकर गुरुवार को केंद्र पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि महंगाई पर सरकार की चुप्पी तोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है।

  • 10:21 AM, 15 Sep 2022

    मणिपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प

    बुधवार को चिंगमीरोंग में स्थानीय अतिक्रमण को हटाने के अभियान के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

  • 10:07 AM, 15 Sep 2022

    यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार

    लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने और उसके दोस्तों ने लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया और उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी।

  • 09:54 AM, 15 Sep 2022

    ब्रह्मांड में एक और ग्रह के मिले साक्ष्य

    सेंटर फार एस्ट्रोफिजिक्स में खगोलविद हार्वर्ड और स्मिथसोनियन ने ब्रह्मांड में नए ग्रह की खोज में कई बड़े साक्ष्य पाए हैं। इन खगोलविदों को एक डिस्क में छिपे एक छोटे नेपच्यून या सैटर्न जैसे ग्रह के होने के सबूत मिले हैं।

  • 09:47 AM, 15 Sep 2022

    मप्र बीजेपी विधायक ने अलग राज्य ‘विंध्य प्रदेश’ की मांग तेज की

    मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में डेढ़ साल से भी कम समय बचा है। इस बीच अलग विंध्य प्रदेश के गठन की मांग तेज हो गई है। एक दशक से अधिक समय से विंध्य प्रदेश के गठन के लिए आवाज उठा रहे मैहर (सतना जिले) के मौजूदा भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वह विंध्य के नाम पर एक राजनीतिक दल बनाएंगे और चुनाव लड़ेंगे।

  • 09:32 AM, 15 Sep 2022

    कोरोना के एक्टिव मामलों में हुआ इजाफा

    कोरोना के एक्टिव मामलों में हुआ इजाफा

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,422 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 5,748 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि एक्टिव मामले अब 45,749 से बढ़कर 46,389 हो गए है।

  • 09:31 AM, 15 Sep 2022

    PM Modi ने लोगों को इंजीनियर दिवस की दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों को इंजीनियर दिवस की बधाई दी। पीएम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियरों को पाकर भारत धन्य है।
    बता दें कि इंजीनियर्स दिवस तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के दीवान, इंजीनियर और राजनेता एम विश्वेश्वरैया की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें अग्रणी इंजीनियरिंग कार्यों का श्रेय दिया जाता है।

  • 09:25 AM, 15 Sep 2022

    आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को ब्रेक, शुक्रवार को फिर से शुरू होगी

    आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को ब्रेक, शुक्रवार को फिर से शुरू होगी

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज एक दिवसीय ब्रेक पर है। यात्रा अब केरल के कोल्लम से शुक्रवार को फिर से शुरू होगी। कांग्रेस नेता जयराम ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। यात्रा का सातवां दिन बुधवार को पूरा हुआ जो केरल के तिरुवनंतपुरम के नवायिक्कुलम से शुरू हुआ था।

  • 09:18 AM, 15 Sep 2022

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार दुर्घटना

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार दुर्घटना

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की कार गुरुवार तड़के युद्ध के मैदान के दौरे के बाद एक अन्य वाहन से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना में जेलेंस्की गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं।

  • 09:09 AM, 15 Sep 2022

    मथुरा में एक और मस्जिद हटाने की याचिका दायर

    मथुरा की एक अदालत में एक याचिका दायर कर मुगल काल की एक और मस्जिद मीना मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि मस्जिद का निर्माण श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के पूर्व की ओर ठाकुर केशव देव जी मंदिर के एक हिस्से पर किया गया था।

  • 09:02 AM, 15 Sep 2022

    बरेली में अग्निवीर भर्ती के दौरान नकली दस्तावेजों के साथ 2 गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के बरेली में अग्निवीर भर्ती के दौरान फर्जी दस्तावेज का उपयोग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नकली दस्तावेजों का उपयोग करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों नकली नाम और फर्जी दस्तावेज़ों के साथ भर्ती होने की कोशिश कर रहे थे।

  • 08:53 AM, 15 Sep 2022

    लखीमपुर खीरी में दलित बहनों की हत्या मामले में यूपी पुलिस का एक्शन

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी में दलित समुदाय की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके पाए जाने के बाद चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। लखीमपुर खीरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

  • 08:51 AM, 15 Sep 2022

    कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गए

    अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को कनाडा में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (बीएपीएस) मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे और मंदिर में तोड़फोड़ भी की। भारतीय उच्चायोग ने भी इस घटना की निंदा की और मामले की जांच करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए कनाडा के अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।

  • 08:47 AM, 15 Sep 2022

    एससीओ सम्मेलन में आज हिस्सा लेने जाएंगे पीएम मोदी

    एससीओ सम्मेलन में आज हिस्सा लेने जाएंगे पीएम मोदी

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी भी हिस्सा लेने आज शाम रवाना होंगे।

  • 08:35 AM, 15 Sep 2022

    कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों की पहचान हुई

    कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। आतंकियों से 1 एके 47 राइफल, 2 पिस्टल समेत कुछ और चीजें बरामद हुई हैं।